A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC का बड़ा ऐलान, TV पर ऐसे LIVE देख पाएंगे World Cup मैच, Live Streaming के लिए करना होगा ये काम

ICC का बड़ा ऐलान, TV पर ऐसे LIVE देख पाएंगे World Cup मैच, Live Streaming के लिए करना होगा ये काम

ICC वूमेन्स वर्ल्ड कप का 30 सितंबर से आगाज होने जा रहा है। इससे पहले ICC की ओर से बड़ा ऐलान किया गया है। टूर्नामेंट को लेकर ICC ने बड़ी जानकारी फैंस के साथ साझा की है।

Women's World Cup 2025- India TV Hindi
Image Source : PTI ICC वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025

ICC Women's World Cup 2025: ICC वूमेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ गई है। ICC ने वर्ल्ड कप मैचों के प्रसारण को लेकर बड़ा ऐलान किया है। बता दें, आठ टीमों के बीच वर्ल्ड कप 2025 में खिताब की जंग 30 सितंबर से शुरू होगी। भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में खेले जाने वाले मैच से टूर्नामेंट का आगाज होगा। वहीं, फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट को लेकर ICC ने दुनियाभर के ब्रॉकास्टर्स के साथ साझेदारी की है, ताकि क्रिकेट फैंस हर कोने से क्रिकेट के रोमांच का आनंद ले सकें।

भारत में कैसे देख पाएंगे मैच

भारत में इस टूर्नामेंट का TV पर सीधा प्रसारण जियोस्टार की साझेदारी से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच जियोहॉटस्टार पर देखे जा सकेंगे। यही फीड बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान में भी उपलब्ध होगी। भारत के सभी मैचों के अलावा सेमीफाइनल और फाइनल मैच का टीवी पर प्रसारण हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी किया जाएगा।

भारत के बाहर ऐसे देख पाएंगे WC मुकाबले

श्रीलंका में महाराजा टीवी अपने चैनल टीवी 1 और वेबसाइट sirasatv.lk के जरिए मैच दिखाएगा, जबकि डिजिटल कवरेज ICC.tv ऐप पर भी उपलब्ध होगी।अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में विलो टीवी (अमेरिका और कनाडा) और ESPN (कैरेबियन और साउथ अमेरिका) अपने नेटवर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारण करेंगे। ESPN का कवरेज डिज्नी+ ऐप पर भी मिलेगा। यूनाइटेड किंगडम में स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पर सभी मुकाबले दिखाए जाएंगे, जबकि 29 मैच स्काई स्पोर्ट्स मेन इवेंट पर भी आएंगे। ऑस्ट्रेलिया में अमेजन प्राइम वीडियो सभी मुकाबले लाइव और फ्री दिखाएगा, जबकि न्यूजीलैंड में स्काई टीवी इसका प्रसारण करेगा।

एशिया और अन्य देशों में बांग्लादेश में T-स्पोर्ट्स और टॉफी (TSM), मिडिल-ईस्टर और नॉर्थ अफ्रीका रीजन में Criclife चैनल और Starzplay, अफ्रीका में सुपरस्पोर्ट, पाकिस्तान में पीटीवी, टेन स्पोर्ट्स, माइको और तमाशा ऐप, पैसिफिक आइलैंड्स देशों में PNG डीजिसेल, सिंगापुर में StarHub और मलेशिया व हांगकांग में Astro Cricket पर मैच लाइव देखे जा सकेंगे। बाकी सभी देशों के लिए डिजिटल प्रसारण ICC.tv पर उपलब्ध रहेगा।

ICC का बड़ा कदम

भारत में ऑल इंडिया रेडियो यानी AIR और इंग्लैंड में बीबीसी रेडियो (BBC Radio 5 Live Sports Extra) लाइव कमेंट्री करेगा। इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर रेडियो कमेंट्री भी ICC.tv ऐप पर उपलब्ध होगी। ICC का कहना है कि इस बार वह क्रिकेट को और ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रसारण व्यवस्था लेकर आया है। इसके तहत ICC.tv को वैश्विक क्रिकेट स्ट्रीमिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

कुलदीप यादव ने रचा इतिहास, एक ही झटके में निकले सबसे आगे, अब खतरे में पड़ा मलिंगा का महारिकॉर्ड

सुपर ओवर की इस गेंद पर जमकर हंगामा! पहले बल्लेबाज आउट फिर संजू ने किया रन आउट, रिव्यू में हो गया खेल

Latest Cricket News