1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC T20 World Cup 2026: अब तक 6 टीमों ने की सुपर 8 में एंट्री, ये हैं उनके नाम, इन 2 ग्रुपों में फंसा है पेच

ICC T20 World Cup 2026: अब तक 6 टीमों ने की सुपर 8 में एंट्री, ये हैं उनके नाम, इन 2 ग्रुपों में फंसा है पेच

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 6 टीमें सुपर 8 में पहुंच चुकी हैं। अब केवल दो स्पॉट बाकी हैं। जल्द ही इनका भी फैसला हो जाएगा। इस बीच पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को लेकर रहस्य गहराया हुआ है।

Mitchell Marsh and salman ali agha- India TV Hindi
Image Source : AP मिचेल मार्श और सलमान अली आगा

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस वक्त रोज रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। लगातार हर दिन तीन तीन मैच हो रहे हैं। जहां एक ओर कुछ टीमें अपने अपने मैच जीतकर आगे बढ़ रही हैं, वहीं कई टीमें ऐसी भी हैं, जिनका हारकर सफर अब समाप्त भी हो रहा है। इस बीच अब तक कुल मिलकार 6 टीमें ऐसी हैं, जो सुपर 8 में पहुंच चुकी हैं। अब केवल दो ही स्पॉट बचे हुए हैं। चार में से दो ग्रुूपों की दो दो टीमें सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं, लेकिन दो ग्रुपों में मामला फंसा हुआ है। 

ग्रुप सी से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमें सुपर 8 में पहुंचीं

पहले उन ग्रुपों की बात करते हैं, जिससे दो दो टीमें अगले राउंड में जा चुकी हैं। ग्रुप सी से दो टीमें ने अपनी जगह सुपर 8 में पक्की कर ली है। इसमें पहली टीम वेस्टइंडीज है और दूसरी इंग्लैंड की है। दोनों टीमों ने अब तक अच्छा खेल दिखाने के बाद अगले राउंड के लिए अपनी सीट सुरक्षित कर ली है। वहीं इस ग्रुप से स्कॉटलैंड, इटली और नेपाल का खेल खत्म हो गया है। हालांकि ये टीमें अपने बचे हुए मैच खेलेंगी और इसके बाद रवाना हो जाएंगी। 

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने भी बुक कर ली है अपनी सीट

इसके बाद बात करते हैं ग्रुप डी की। यहां से साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें अगले राउंड में चली गई हैं। इनका भी प्रदर्शन अब तक काबिलेतारीफ रहा है। इस ग्रुप से अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा का भी खेल खत्म हो गया है। ये भी अपने अपने बचे हुए लीग मैच खेलकर चली जाएंगी। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का कारवां अब आगे बढ़ता हुआ दिखाई देगा। 

भारतीय टीम की सुपर 8 में सीट पक्की, दूसरी टीम का फैसला होना बाकी

अब बात करते हैं ग्रुप ए की, जिसमें भारत है। भारतीय टीम ने अब तक खेले गए अपने तीनों मैच जीतकर सुपर 8 में अपनी सीट बुक कर ली है। लेकिन सुपर 8 में जाने वाली दूसरी टीम कौन सी होगी, ये अभी पता नहीं है। इस ग्रुप में दूसरे नंबर पर इस वक्त यूएसए है और पाकिस्तानी टीम तीसरे नंबर पर है। क्या पाकिस्तान का सफर यहीं पर समाप्त हो जाएगा या फिर टीम आगे जाएगी, इसका फैसला आने वाले दिनों में हो जाएगा। 

श्रीलंका सुपर 8 में पहुंची, ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, जिम्बाब्वे के लिए चांस

ग्रुप बी का भी मामला अभी फंसा हुआ है। यहां से केवल श्रीलंका ही ऐसी टीम है, जो सुपर 8 में पहुंच पाई है। इस ग्रुप में जिम्बाब्वे की टीम दूसरे नंबर पर है, वहीं  ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर है। वैसे तो अभी तक ऑस्ट्रेलिया आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुआ है, लेकिन इस बात की संभावना काफी कम है कि टीम का अभियान आगे जारी रह पाएगा। माना जा रहा है कि जिम्बाब्वे की टीम अगले राउंड में पहुंच जाएगी। आने वाले कुछ और मैच इस लिहाज से काफी अहम होने वाले हैं। देखना होगा कि क्या कुछ होता है। 

यह भी पढ़ें 

ICC Rankings: पाकिस्तानी गेंदबाज को फिर मिला नंबर-1 का ताज, भारतीय पेसर ने भी लगाई छलांग

इंग्लिश क्रिकेटर ने 29 साल की उम्र में रिटायरमेंट का किया ऐलान, क्रिकेट जगत हैरान

Latest Cricket News