1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK vs KKR: चेन्नई और कोलकाता के हेड टू हेड रिकॉर्ड में कौन है किसपर भारी, देखें आंकड़े

CSK vs KKR: चेन्नई और कोलकाता के हेड टू हेड रिकॉर्ड में कौन है किसपर भारी, देखें आंकड़े

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल 2024 में सिर्फ एक मैच खेला गया था, जहां CSK ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।

CSK vs KKR- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

11 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2025 के 25वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। चेन्नई की टीम को इस सीजन लगातार चार हार का सामना करना पड़ा है। अब वो केकेआर के खिलाफ मैच में इस हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेंगे। दूसरी ओर, कोलकता की टीम ईडन गार्डन्स में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करीबी मुकाबला हारने के बाद जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

CSK vs KKR का हेड टू हेड रिकॉर्ड

चेन्नई और कोलकाता के बीच आईपीएल में 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से सीएसके ने 19 मैच जीते हैं, जबकि केकेआर 10 मैच जीतने में सफल रहा है। वहीं एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। अगर एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए CSK और KKR के मैचों की बात करें, तो दोनों टीमें इस मैदान पर 12 बार आमने-सामने हुई हैं जिसमें चेन्नई 8 मैच जीतने में कामयाब रहा है, वहीं कोलकाता को सिर्फ 4 मुकाबलों में जीत मिली है। चेन्नई और कोलकाता के बीच खेले गए पिछले 5 मुकाबलों की बात करें तो वहां भी चेन्नई आगे है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पांच मैचों में से चेन्नई ने तीन में जीत हासिल की है, वहीं कोलकाता दो मौकों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रहा है।

खेले गए कुल मैच 30
CSK ने जीता 19
KKR ने जीता 10
नो रिजल्ट 1
टाई 0

CSK vs KKR पिछले 5 मैचों का रिजल्ट

  • चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की
  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की
  • चेन्नई सुपर किंग्स ने 49 रन से जीत दर्ज की
  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की
  • चेन्नई सुपर किंग्स ने 27 रन से जीत दर्ज की

CSK vs KKR दोनों टीमों का स्क्वॉड

रुतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, गुरजनपनीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ।

रिकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी, एनरिक नॉर्खिया, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंंडे, रोवमैन पॉवेल, स्पेंसर जॉनसन, मनीष पांडे, लवनीथ सिसोदिया, अजिंक्य रहाणे, अनुकूल रॉय, मोइन अली, चेतन सकारिया।

यह भी पढ़ें

CSK को अगर करनी है वापसी तो प्लेइंग XI में करने होंगे ये 3 बदलाव, 9.75 करोड़ वाले खिलाड़ी को दिखाना होगा बाहर का रास्ता!

DC के खिलाफ मैच में कोहली के पास होगा 'विराट' रिकॉर्ड बनाने का मौका, बन सकते हैं ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Latest Cricket News