1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC टेस्ट टीम रैंकिंग हुई भारी उठापटक, बांग्लादेश ने हार के बावजूद मारी लंबी छलांग; पाकिस्तान का हो गया बेड़ागर्क

ICC टेस्ट टीम रैंकिंग हुई भारी उठापटक, बांग्लादेश ने हार के बावजूद मारी लंबी छलांग; पाकिस्तान का हो गया बेड़ागर्क

बांग्लादेश की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पारी और 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद सीरीज का पहला मुकाबला जीतने की वजह से उनको आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है, जिसमें वह तीन स्थान की छलांग लगाने में कामयाब रहे।

Australia vs Bangladesh Test Match- India TV Hindi
Image Source : AP ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, टेस्ट मैच

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मैके के ग्राउंड पर खेला गया जो दो दिन के अंदर ही खत्म हो गया और मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इसे एक पारी और 51 रनों से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ यह टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई जिसे बांग्लादेश की टीम के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। वहीं इस सीरीज के खत्म होने के साथ आईसीसी की तरफ से टेस्ट टीम रैंकिंग को भी अपडेट किया गया जिसमें काफी भारी उठापटक देखने को मिली है और बांग्लादेश की टीम काफी सालों के बाद छलांग लगाने में कामयाब हो सकी है। वहीं बांग्लादेश की रैंकिंग में सुधार होने का पाकिस्तान को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है जिसमें उनका बेड़ागर्क हो गया।

पहली बार बांग्लादेश 9वें नंबर से आगे बढ़ा

बांग्लादेश की टीम आईसीसी की तरफ से जारी की अपडेटेड टेस्ट टीम रैंकिंग में तीन स्थानों की छलांग लगाने के बाद अब छठे नंबर पर पहुंच गई है। यह पहली हुआ है जब बांग्लादेश टेस्ट टीम रैंकिंग में 9वें नंबर से ऊपर पहुंचा है। रैंकिंग में सुधार को लेकर बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने भी अपनी खुशी को व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि मुझे अभी-अभी इसके बारे में पता चला है और छठे नंबर पर पहुंचना उनकी टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। अगर हम इस टेस्ट मैच में बेहतर क्रिकेट खेल पाते तो और अच्छा होता। वहीं आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया टॉप पोजीशन पर काबिज है जबकि दूसरे और तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम है जबकि भारतीय टीम अभी चौथी पोजीशन पर काबिज है।

पाकिस्तान की टीम 8वें नंबर पर पहुंची

आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में बांग्लादेश की टीम जहां अब छठे नंबर पर पहुंच गई है तो वहीं पाकिस्तानी टीम का बेड़ागर्क हो गया है, जिसमें वह अब 75 रेटिंग के साथ 8वें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं 9वें नंबर पर वेस्टइंडीज की टीम है जिसके कुल 74 रेटिंग है और ऐसे में पाकिस्तानी टीम यदि इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करती है तो उस स्थिति में उनकी रैंकिंग में और गिरावट देखने को मिलेगी। श्रीलंका को भी बांग्लादेश की रैंकिंग में हुए सुधार की वजह से नुकसान हुआ है और वह 76 रेटिंग के साथ अब 7वीं पोजीशन पर पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें

आउट होकर आपा खो बैठे यशस्वी जायसवाल, श्रीलंकाई गेंदबाज से सेंड ऑफ मिलते ही मैदान पर हुआ जमकर बवाल

38 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, सिर्फ 1 टेस्ट मैच में मिला मौका

Latest Cricket News