A
Hindi News खेल क्रिकेट इमरान खान के सपोर्ट में आए गावस्कर और कपिल समेत 14 पूर्व कप्तान,पाकिस्तान की सरकार को लिखा लेटर

इमरान खान के सपोर्ट में आए गावस्कर और कपिल समेत 14 पूर्व कप्तान,पाकिस्तान की सरकार को लिखा लेटर

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान से जुड़ी बड़ी खबर आई है। कपिल देव और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने इमरान खान को लेकर पाकिस्तान से अपील की है।

Imran Khan- India TV Hindi Image Source : AP इमरान खान

क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर आई है, जिसमें पाकिस्तान की सरकार से खास अपील की गई है। दरअसल, क्रिकेट की दुनिया के दिग्गजों ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान के खराब स्वास्थ्य पर चिंता जताई है और पाकिस्तान की सरकार से पूर्व पाकिस्तानी कप्तान को बेहतर सुविधाएं देने की अपील की है। भारत के सुनील गावस्कर और कपिल देव सहित दुनिया भर के 14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को लेटर लिखकर पूर्व प्रधानमंत्री और वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इमरान खान के साथ जेल में निष्पक्ष व्यवहार करने की मांग की है।

दिग्गज क्रिकेटरों ने पाकिस्तानी सरकार से की अपील

हाल ही में इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर सामने आई थी। मीडियो रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जेल में बंद इमरान खान की आंखों की रोशनी लगातार कम हो रही है। इसी को लेकर 17 फरवरी को जारी संयुक्त बयान में कई देशों के पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने उनके स्वास्थ्य और जेल की परिस्थितियों को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

इस लेटर पर हस्ताक्षर करने वालों में सुनील गावस्कर, कपिल देव, माइकल एथरटन, एलन बॉर्डर, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, डेविड गॉवर, नासिर हुसैन, क्लाइव लॉयड, स्टीफन वॉ और जॉन राइट जैसे दिग्गज शामिल हैं। इन सभी ने अपने लेटर में इमरान खान के क्रिकेट योगदान को याद दिलाते हुए पाकिस्तानी सरकार से अपील की है। 

लेटर में क्या लिखा गया है?

दिग्गज क्रिकेटरों ने लेटर में लिखा-  हम, हमारी नेशनल क्रिकेट टीमों के पूर्व कप्तान पाकिस्तान के जाने-माने क्रिकेटर और वर्ल्ड क्रिकेट के एक महान व्यक्ति इमरान खान के साथ हुए कथित बर्ताव और जेल के हालात के बारे में गहरी चिंता के साथ लिख रहे हैं। खेल में इमरान खान के योगदान की पूरी दुनिया में तारीफ होती है। कैप्टन के तौर पर उन्होंने पाकिस्तान को 1992 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत दिलाई। यह जीत स्किल, हिम्मत, लीडरशिप और स्पोर्ट्समैनशिप पर बनी थी, जिसने सीमाओं के पार जाकर कई पीढ़ियों को प्रेरित किया।

हममें से कई लोगों ने उनके खिलाफ खेला, उनके साथ मैदान शेयर किया। हम उनकी हरफनमौला काबिलियत और कॉम्पिटिटिव स्पिरिट को अपना आदर्श मानते हुए बड़े हुए है। वह खेल के अब तक के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर और कैप्टन में से एक हैं, जिन्होंने खिलाड़ियों, फैंस और एडमिनिस्ट्रेटर्स का समान रूप से सम्मान पाया है।

क्रिकेट के अलावा, इमरान खान ने पाकिस्तान के प्राइम मिनिस्टर के तौर पर काम किया और एक मुश्किल समय में अपने देश को लीड किया। पॉलिटिकल नजरिए से अलग उन्हें अपने देश के सबसे ऊंचे पद पर डेमोक्रेटिक तरीके से चुने जाने का सम्मान मिला है। उनकी हेल्थ से जुड़ी हालिया रिपोर्ट्स, खासकर हिरासत में रहने के दौरान उनकी आंखों की नजर कमजोर होने और उनकी खराब हालत ने हमें बहुत चिंता में डाल दिया है। हम साथी क्रिकेटर हैं, जो फेयर प्ले, सम्मान की वैल्यू को समझते हैं। हमारा मानना ​​है कि इमरान खान जैसे कद के इंसान के साथ वैसा ही सम्मान होना चाहिए जैसा एक पूर्व नेशनल लीडर और एक ग्लोबल स्पोर्टिंग आइकॉन के साथ होना चाहिए। हम पाकिस्तान सरकार से सम्मान के साथ रिक्वेस्ट करते हैं कि वह यह पक्का करे कि इमरान खान को ये सब मिले।

Latest Cricket News