A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Rankings: अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का जलवा, टॉप 10 की रैंकिंग में बदलाव

ICC Rankings: अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का जलवा, टॉप 10 की रैंकिंग में बदलाव

आईसीसी की नई रैंकिंग सामने आ चुकी है। इस बार भी भारत के अभिषेक शर्मा पहले और ईशान किशन दूसरे नंबर के टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं। इस बार टॉप के नीचे के हिस्से में हल्के से कुछ बदलाव दिखाई दे रहे हैं।

abhishek sharma and ishan kishan- India TV Hindi
Image Source : AP अभिषेक शर्मा और ईशान किशन

आईसीसी रैंकिंग फिर से जारी कर दी गई है। इस बार ​भी भारत के अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का जलवा इसमें दिखाई दे रहा है। इस दफा वैसे तो कोई बहुत बड़े बदलाव नहीं हुए हैं, लेकिन टॉप 10 के नीचे के हिस्सा में कुछ नए बल्लेबाजों की एंट्री हुई है। इस बार ज्यादा मुकाबले ना होने के कारण ऐसा हुआ है। जल्द ही इसमें और भी बदलाव नजर आ सकते हैं।

आईसीसी टी20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा पहले नंबर के बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा एक बार फिर से आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। अभिषेक शर्मा की रेटिंग इस वक्त 875 की है। जो उन्हें पहले नंबर पर बनाए रखने के लिए काफी है, हालां​कि अब उनकी कुर्सी पर हल्का सा खतरा भी दिखने लगा है, जो कोई और नहीं, ईशान किशन ही पेश कर रहे हैं। ईशान किशन इस वक्त आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर दो बल्लेबाज हैं। उनकी रेटिंग 871 की है। यानी ईशान केवल चार ही रेटिंग प्वाइंट अभिषेक से पीछे हैं। अभी तो टीम इंडिया कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेल रही है, इसलिए इसमें फिलवक्त बदलाव नहीं होगा, लेकिन जैसे ही मुकाबले शुरू होंगे, इसमें फिर से हलचल होगी। 

तिलक वर्मा छठे और सूर्यकुमार यादव सातवें नंबर पर पहुंचे

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहि​बजादा फरहान इस वक्त तीसरे नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग 848 की है। इंग्लैंड के फिल साल्ट 792 की रेटिंग के साथ चौथे और पथुम निसंका 766 की रेटिंग लेकर नंबर पांच पर बने हुए हैं। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज बन चुके तिलक वर्मा 742 की रेटिंग लेकर नंबर 6 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 722 की रेटिंग लेकर नंबर 7 पर बने हुए हैं। जॉस बटलर 716 की रेटिंग लेकर नंबर आठ पर हैं। 

डेवाल्ड ब्रेविस, ब्रायन बेनट और ट्रेविस हेड को फायदा

इसके बाद आगे की बात करें तो साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस अब नंबर 9 पर पहुंच गए हैं। उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है। उनकी रेटिंग 702 की है। जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनट भी एक स्थान आगे निकले हैं, इससे वे अब टॉप 10 में जगह पा गए हैं। उनकी रेटिंग 701 की है। ट्रेविस हेड 700 की रेटिंग के साथ नंबर 11 पर हैं। दरअसल ये सभी खिलाड़ी इसलिए आगे गए हैं, क्योंकि टिम सिफर्ट को नुकसान हुआ है। वे एक साथ तीन स्थान नीचे चले गए हैं। टिम अब 698 की रेटिंग के साथ नंबर 12 पर पहुंच गए हैं। 

यह भी पढ़ें 

IPL 2026 Final: कहां खेला जाएगा आईपीएल फाइनल, क्वालीफायर और एलिमिनेटर के वेन्यू भी हुए तय

ODI World Cup 2027: भारत के पड़ोसी देश की जीत, बढ़ी ICC विश्व कप खेलने की उम्मीदें

Latest Cricket News