A
Hindi News खेल क्रिकेट ILT20 Player Auction: अश्विन को लेकर किसी टीम ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, शाकिब सहित नबी बने इन टीमों का हिस्सा

ILT20 Player Auction: अश्विन को लेकर किसी टीम ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, शाकिब सहित नबी बने इन टीमों का हिस्सा

ILT20 Player Auction: इंटरनेशनल लीग टी20 में पहली बार प्लेयर ऑक्शन की प्रक्रिया का आयोजन किया गया जिसमें अश्विन सहित कई बड़े खिलाड़ी इसका हिस्सा थे। हालांकि अश्विन को लेकर किसी भी फ्रेंचाइजी ने अपनी स्क्वाड में शामिल करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

ILT20 2025-26 Player Auction Live Updates- India TV Hindi Image Source : AP/BCCI/IPL आईएल टी20 2025-26 प्लेयर ऑक्शन

ILT20 Player Auction: इंटरनेशनल लीग टी20 में पहली बार प्लेयर ऑक्शन की प्रक्रिया का आयोजन किया गया जहां सभी की नजरें टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन को लेकर टिकी हुई थी, लेकिन पांचवें सेट में जब उनके नाम को पुकारा गया तो किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपना हिस्सा बनाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके अलावा मोहम्मद नबी और शाकिब अल हसन जैस अनुभवी दिग्गज प्लेयर्स को जरूर खेलने का मौका मिलेगा। शाकिब अल हसन को एमआई एमिरेट्स ने 40,000 यूएस डॉलर में अपनी स्क्वाड में शामिल किया है।

 

Latest Cricket News

Live updates : ILT20 Player Auction

  • 10:41 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    रविचंद्रन अश्विन को लेने में नहीं दिखाई किसी ने दिलचस्पी

    आईएल टी20 के साल 2025-26 के प्लेयर्स ऑक्शन में भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन को किसी भी फ्रेंचाइजी ने अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, जिसमें सिर्फ पहले राउंड में ही उनके नाम को पुकारा गया।

  • 9:16 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    पहले एक्सीलेरेड राउंड में इन खिलाड़ियों को चुना गया

    रईस अहमद - शारजाह वारियर्स - 10 हजार यूएस डॉलर
    उस्मान खान - एमआई एमिरेट्स - 10 हजार यूएस डॉलर
    रितेश ग्रांधी - दुबई कैपिटल्स - 10 हजार यूएस डॉलर
    हसन नवाज - दुबई कैपिटल्स - 40 हजार यूएस डॉलर
    लोरकन टकर - गल्फ जाएंट्स - 10 हजार यूएस डॉलर
    क्रिस वुड - गल्फ जाएंट्स - 40 हजार यूएस डॉलर
    एकीम ऑगस्टे - एमआई एमिरेट्स - 10 हजार यूएस डॉलर
    टॉम मूर्स - गल्फ जाएंट्स - 40 हजार यूएस डॉलर
    रिचर्ड नगारवा - शारजाह वारियर्स - 10 हजार यूएस डॉलर

  • 7:27 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    मोहम्मद नबी बने दुबई कैपिटल्स की स्क्वाड का हिस्सा

    डिफेंडिंग चैंपियन दुबई कैपिटल्स की टीम आईएल टी20 में अफगानिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मद नबी को उनके बेस प्राइस 80,000 यूएस डॉलर में अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया है। 

  • 6:15 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    नसीम शाह को डेजर्ट वाइपर्स ने अपनी स्क्वाड में किया शामिल

    आईएल टी20 2025-26 के प्लेयर्स ऑक्शन में पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह को डेजर्ट वाइपर्स की टीम ने 80,000 यूएस डॉलर में अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया है। इससे पहले पाकिस्तान के फखर जमान ऑक्शन में खरीदे जा चुके हैं।

  • 5:33 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    विदेशी प्लेयर्स के पहले ड्राफ्ट में ये प्लेयर्स खरीदे गए

    आईएल टी20 में विदेशी प्लेयर्स ड्रॉफ्ट में फखर जमान को डेजर्ट वाइपर्स ने 80000 यूएस डॉलर में, जेम्स रियू को शारजाह वॉरियर्स ने 10000 यूएस डॉलर में, जॉर्डन थॉमसन को एमआई एमिरेट्स ने 48000 यूएस डॉलर में, टाइमल मिल्स को दुबई कैपिटल्स ने 80000 यूएस डॉलर में, नाथन स्वाटर को 100000 यूएस डॉलर में शारजाह वॉरियर्स ने जबकि नवीन उल हक को एमआई एमिरेट्स ने 100000 यूएस डॉलर में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।

  • 5:07 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    रविचंद्रन अश्विन रहे अनसोल्ड

    भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन जिन्होंने आईएल टी20 2025-26 के प्लेयर्स ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया था वह पहले राउंड में अनसोल्ड रहे हैं। अश्विन का बेस प्राइस 120,000 यूएस डॉलर है।

  • 5:00 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    विदेशी प्लेयर्स के ऑक्शन की शुरू हुई नीलामी

    इंटरनेशनल लीग टी20 2025-26 में प्लेयर ऑक्शन में अब विदेशी प्लेयर्स को लेकर नीलामी शुरू हो गई है, जिसमें पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी फखर जमान को डेजर्ट वाइपर्स टीम ने 80,000 यूएस डॉलर में अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया है। वहीं जेम्स रयू को 10,000 यूएस डॉलर में शारजाह वॉरियर्स ने खरीदा है, जबकि जेसन रॉय अभी अनसोल्ड रहे हैं।

  • 4:56 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    जुनैद सिद्दकी के लिए शारजाह वॉरियर्स ने आरटीएम का किया प्रयोग

    आईएल टी20 में जो मौजूदा समय में यूएई टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं उनको लेकर प्लेयर ऑक्शन में शारजाह वॉरियर्स की टीम ने आरटीएम का प्रयोग किया है। जुनैद को 170,000 यूएस डॉलर में शारजाह वॉरियर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है।

  • 4:24 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    आसिफ खान को गल्फ जाएंट्स ने अपनी टीम में किया शामिल

    आसिफ खान जिनकी उम्र 35 साल है उनको लेकर आईएल टी20 के प्लेयर ऑक्शन में गल्फ जाएंट्स और अबूधाबी नाइट राइडर्स टीम के बीच में जबरदस्त बिडिंग वॉर देखने को मिली जिसमें अंत में गल्फ जाएंट्स की टीम आसिफ को 26,000 यूएस डॉलर में अपनी टीम का हिस्सा बनाने में सफल रही।

  • 4:21 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    वृत्या अरविंद को डेजर्ट वाइपर्स की टीम ने खरीदा

    आईएल टी20 2025-26 में प्लेयर्स ऑक्शन प्रक्रिया का आगाज हो चुका है, जिसमें पहले सेट में यूएई टीम के खिलाड़ी वृत्या अरविंद को डेजर्ट वाइपर्स ने 10,000 यूएस डॉलर बेस प्राइस में अपनी टीम में शामिल किया है।

  • 4:08 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    प्लेयर ऑक्शन में टीमों के लिए क्या हैं नियम

    इंटरनेशनल लीग टी20 में पहली बार हो रही प्लेयर्स ऑक्शन प्रक्रिया में टीमों के लिए लागू नियम को लेकर बात की जाए तो उन्हें कम से कम 19 तो वहीं अधिकतम 21 खिलाड़ी अपनी टीम में शामिल करने की मंजूरी है। एक टीम कम से कम 11 प्लेयर्स ऐसे शामिल कर सकती है जो फुल मेंबर्स देशों से हैं। इसके अलावा यूएई से चार खिलाड़ी जिसमें अंडर-23 के प्लेयर भी शामिल हैं। कुवैत और सऊदी अरब से 2-2 खिलाड़ी। ऑक्शन से बाहर भी एक टीम 2 वाइल्डकार्ड प्लेयर्स को चुन सकती है।

  • 4:05 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    पहले तीन सेट में यूएई के कैप्ड खिलाड़ियों को लेकर होगी नीलामी

    आईएल टी20 2025-26 के प्लेयर ऑक्शन में पहले तीन में यूएई के कैप्ड प्लेयर्स को लेकर नीलामी होगी, जिसमें बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर खिलाड़ियों समेत कुल 21 प्लेयर्स के नाम शामिल हैं। वहीं इस नीलामी के पांचवें सेट से विदेशी प्लेयर्स को लेकर ऑक्शन प्रक्रिया की शुरुआत होगी जिसमें रविचंद्रन अश्विन के अलावा भारत से प्रियांक पांचाल, अंकित राजपूत और सिद्धार्थ कौल का नाम शामिल है।

  • 3:56 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    रविचंद्रन अश्विन को 120,000 यूएस डॉलर बेस प्राइस में मिली जगह

    अश्विन को आईएल टी20 में हो रहे पहली बार प्लेयर ऑक्शन में सबसे ज्यादा बेस प्राइस में शामिल किया गया है, जिसमें उनकी बोली 120,000 यूएस डॉलर से शुरू होगी। अश्विन को लेने के लिए दुबई कैपिटल्स, गल्फ जाएंट्स और शारजाह वारियर्स के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल सकती है, क्योंकि इसके पास पर्स में काफी पैसे मौजूद हैं।