A
Hindi News खेल क्रिकेट IND A vs AUS A: केएल राहुल की धमाकेदार सेंचुरी से जीता इंडिया-ए, ऑस्ट्रेलिया-ए को 5 विकेट से हराया

IND A vs AUS A: केएल राहुल की धमाकेदार सेंचुरी से जीता इंडिया-ए, ऑस्ट्रेलिया-ए को 5 विकेट से हराया

IND A vs AUS A: इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेला गया, जिसमें केएल राहुल ने आखिरी दिन शानदार शतक जड़ा। इस तरह भारतीय ए टीम 5 विकेट से ऑस्ट्रेलिया-ए को हराने में सफल रही।

IND-A vs AUS-A- India TV Hindi Image Source : PTI इंडिया-ए बनाम ऑस्ट्रेलिया-ए

IND-A vs AUS-A, 2nd Unofficial Test​: इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच का नतीजा मेजबान टीम के पक्ष में गया। ऑस्ट्रेलिया ए ने 412 रन का बड़ा लक्ष्य दिया, जिसे इंडिया-ए ने केएल राहुल के शानदार शतक के दम पर आसानी से हासिल कर लिया। इंडिया-ए ने 5 विकेट से ऑस्ट्रेलिया-ए को पटखनी दी। केएल राहुल ने नाबाद 176 रनों की पारी खेली। वहीं, साईं सुदर्शन ने 100 रन बनाए। इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 56 रनों का योगदान दिया।

Latest Cricket News