1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Rankings में फिर उलटफेर, जो रूट और शुभमन गिल को नुकसान, बाबर आजम को जबरदस्त घाटा

ICC Rankings में फिर उलटफेर, जो रूट और शुभमन गिल को नुकसान, बाबर आजम को जबरदस्त घाटा

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का असर आईसीसी की ओर से जारी की गई नई रैंकिंग में साफ नजर आ रहा है। शुभमन गिल के बल्ले से रन नहीं बने, इसका उन्हें नुकसान हुआ है।

shubman gill- India TV Hindi
Image Source : AP शुभमन गिल

आईसीसी ने एक बार फिर से नई टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। इस दफा भी कई सारे उलटफेर नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को इस बार नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम फिर टॉप 10 से बाहर चले गए हैं। इस बीच स्टीव स्मिथ को जरूर एक स्थान का फायदा मिला है। 

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बाद पहली आईसीसी रैंकिंग आई सामने

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बाद आईसीसी की नई टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। खास बात ये है कि इंग्लैंड के हैरी ब्रूक अभी भी पहले नंबर की कुर्सी पर का​बिज हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 856 की चल रही है। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ अब एक स्थान आगे निकल गए हैं। स्मिथ 840 की रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। जो रूट को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे 820 की रेटिंग के साथ नंबर तीन पर चले गए हैं। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही सीरीज के दूसरे मैच में वे ज्यादा रन नहीं बना पाए थे, इसका नुकसान उन्हें हुआ है। 

शुभमन गिल टॉप 10 से बाहर होने के करीब, पंत का सातवें नंबर पर कब्जा बरकरार

इस बीच भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल अभी टॉप 10 से बाहर तो नहीं हुए हैं, लेकिन उनके लिए खतरा जरूर नजर आने लगा है। गिल को इस बार दो स्थानों का नुकसान हुआ है और वे 709 की रेटिंग के साथ नंबर 9 पर चले गए हैं। हालांकि भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 713 की रेटिंग के साथ नंबर सात पर बने हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को हुआ है। वे अब टॉप 10 से बाहर होकर सीधे नंबर 15 पर चले गए हैं। उनकी रेटिंग घटकर 679 की हो चुकी है। हालांकि पाकिस्तान के ही साउद शकील ने 15 स्थानों की छलांग मारी है और वे 18वें स्थान पर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। 

डेरिल मिचेल को भी हुआ हल्का सा फायदा

ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड 811 की रेटिंग के साथ नंबर 4 पर हैं। साउथ अफ्रीका के टेम्बा बावुमा नंबर 5 और न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र छठे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को भी एक स्थान का हल्का सा फायदा हुआ है। वे अब आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

यह भी पढ़ें 

IND vs AFG T20 सीरीज में बढ़ेगी कप्तान श्रेयस अय्यर की टेंशन, सिलेक्टर्स ने आखिर ऐसा क्या कर दिया

क्विंटन डी कॉक ने टी20 क्रिकेट में जड़ा 10वां शतक, कर ली विराट कोहली और डेविड वॉर्नर की बराबरी

Latest Cricket News