1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरमनप्रीत कौर ने दिग्गज कप्तान को छोड़ा पीछे, इस लिस्ट में नंबर-1 बनने से सिर्फ कुछ जीत दूर

हरमनप्रीत कौर ने दिग्गज कप्तान को छोड़ा पीछे, इस लिस्ट में नंबर-1 बनने से सिर्फ कुछ जीत दूर

IND vs ENG: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 मैच में 24 रनों से मात देने के साथ सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

Harmanpreet Kaur- India TV Hindi
Image Source : AP हरमनप्रीत कौर

इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय महिला टीम का 5 मैचों टी20 सीरीज के अभी तक पहले 2 मैचों में मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। टीम इंडिया ने पहले मैच को जहां 97 रनों से अपने नाम किया था, तो वहीं दूसरे मुकाबले को 24 रनों से जीता। इस सीरीज पहले मैच से हेड इंजरी के चलते बाहर रहने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर की भी दूसरे मुकाबले में वापसी हुई और टीम ने एक बेहतरीन जीत भी हासिल की। हरमनप्रीत कौर इस जीत के साथ अब महिला टी20 क्रिकेट के इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं।

हरमनप्रीत कौर ने हीथर नाइट को छोड़ा पीछे

टीम इंडिया की धाकड़ कप्तान हरमनप्रीत कौर अब महिला टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले बतौर कप्तान दूसरे नंबर पर आ गई हैं, जिसमें हरमनप्रीत के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने अब तक 124 मैच खेले हैं और उसमें से 73 मुकाबलों में जीत हासिल की है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लेनिंग का नाम है, जिसमें उन्होंने 100 टी20 मैच खेले हैं और उसमें से उनकी टीम को 76 मैचों में जीत हासिल हुई है।

महिला टी20 में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली कप्तान

  • मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 76 मैच
  • हरमनप्रीत कौर (भारत) - 73 मैच
  • हीथर नाइट (इंग्लैंड) - 72 मैच
  • चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड) - 68 मैच

इस मामले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छोड़ दिया पीछे

भारतीय महिला और पुरुष टीम ने मिलकर इंग्लैंड को उसी के घर पर अब तक कुल 10 टी20 मुकाबलों में मात देने में कामयाबी हासिल की है। इस तरह से टीम इंडिया ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 9 मैच मिलकर जीते हैं। टीम इंडिया की महिला टीम ने जहां इंग्लैंड को उसके घर पर 6 टी20 मैच हराए हैं तो वहीं पुरुष टीम 4 मैच जीतने में कामयाब रही है।

ये भी पढ़ें

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, शेफाली वर्मा के साथ मिलकर तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली के इस रिकॉर्ड की भारतीय प्लेयर ने की बराबरी, बल्ले और गेंद के दम पर कर दिया कमाल

Latest Cricket News