1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: न्यूजीलैंड सीरीज में भी चलेगा विराट का बल्ला! आंकड़े दे रहे हैं गवाही, 6 शतक की मदद से ठोक चुके हैं इतने रन

IND vs NZ: न्यूजीलैंड सीरीज में भी चलेगा विराट का बल्ला! आंकड़े दे रहे हैं गवाही, 6 शतक की मदद से ठोक चुके हैं इतने रन

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। इससे पहले उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में शानदार बैटिंग की थी।

Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : PTI विराट कोहली

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होने वाली है। इस सीरीज में भारत के अनुभवी और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे। कोहली इस वक्त बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका सीरीज से लेकर विजय हजारे ट्रॉफी तक हर जगह खूब रन बनाए हैं। ऐसे में उनसे अब न्यूजीलैंड सीरीज में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। इस बीच अब तक हम आपको बताएंगे कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में विराट का प्रदर्शन कैसा रहा है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में विराट का कैसा है रिकॉर्ड?

विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस टीम के खिलाफ उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 38 मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 38 पारियों में 55.23 के औसत से 1657 रन बनाए हैं। इस दौरान वह छह शतक ठोक चुके हैं और साथ ही में वह 9 अर्धशतक भी लगाने में कामयाब रहे हैं। इस टीम के खिलाफ उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 154 रन का है। विराट आने वाले सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन करके अपने इस आंकड़े को और भी बेहतर करना चाहेंगे।

विराट कोहली का हालिया प्रदर्शन वनडे फॉर्मेट में

विराट टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। अब वह सिर्फ वनडे और आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। उन्होंने दिसंबर 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेला था। वहां उन्होंने तीन मैचों की तीन पारियों में 2 शतक की मदद से 302 रन बनाए थे। वहीं आखिरी मैच में वह 65 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। उसके बाद वह विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए थे। वह भी उन्होंने आंध्रा के खिलाफ शतक और गुजरात के खिलाफ 77 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी।

IND vs NZ वनडे सीरीज का शेड्यूल

भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज के शेड्यूल की बात करें तो पहला मैच वडोदरा के कोटांबी में 11 जनवरी को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरे वनडे के लिए दोनों टीमें राजकोट जाएंगी, जहां निरंजन शाह स्टेडियम में 14 जनवरी को दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। वहीं तीसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 18 जनवरी को होगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 21 जनवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए भी टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है।

यह भी पढ़ें 

जो रूट बनाम सचिन तेंदुलकर, 41 टेस्ट शतक के बाद कैसा है दोनों प्लेयर का रिकॉर्ड

विराट कोहली क्यों नहीं खेल रहे हैं आज का मैच, दिल्ली की प्लेइंग XI में नहीं है दिग्गज का नाम

Latest Cricket News