1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC रैंकिंग में मच गया कोहराम, अफगानिस्तान के 2 खिलाड़ी बने नंबर-1, एक साथ 9 खिलाड़ी गिरे धड़ाम

ICC रैंकिंग में मच गया कोहराम, अफगानिस्तान के 2 खिलाड़ी बने नंबर-1, एक साथ 9 खिलाड़ी गिरे धड़ाम

ICC ODI रैंकिंग में अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने कमाल कर दिया है। टीम के 2 खिलाड़ी नंबर-1 पॉजिशन पर पहुंच गए हैं। वहीं, ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी स्टार अफगान बल्लेबाज ने लंबी छलांग लगाई है।

ICC Rankings- India TV Hindi
Image Source : AP अफगानिस्तान

ICC Rankings: ICC की ओर से ताजा ODI रैंकिंग जारी कर दी गई है। ICC रैंकिंग में 15 अक्टूबर का दिन अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए ऐतिहासिक बन गया है क्योंकि टीम के दो स्टार खिलाड़ियों ने नंबर-1 का ताज हासिल कर लिया है। ODI सीरीज में बांग्लादेश का 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद अफगानिस्तान टीम के कई खिलाड़ियों की ICC रैंकिंग में लॉटरी खुल गई है। राशिद खान एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 ODI गेंदबाज बन गए हैं, जबकि उमरजई ने ODI ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। इब्राहिम जादरान ने भी लंबी छलांग लगाई है।

राशिद खान फिर बने नंबर-1

बांग्लादेश के खिलाफ 3-0 की सीरीज जीत में राशिद खान का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। उन्होंने तीन मैचों में कुल 11 विकेट झटके और इसी दम पर साउथ अफ्रीका के केशव महाराज को पछाड़ते हुए एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 ODI गेंदबाज बन गए। उन्होंने 710 रेटिंग के साथ नंबर-1 की कुर्सी हथिया ली है। राशिद खान की लंबी छलांग से ODI गेंदबाजों की रैंकिंग में एक साथ 5 खिलाड़ियों को एक-एक स्थान का नुकसान झेलना पड़ा है। ये खिलाड़ी हैं- केशव महाराज, महीश तीक्षणा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप यादव और नामीबिया के बर्नार्ड शोल्ट्ज। 

टॉप-10 गेंदबाजों की रैंकिंग में केशव महाराज का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। उनका नंबर-1 का ताज छिन गया है। अब वह दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। वहीं महीश तीक्षणा तीसरे पर, जोफ्रा आर्चर चौथे पर जबकि कुलदीप यादव 5वें स्थान पर खिसक गए हैं। बर्नार्ड शोल्ट्ज छठे स्थान पर चले गए हैं। राशिद ने ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी दो स्थान की छलांग लगाते हुए चौथा स्थान हासिल किया है।

उमरजई बने नंबर-1 ऑलराउंडर

अजमतुल्लाह उमरजई ने भी सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सात विकेट लिए और बल्लेबाजी में भी उपयोगी योगदान दिया। इसी के चलते वे एक स्थान ऊपर चढ़कर जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को पछाड़ते हुए नंबर-1 ODI ऑलराउंडर बन गए। टॉप-10 ODI ऑलराउंडर्स में सिकंदर रजा (2nd) के अलावा मेहदी हसन मिराज (5th), माइकल ब्रेसवैल (6th) और मिचेल सैंटनर (7th) को भी नुकसान हुआ है। ये सभी खिलाड़ी एक-एक स्थान नीचे खिसक गए हैं। मोहम्मद नबी तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। AFG vs BAN ODI सीरीज के प्लेयर ऑफ द सीरीज इब्राहिम जादरान ने भी ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में बड़ा उछाल दर्ज किया है। वे 8 स्थान की छलांग लगाकर अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 

यह भी पढ़ें:

WI पर जीत के 24 घंटे के भीतर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया रवाना, विराट को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

पिछले 15 सालों में ऑस्ट्रेलिया की सबसे कमजोर टीम, महान क्रिकेटर के बयान से मची सनसनी

Latest Cricket News