1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरमनप्रीत कौर का वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर आया बड़ा बयान, कहा - हमें नए सिरे से करनी होगी शुरुआत

हरमनप्रीत कौर का वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर आया बड़ा बयान, कहा - हमें नए सिरे से करनी होगी शुरुआत

IND vs ENG: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। वहीं इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान भी सामने आया है।

Harmanpreet Kaur- India TV Hindi
Image Source : GETTY हरमनप्रीत कौर

भारतीय महिला क्रिकेट के लिए इस बार इंग्लैंड का दौरा काफी शानदार रहा, जिसमें वह मेजबान टीम के खिलाफ टी20 और वनडे दोनों सीरीज को अपने नाम करने में कामयाब रहीं। टीम इंडिया के लिए आगामी वनडे वर्ल्ड कप से पहले मिली ये जीत काफी अहम है, जिससे टीम की तैयारियों को मेगा इवेंट से पहले मजबूती मिलेगी। चेस्टर ली स्ट्रीट के मैदान पर खेले गए सीरीज के आखिरी वनडे मैच में टीम इंडिया की जीत में कप्तान हरमनप्रीत कौर के बल्ले का कमाल देखने को मिला जिसमें वह शतकीय पारी खेलने में कामयाब रही। वहीं उन्होंने वनडे सीरीज जीतने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर भी बड़ा बयान दिया।

हमें नए सिरे से करनी होगी शुरुआत

हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए आखिरी वनडे मैच के बाद अपने दिए बयान में कहा कि हर मैच और हर परिस्थिति अलग होती है। आज परिस्थितियां बिल्कुल अलग थी, पिच भी अलग थी, माहौल भी अलग था। लेकिन घरेलू मैदान पर हालात अलग होंगे। जब भी आपको जीत मिलती है तो आपकी मानसिकता सकारात्मक हो जाती है। इस तरह की चीज आपको अच्छी स्थिति में रखती हैं। लेकिन जब भी आप अगला मैच खेल रहे हों, तो आपको हमेशा पहली गेंद से ही शुरुआत करनी होती है और मुझे लगता है कि इस सीरीज से निश्चित रूप से हमारा मनोबल बढ़ेगा। लेकिन जब हम स्वदेश लौटेंगे तो हमें नए सिरे से शुरुआत करनी होगी। हमारी टीम पिछले कई सालों से कड़ी मेहनत कर रही है जिसका असर अब परिणाम में नजर आ रहा है। मुझे वास्तव में बहुत खुशी है कि हमारे खिलाड़ी आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वे सकारात्मक सोच के साथ आगे आ रही हैं तथा अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रही हैं।

वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने का मिलेगा मौका

इंग्लैंड का दौरा खत्म होने के बाद भारतीय महिला टीम को अब वनडे वर्ल्ड कप की अपनी तैयारियों को और पुख्ता करने के लिए घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सितंबर महीने में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने का मौका मिलेगा। इस सीरीज का पहला मैच 14 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 17 सितंबर को तो वहीं तीसरा मुकाबला 20 सितंबर को होगा। शुरुआती 2 वनडे मैच मुल्लानपुर के स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि तीसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।

ये भी पढ़ें

एबी डिविलियर्स का मैदान पर दिखा स्पाइडरमैन अवतार, बाउंड्री के पास फिसलते हुए पकड़ा अद्भुत कैच; देखें VIDEO

वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी को नहीं मिली उम्मीद के अनुसार विदाई, 15 साल लंबे करियर का हार के साथ हुआ अंत

Latest Cricket News