ICC T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका के 2 खिलाड़ी भारत में अचानक बन गए हीरो, आखिर ऐसा हो क्या गया
आईसीसी टी20 विश्व कप में गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच मैच जारी है। भारत के लिए भी ये मैच काफी ज्यादा अहम है।
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में इस वक्त सुपर 8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। आठ टीमें सेमीफाइनल में जाने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं। जल्द ही चार टीमें बाहर हो जाएंगी और चार टीमें सेमीफाइनल में चली जाएंगी। इस बीच गुरुवार को वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ। मैच तो वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच था, लेकिन इस पर भारतीय फैंस की नजर थी। इसी दौरान साउथ अफ्रीका के दो खिलाड़ी भारत के लिए हीरो बन गए। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो गया।
वेस्टइंडीज ने पारी का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने सामने आईं। मैच में साउथ अफ्रीकी कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीता और वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए बुला लिया। वेस्टइंडीज ने आते ही धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी। पहला ओवर केशव महाराज लेकर आए और इसमें उन्होंने 17 रन दे दिए। पहले ही ओवर से कप्तान शे होप और ब्रेडन किंग ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। पहले दो ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 29 रन हो चुका था और बिना किसी नुकसान के। इससे साउथ अफ्रीका और भारतीय फैंस के माथे पर पसीना आ गया। लगा कि वेस्टइंडीज की टीम बहुत बड़ा स्कोर करने जा रही है, लेकिन इसके बाद अचानक बाजी पलटी। कगिसो रबाडा तीसरा ओवर लेकर और उन्होंने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर वेस्टइंडीज की तेज रनगति पर विराम लगाने की कोशिश की।
कगिसो रबाडा और लुंगी एंगिडी ने दो दो विकेट लेकर किया अपना काम
दो विकेट जल्दी जल्दी गिर जाने के बाद भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज तेज से रन बनाने की कोशिश कर रहे, तब आए तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी। उन्होंने भी एक के बार एक दो विकेट ले लिए। इससे एक वक्त वेस्टइंडीज का जो स्कारे दो ओवर में 29 रन था। उसके बाद के दो ओवर में वेस्टइंडीज के चार विकेट गए और केवल 14 ही रन बने। इससे साउथ अफ्रीका और भारतीय फैंस ने राहत की सांस ली। हालांकि वेस्टइंडीज तो वेस्टइंडीज है, बल्लेबाज अपने अंदाज में रन बनाते रहे, लेकिन फिर भी जल्दी जल्दी चार विकेट लेकर साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को काफी हद तक बैकफुट पर तो कर ही दिया।
साउथ अफ्रीका जीत से भारत का फायदा
दरअसल इस मैच में साउथ अफ्रीका जीत से भारत को फायदा होगा, वही अगर वेस्टइंडीज की टीम जीत गई तो उसके भी चार अंक हो जाएंगे और भारत के लिए सेमीफाइनल में जाने की राह काफी ज्यादा मुश्किल हो जाएगी। यहां पर नेट रन रेट आड़े आएगा, जो भारत का काफी कम है। वेस्टइंडीज की हार से भारत को केवल अपने मैच जीतने होंगे और सेमीफाइनल की सीट पक्की हो जाएगी।
यह भी पढ़ें
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, इतने बदलाव लग रहे हैं पक्के
