1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी रैंकिंग में फेरबदल, यशस्वी जायसवाल को बिना खेले फायदा, बाबर आजम और नीचे गए

आईसीसी रैंकिंग में फेरबदल, यशस्वी जायसवाल को बिना खेले फायदा, बाबर आजम और नीचे गए

ICC Rankings: आईसीसी की नई टी20 रैंकिंग में बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं। यशस्वी जायसवाल अभी टी20 इंटरनेशनल नहीं खेल रहे हैं, इसके बाद भी उन्हें फायदा हुआ है, वहीं बाबर आजम का नीचे गिरने का सिलसिला जारी है।

yashasvi jaiswal- India TV Hindi
Image Source : GETTY यशस्वी जायसवाल

ICC T20i Rankings: आईसीसी की ओर से नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। वैसे तो पिछले सप्ताह ज्यादा मुकाबले नहीं हुए, लेकिन कुछ मैचों के बाद ही इसमें बदलाव दिखाई दे रहा है। हालांकि टॉप के 5 बल्लेबाजों पर इस कोई भी असर नहीं हुआ है। लेकिन नीचे काफी बदलाव हैं। खास बात ये है कि भारत के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार यशस्वी जायसवाल को बिना खेले ही फायदा मिल गया है, वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम और भी नीचे चले गए हैं। 

आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज कौन है?

आईसीसी की टी20 रैंकिंग में अभी भी ट्रेविस हेड नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 856 की है। अभिषेक शर्मा 829 की रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर कब्जा जमाए हुए हैं। फिल साल्ट 815 की रेटिंग के साथ नंबर तीन और तिलक वर्मा 804 की रेटिंग के साथ नंबर चार पर हैं। भारत के सूर्यकुमार यादव की रेटिंग 739 की है और वे नंबर पांच पर बने हुए हैं। जॉस बटलर 735 की रेटिंग के साथ नंबर 6 पर हैं। पथुम निसंका की रेटिंग 714 है और वे नंबर सात पर हैं। टिम सिफर्ट 708 की रेटिंग के साथ नंबर 8 पर हैं। 

कुसल परेरा को एक स्थान का फायदा, यशस्वी जायसवाल भी दो स्थान ऊपर चढ़े

इसके बाद बदलाव हुआ है। श्रीलंका के कुसल परेरा अब एक स्थान की छलांग के साथ नंबर 9 पर पहुंच गए हैं। उकनी रेटिं 676 की है। साउथ अफ्रीका के रीजा हैंड्रिक्स की भी रेटिंग 676 की है और वे भी संयुक्त रूप से नंबर 9 पर हैं। यशस्वी जायसवाल इस वक्त टी20 इंटरनेशनल नहीं खेल रहे हैं, लेकिन बिना खेले ही उन्हें दो स्थान का फायदा मिल गया है। वे टॉप 10 में तो नहीं आ पाए हैं, लेकिन 661 की रेटिंग के साथ वे नंबर 11 पर जरूर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। 

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का बहुत बुरा हाल

इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम का हाल बहुत खराब है। वे इस वक्त पाकिस्तान की टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं और इसी कारण उन्हें एक साथ तीन स्थानों का नुकसान हुआ है। वे अब 661 की रेटिंग के साथ सीधे नंबर 12 पर चले गए हैं, यानी वे टॉप 10 से बाहर हो गए हैं। बाबर आजम के अलावा उनके जोड़ीदार मोहम्मद रिजवान को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे अब 654 की रेटिंग के साथ नंबर 13 पर पहुंच गए हैं। 

Latest Cricket News