1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फ्री में कैसे देखें भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टी20 मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी डिटेल्स

फ्री में कैसे देखें भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टी20 मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी डिटेल्स

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्‍लैंड के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज का पांचवां मैच 11 जुलाई को खेला जाएगा।

IND vs ENG- India TV Hindi
Image Source : AP भारत बनाम इंग्लैंड

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां दोनों देशों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने लगातार अगले 3 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। अब आखिरी मैच में भारतीय टीम के पास अपनी साख बचाने और हार के अंतर को कम करने का इकलौता मौका बचा है। वहीं इंग्लैंड की टीम इस मैच को जीतकर टीम इंडिया का क्लीन स्वीप करना चाहेगी

सम्मान बचाने उतरेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया अपने नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में इस सीरीज के आखिरी मैच में अपना सम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस बीच हम आपको बताएंगे कि यह मैच कब और किस मैदान पर खेला जाएगा। ध्यान दें कि इस मुकाबले के समय (टाइमिंग) में भी बदलाव किया गया है। इसके साथ ही, अगर आपके पास सोनी लिव (Sony LIV) का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो आप कैसे इस मैच को बिल्कुल मुफ्त या अन्य तरीकों से कैसे देख सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी यहां दी गई है।

कहां पर होगी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पांचवें टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट को लेकर बात करें तो इस मुकाबले को देखने के लिए फैंस के पास दो ऑप्शन हैं। क्रिकेट फैंस भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला ये दूसरा टी20 मैच अपने मोबाइल पर सोनी लिव और जियोहॉटस्टार ऐप्स पर देख सकते हैं। वहीं अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर किया जाएगा।

फैंस फ्री में कैसे देख सकते हैं ये मुकाबला?

अगर आप भारत और इंग्लैंड का दूसरा टी20 मैच बिना कोई पैसे दिए देखना चाहते हैं, तो आप इसे डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) चैनल पर बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं। इसके लिए बस आपके घर पर डीडी फ्री डिश (DD Free Dish) का कनेक्शन होना चाहिए।

कितने बजे से शुरू होगा पांचवां टी20 मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच ये पांचवां टी20 मैच साउथैम्पटन के मैदान पर खेला जाएगा। फैंस के लिए अच्छी बात ये है कि इसके लिए उन्हें नींद खराब नहीं करनी होगी। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। वहीं टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान शाम 6:30 बजे मैदान पर उतरेंगे। इससे पहले वाला मैच यानी कि चौथा टी20 मैच रात 10 बजे शुरू हुआ था।

यह भी पढ़ें

विदेशी पिचों पर अंडरअचीवर्स का टैग हटाना होगा; इंग्लैंड में सीरीज हारने के बाद असिस्टेंट कोच ने गिनाई कमजोरियां

जोस बटलर के पास धोनी से आगे निकलने का मौका, रोहित शर्मा को भी इस मामले में छोड़ेंगे पीछे

Latest Cricket News