1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC T20 WC 2026: अब पाकिस्तान का क्या होगा, दो टीमें करेंगी उसकी किस्मत का फैसला

ICC T20 WC 2026: अब पाकिस्तान का क्या होगा, दो टीमें करेंगी उसकी किस्मत का फैसला

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में अब पाकिस्तान का क्या होगा। ये बड़ा सवाल है। उम्मीद है कि उसकी किस्मत का फैसला 27 ​फरवरी यानी शुक्रवार को जाएगा।

salman ali- India TV Hindi
Image Source : AP सलमान अली आगा

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे को हराकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। अब भारतीय टीम अपना अगला मैच एक मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। इस मैच को अगर भारत ने जीता तो सेमीफाइनल की सीट पक्की हो जाएगी, लेकिन पाकिस्तान का क्या होगा, ये बड़ा सवाल है। मजे की बात ये है कि पाकिस्तानी टीम जब अपना आखिरी मैच खेलेगी, उससे पहले ही उसके भाग्य का फैसला हो जाएगा। वैसे पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जाना बहुत ज्यादा मुश्किल काम है। 

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा 27 फरवरी को मुकाबला

टी20 विश्व कप 2026 में शुक्रवार यानी 27 फरवरी को एक ही मैच खेला जाएगा। इसमें न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें एक दूसरे से भिड़ती हुई नजर आएंगी। इंग्लैंड की टीम पहले ही दो मैच जीतकर चार अंक हासिल कर चुकी है, इसलिए वो सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। इस बीच न्यूजीलैंड के दो मैचों के बाद तीन अंक हैं। वहीं बात अगर पाकिस्तान की करें तो उसके पास दो मैचों में एक ही अंक है। 

इंग्लैंड की जीत से जिंदा रहेंगे पाकिस्तान की उम्मीदें

अब शुक्रवार के मैच में अगर इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज कर लेती है तो पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की संभावना बनेगी, क्योंकि न्यूजीलैंड के तीन अंक हैं और ​आखिरी मैच जीतकर पाकिस्तान भी तीन अंक तक पहुंच सकती है, लेकिन अगर न्यूजीलैंड की टीम जीत गई तो उसके पांच अंक हो जाएंगे और पाकिस्तान का खेल खत्म हो जाएगा। लेकिन केवल इंग्लैंड की जीत से ही पाकिस्तान का काम नहीं बनेगा। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के अंक बराबर हुए तो नेट रन रेट से फैसला होगा। जिसमें पाकिस्तान काफी पीछे चल रहा है। कुल मिलाकर उम्मीद है कि पाकिस्तानी टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। 

पाकिस्तान का आखिरी मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ होगा

पाकिस्तान का आखिरी टी20 मुकाबला सुपर 8 में ​शनिवार को होगा। इस दिन पाकिस्तानी टीम श्रीलंका से भिड़ेगी। ये मैच पल्लेकेले में खेला जाएगा। अगर इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम जीत गई तो फिर इस पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच का कोई मायने नहीं रह जाएगा। देखना होगा कि न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड मैच में क्या होता है। बचे हुए मैच भी काफी अहम हैं, जिनके रोचक होने की पूरी संभावना जताई जा सकती है।

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया जीती, लेकिन शिवम दुबे ने खड़े कर​ दिए बड़े सवाल, किया शर्मनाक काम

IND vs ZIM: भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दर्ज की एकतरफा जीत, सेमीफाइनल में पहुंचने से सिर्फ एक कदम दूर

Latest Cricket News