1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Women's T20 World Cup 2026 Points Table: टीम इंडिया ने किया टॉप, दो मैच हारकर पाकिस्तान की हालत खराब

ICC Women's T20 World Cup 2026 Points Table: टीम इंडिया ने किया टॉप, दो मैच हारकर पाकिस्तान की हालत खराब

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में टीम इंडिया ने अपने पहले दोनों मैच जीत लिए हैं। टीम अब अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया को पीछे कर पहले नंबर पर पहुंचने में कामयाब हो गई है। पाकिस्तानी टीम को अभी तक अपनी पहली ही जीत नहीं मिली है।

harmanpreet kaur- India TV Hindi
Image Source : PTI हरमनप्रीत कौर

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 इस वक्त इंग्लैंड में खेला जा रहा है। सभी टीमें एक दूसरे से भिड़कर आगे जाने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम ने एक और मैच अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही टीम के चार अंक हो गए हैं। खास बात ये है​ कि टीम ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर अंक तालिका में पहले नंबर की कुर्सी पर कभी कब्जा कर लिया है। इस बीच पाकिस्तान की हालत खराब है, टीम अपने लगातार दो मैच हार चुकी है। 

भारत ने पहले पाकिस्तान और फिर नीदरलैंड्स को दी मात

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान को पीटने में कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद दूसरे मैच में टीम ने नीदरलैंड्स को हरा दिया। इसके साथ ही टीम के चार अंक हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने दोनों मैच जीत लिए हैं और उसके भी चार अंक हैं। लेकिन बेहतर नेट रन रेट के आधार पर टीम पहले नंबर पर पहुंच गई है। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच केवल नेट रन रेट का अंतर

महिला टी20 विश्व कप की ताजा अंक तालिका पर नजर डालें तो पता चलता है कि दो मैचों को जीतकर टीम इंडिया चार अंक हासिल कर चुकी है। उसका नेट रन रेट इस वक्त 3.975 का चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने भी दो मैच खेलकर दोनों जीते हैं, इसलिए उसके भी पास चार अंक हैं। लेकिन अगर नेट रन रेट की बात करें तो वो अभी 3.875 का है। यानी भारत का नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया से थोड़ा बेहतर है, इसलिए वो पहले नंबर पर है। साउथ अफ्रीका दो अंक लेकर तीसरे और बांग्लादेश भी दो अंक लेकर चौथे नंबर पर है। 

पाकिस्तानी टीम अंक ​तालिका में नंबर 5 पर

पाकिस्तान की हालत यहां भी खराब है। पाकिस्तानी टीम अपने दो मैच खेल चुकी है,लेकिन अभी तक उसे अपनी पहली जीत की तलाश है। टीम का खाता नहीं खुला औ नेट रन रेट भी माइनस 2.263 का है। पाकिस्तानी टीम ने नीचे अंक तालिका में केवल एक ही टीम है और वो है नीदरलैंड्स, उसे भी अभी तक जीत नहीं मिली है। भारतीय टीम पाकिस्तान और नीदरलैंड्स खेलकर मैच जीत चुकी है, अब उसकी भिड़ंत 21 जून दिन रविवार को साउथ अफ्रीका से होगी। ये एक अहम मैच होगा, जिसमें टीम की असली परीक्षा होगी। 

ग्रुप बी में इंग्लैंड की टीम पहले नंबर पर काबिज

इस बीच ग्रुप बी में इंग्लैंड की टीम दो मैच जीतकर और चार अंक हासिल कर पहले नंबर की कुर्सी पर विराजमान हैै स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के दो दो अंक हैं। उस ग्रुप में न्यूजीलैंड और आयरलैंड ने अभी तक अपना खाता नहीं खोला है, इसलिए वे अंक तालिका में सबसे नीचे की पायदान पर संघर्ष कर रही हैं। हालांकि अभी तो शुरुआती दौर है, जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, रोमांच भी बढ़ता चला जाएगा। 

यह भी पढ़ें 

स्मृति मंधाना ने बनाया महाकीर्तिमान, मेन्स क्रिकेट में भी अब तक कोई नहीं कर सका ऐसा कारनामा

दीप्ति शर्मा ने एक विकेट लेकर रचा इतिहास, झूलन गोस्वामी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

Latest Cricket News