1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'बेवकूफी भरी हरकतें करके टेस्ट मैच'- पूर्व कप्तान ने पर्थ टेस्ट हारने के बाद इंग्लैंड टीम को जमकर लताड़ा

'बेवकूफी भरी हरकतें करके टेस्ट मैच'- पूर्व कप्तान ने पर्थ टेस्ट हारने के बाद इंग्लैंड टीम को जमकर लताड़ा

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जेफ्री बॉयकॉट ने पर्थ टेस्ट मैच हारने के बाद अपनी टीम की कड़ी आलोचना की है। इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच दो दिन के भीतर ही हार गई।

England Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AP इंग्लैंड क्रिकेट टीम

एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को करारी हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में खराब शुरुआत मिलने के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जेफ्री बॉयकॉट ने इंग्लिश टीम की जमकर आलोचना की है। उनका मानना है कि इंग्लैंड की टीम लगातार बेवकूफी भरी गलतियां दोहरा रही है। बॉयकॉट ने ये भी कहा है कि इंग्लैंड की टीम अपनी खराब सोच की वजह से मैच हारी। जेफ्री बॉयकॉट का यह कमेंट उस समय आया, जब बेन स्टोक्स ने इस बात को खारिज किया था कि इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी उनकी टीम की आलोचना नहीं करते।

जेफ्री बॉयकॉट ने इंग्लैंड टीम को जमकर लताड़ा

जेफ्री बॉयकॉट ने द टेलीग्राफ के लिए लिखे अपने कॉलम में कहा कि इससे संदेश सरल है। जब आप एक ही बेवकूफी भरी हरकतें करके टेस्ट मैच गंवाते रहते हैं, तो आपको गंभीरता से लेना असंभव है। इंग्लैंड ने बीच-बीच में अच्छी बॉलिंग की और पर्थ की तेज, उछाल वाली पिच पर पहली इनिंग में 40 रन की अच्छी बढ़त हासिल की, लेकिन दूसरी पारी में एक बार फिर उनके बल्लेबाजों ने निराश किया। दूसरी पारी में भी इंग्लैंड की पूरी टीम 164 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

बॉयकॉट ने इंग्लिश बल्लेबाजों की लगाई क्लास

बॉयकॉट ने कहा कि डकेट को एक अच्छी बॉल मिली, लेकिन पोप ने इस मैच में दूसरी बार विकेट फेंका। ऑफ स्टंप के बाहर एक बहुत वाइड बॉल पर ड्राइव किया। उसे यह कैसे पता नहीं चला कि यह एक सकर बॉल है जो उसे कुछ बेवकूफी करने के लिए लुभा रही है? हैरी ब्रुक 3 गेंदों में बिना खाता खोले आउट हुए। बॉयकॉट ने कहा कि इंग्लैंड खुशी से निराशा की गहराई में चला गया था। अब मोमेंटम ऑस्ट्रेलिया की तरफ हो गया है।

ट्रैविस हेड को लेकर जेफ्री बॉयकॉट ने क्या कहा?

इसके बाद उन्होंने ट्रैविस हेड की पारी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक बार हेड ने मोमेंटम पकड़ लिया तो इंग्लैंड की चाल बिगड़ गई और फिर वे लगातार बाउंसर फेंकने लगे। मैच में मुश्किल पलों में बैट्समैन, बॉलर और कैप्टन को तुरंत सोचना पड़ता है। दुख की बात है कि हमारे खिलाड़ियों के पास काम करने का सिर्फ एक ही तरीका है। बैजबॉल, गलत फैसले या फिर अतिआत्मविश्वास वजह जो भी हो, इससे मैच जीतना मुश्किल हो जाता है। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया जैसी टॉप टीमों के खिलाफ यह हार का एक बड़ा कारण है।

ये भी पढ़ें

संजू सैमसन बने कप्तान, अहम टूर्नामेंट के लिए हुआ टीम का ऐलान, इन प्लेयर्स को मिली जगह

मोहम्मद शमी और आकाश दीप को स्क्वाड में मिला मौका, अचानक ले लिया गया बड़ा फैसला

Latest Cricket News