ICC ODI Rankings: टेस्ट के बाद अब भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें फिर से आमने सामने होने जा रही हैं। इस बार दो वनडे मैचों की सीरीज होनी है। सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में खेला जाना है। इस बीच मुकाबले से पहले आपको जान लेना चाहिए कि वनडे सीरीज से पहले भारत और साउथ अफ्रीका की आईसीसी वनडे रैंकिंग में क्या स्थिति है। साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि क्या भारत की कुर्सी पर कोई खतरा है।
टीम इंडिया आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले नंबर पर है काबिज
भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज से पहले अगर आईसीसी की वनडे रैंकिंग पर नजर डाली जाए तो पता चलता है कि भारतीय टीम यहां पहले नंबर पर काबिज है। आईसीसी ने 22 नवंबर तक की अपडेट रैंकिंग जारी की है। इसमें भारतीय टीम 122 की रेटिंग के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है। भारत के बाद दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है, जिसकी रेटिंग 113 की है। यानी पहले और दूसरे नंबर की टीम के बीच अच्छा खासा फासला है। इसके बाद तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसकी रेटिंग अभी 109 की चल रही है।
साउथ अफ्रीका की टीम रैंकिंग में छठे स्थान पर
इसके बाद यानी टॉप 3 के बाद की बात करें तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम 105 की रेटिंग के साथ नंबर चार पर है और श्रीलंका की टीम 98 की रेटिंग के साथ नंबर 5 पर है। इसके बाद नंबर आता है साउथ अफ्रीका का। साउथ अफ्रीका की टीम आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में नंबर छह पर है। उसकी रेटिंग 98 की है। यानी भारत और साउथ अफ्रीका की रेटिंग में अच्छा खास अंतर है और भारत की नंबर एक की कुर्सी पर कोई खतरा भी नजर नहीं आता।
टीम इंडिया की नंबर वन की कुर्सी पर कोई भी संकट नहीं
अब अगर मान लेते हैं कि तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीन के तीनों मैच अगर साउथ अफ्रीका की टीम जीत भी जाती है और टीम इंडिया टेस्ट के बाद यहां भी खाली हाथ रह जाती है तो भारत की रेटिंग घटकर 117 की हो जाएगी। यानी टीम इंडिया इसके बाद भी पहले नंबर से नीचे नहीं जाएगी। बात अगर साउथ अफ्रीका की करें तो सीरीज के तीनों मैच जीतने के बाद साउथ अफ्रीका की रेटिंग 103 हो जाएगी और टीम छठे स्थान से उठाकर नंबर 5 पर पहुंच जाएगी।
यह भी पढ़ें
आयुष म्हात्रे ने ठोकी दे दनादन सेंचुरी, सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे भी खेली विस्फोटक पारियां
केएल राहुल के सामने चुनौतियां हजार, अब तक ऐसा रहा है वनडे में कप्तानी का रिकॉर्ड
Latest Cricket News