1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 21 साल से खत्म नहीं हो रहा है इंतजार, खेले 11 मैच और हर बार मिली हार

21 साल से खत्म नहीं हो रहा है इंतजार, खेले 11 मैच और हर बार मिली हार

हांगकांग क्रिकेट टीम ने एशिया कप में पहली बार साल 2004 में ही हिस्सा लिया था। इसके बाद टीम बीच बीच में अंदर बाहर होती रही, लेकिन अब फिर से उसे मौका मिला है।

babar hayat- India TV Hindi
Image Source : GETTY बाबर हयात

 

एशिया कप में इस बार कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें एक टीम हांगकांग की भी है, जो क्वालीफाई कर यहां तक पहुंची है और अब एशिया कप में उसकी भिड़ंत बड़ी और दिग्गज टीमों से होगी। हांगकांग की टीम जिस दिन का इंतजार पिछले करीब 21 साल से कर रही है, क्या उसकी मुराद अब पूरी होगी, ये देखना काफी ज्यादा दिलचस्प है। हालांकि टीम का ग्रुप काफी कठिन है।

अफगानिस्तान से​ भिड़ेगी हांगकांग की टीम

एशिया कप के लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें चार चार टीमें शामिल की गई हैं। ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा ओमान और यूएई को रखा गया है। दूसरे ग्रुप की बात की जाए तो वहां बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका के साथ हांगकांग को जगह दी गई है। यानी हांगकांग के लिए अपने ग्रुप की किसी भी टीम को हराना आसान कतई नहीं होगा। ऐसा नहीं है कि हांगकांग की टीम पहली बार एशिया कप खेल रही है। टीम ने साल 2004 में ही पहला एशिया कप खेल लिया था। इसके बाद टीम कभी अंदर कभी बाहर होती रही। इस बार फिर से टीम बड़ी बड़ी टीमों को हराकर यहां तक पहुंची है और पहला मैच खेलने के लिए तैयार है। जहां उसका मैच अफगानिस्तान से होगा। 

अब तक एशिया कप में एक भी मैच नहीं जीत पाई हांगकांग की टीम

आपको जानकार शायद हैरानी होगी कि पिछले करीब 21 साल के वक्त में हांगकांग की टीम एशिया कप का एक भी मैच नहीं जीत पाई है। टीम ने इस दौरान 11 मुकाबले खेले, लेकिन जीत का इंतजार अभी बाकी है। इस बार हांगकांग की टीम की कमान यासिम मुर्तजा के हाथ में दी गई है, वहीं बाबर हायत को जाने पहचाने नामे हैं। टी20 एशिया कप में पहला शतक तो बाबर हयाम ने ही लगाया था। उनके आंकड़े एशिया कप में काफी अच्छे हैं। अब देखना केवल इतना ही है कि क्या कोई उलटफेर कर हांगकांग की टीम एक भी मैच जीत पाती है या फिर इस बार भी उसे खाली हाथ इस टूर्नामेंट से बाहर लौटना पड़ेगा। 

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सादिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान (कप्तान), मोहम्मद नबी, एएम गजनफर, नूर अहमद, फजलहक फारूकी। 

हांगकांग की संभावित प्लेइंग इलेवन: अंशुमन रथ, जीशान अली (विकेटकीपर), बाबर हयात, निजाकत खान, मैथ्यू कोएट्जी, यासिम मुर्तजा (कप्तान), एहसान खान, ऐजाज खान, अतीक इकबाल, नसरुल्ला राणा, आयुष शुक्ला। 

Latest Cricket News