1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में दर्ज की 9 विकेट से जीत, सीरीज हुई 1-1 से बराबर

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में दर्ज की 9 विकेट से जीत, सीरीज हुई 1-1 से बराबर

IND A vs AUS A Live: भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए टीम के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की अनऑफिशियल वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने डीएलएस नियमानुसार 9 विकेट से अपने नाम किया है।

shreyas iyer- India TV Hindi
Image Source : PTI श्रेयस अय्यर

India A vs Australia A: भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच इस वक्त तीन वनडे मैचों की अनऑफिशियल सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को जहां टीम इंडिया ने एकतरफा तरीके से अपने नाम किया था तो वहीं दूसरे मैच में उन्हें डीएलएस नियमानुसार 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय ए टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.5 ओवर्स में 246 रनों का स्कोर बनाया था, जिसमें तिलक वर्मा के बल्ले से 94 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली थी।

वहीं ऑस्ट्रेलिया ए टीम जब टारगेट का पीछा करने उतरी तो बारिश के खलल के चलते खेल काफी देर चतक रुका रहा जिसके बाद उन्हें डीएलएस नियमानुसार 25 ओवर्स में 160 रनों का टारगेट मिला, जिसे उन्होंने 16.4 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर हासिल करने के साथ इस सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। अब इस वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा।

Latest Cricket News