A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND A vs BAN A Final Score: इंडिया ए की टीम ने जीता खिताब, फाइनल में बांग्लादेश को 46 रनों से हराया

IND A vs BAN A Final Score: इंडिया ए की टीम ने जीता खिताब, फाइनल में बांग्लादेश को 46 रनों से हराया

IND A Vs BAN A, Women's Asia Cup Rising Stars 2026: इंडिया-ए और बांग्लादेश-ए के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की।

IND A vs BAN A LIVE Score- India TV Hindi
Image Source : ACC इंडिया-ए बनाम बांग्लादेश-ए

India A vs Bangladesh A Final Score, Women's Asia Cup Rising Stars 2026: वूमेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के खिताबी मुकाबले में इंडिया ए और बांग्लादेश ए की टीमें आमने-सामने थी। थाईलैंड के बैंकॉक स्थित टर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में यह फाइनल खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 46 रनों से जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया।

मुकबले में इंडिया-ए ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 134 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। तेजल के शानदार अर्धशतक के दम पर टीम इंडिया ये स्कोर बनाने में कामयाब रही। तेजल ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश की कप्तान फाहिमा खातून ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। अब बांग्लादेश को खिताबी मुकाबला जीतने के लिए 135 रन की जरूरत थी।

टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई। टीम के चार बल्लेबाज ही 10 या उससे ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे। उनके अलावा बाकी के बल्लेबाजों ने तो निराश ही किया। टीम की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज शमीमा सुल्ताना ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। उनके अलावा सरमीन सुल्ताना ने 18, सादिया अख्तर ने 10 और फाहिमा खातून ने 14 रन का योगदान दिया। अंत में पूरी टीम 19.1 ओवर में 88 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इंडिया ए की तरफ से गेंदबाजी में प्रेरणा रावत ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके अलावा सोनिया मेंधिया और तनूजा कंवर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। 

Latest Cricket News

Live updates : India A vs Bangladesh A Final Live Score

  • 3:45 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    टीम इंडिया बनी चैंपियन

    टीम इंडिया ने फाइनल में बांग्लादेश को 88 रनों पर समेटते हुए 46 रन से मैच अपने नाम किया। इसके साथ ही टीम इंडिया वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही।

  • 3:37 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    बांग्लादेश को लगा आठवां झटका

    फाइनल मैच में बांग्लादेश ने अपना आठवां विकेट गंवा दिया है। संजीदा अख्तर इस मैच में 12 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुई।18 ओवर के बाद टीम का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 85 रन है। 

  • 3:28 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    बांग्लादेश को लगा सातवां झटका

    बांग्लादेश की टीम को इस मैच में सातवां झटका फरजाना इस्मिन के रूप में लगा है। इस विकेट के साथ ही बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा गई है और टीम इंडिया जीत के एक कदम और करीब पहुंच गई है।

  • 3:25 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    बांग्लादेश ने गंवाया छठा विकेट

    बांग्लादेश की टीम को फाइनल मैच में छठा झटका लग चुका है। टीम की बल्लेबाज फाहिमा खातून इस मैच में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटी। 15 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 73 रन है। जीत के लिए उन्हें 30 बॉल पर 62 रन बनाने होंगे।

  • 3:19 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    टीम इंडिया को मिली पांचवीं सफलता

    टीम इंडिया को इस फाइनल मुकाबले में पांचवीं सफलता मिल चुकी है। इस मुकाबले में प्रेरणा रावत ने सादिया अख्तर को 10 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। 13 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 63 रन है। जीत के लिए उन्हें 72 रन की जरूरत है।

  • 3:08 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    लता मोंडल लौटी पवेलियन

    बांग्लादेश को इस मैच में चौथा झटका लता मोंडल के रूप में लगा है, वह इस मुकाबले में 1 रन बनाकर आउट हो गई। वह प्रेरणा रावत की गेंद पर आउट हुई। बांग्लादेश अभी भी इस मैच में जीत से काफी दूर है।

  • 3:06 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    भारत को मिली तीसरी सफलता

    फाइनल मैच में टीम को तीसरी सफलता मिल चुकी है। सरमिन सुल्ताना इस मुकाबले में 30 बॉल में 18 रन बनाकर आउट हो गई। उनका विकेट राधा यादव ने लिया। बांग्लादेश को जीत के लिए 47 रन की जरूरत है।

  • 2:53 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    बांग्लादेश को लगा दूसरा बड़ा झटका

    भारत के हाथ दूसरी बड़ी सफलता लग गई है। प्रेमा रावत ने शमीमा सुल्ताना को 20 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है।

  • 2:48 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    5 ओवर समाप्त

    बांग्लादेश ने 5 ओवर में 1 विकेट खोकर 26 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। शमीमा और शर्मिन क्रीज पर जमने की कोशिश कर रही हैं। भारतीय टीम को दूसरे विकेट की तलाश है।

  • 2:40 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा

    भारतीय टीम को पहली सफलता जल्द मिल गई है। तीसरे ओवर में बांग्लादेश को पहला झटका लग गया है। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर साइमा ठाकोर ने इश्मा तंजीम को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है।

  • 2:33 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    बांग्लादेश की पारी का आगाज

    बांग्लादेश की पारी का हुआ आगाज। भारतीय टीम को जल्द से जल्द पहले विकेट की तलाश है। पहले 2 ओवर में आए 10 रन। 

  • 2:15 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    टीम इंडिया ने खड़ा किया 134/7 रनों का स्कोर

    तेजल के शानदार अर्धशतक की बदौलत टीम इंडिया 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रन स्कोरबोर्ड पर लगाने में सफल रही। तेजल ने 33 गेंदों पर शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 2 चौके और 2 छक्के जड़े। तेजल 51 रन बनाकर नाबाद लौटी।

  • 2:01 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    एक और बड़ा झटका लगा

    तनुजा कंवर भी सस्ते में आउट हो गई हैं। बांग्लादेश की कप्तान ने एक ही ओवर में 2 बड़े शिकार कर लिए हैं। अब सिर्फ 3 ओवर बाकी हैं।

  • 1:57 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    कप्तान ने किया कप्तान का शिकार

    राधा यादव बड़ा शॉट खेलने के लिए गईं, लेकिन कैच दे बैठी। बांग्लादेश को 5वीं सफलता मिल गई है। कप्तान फाहिमा ने राधा और तेजल की साझेदारी को तोड़ दिया है। दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 49 गेंदों पर 69 रनों की साझेदारी हुई।

  • 1:51 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    100 रन के पार टीम इंडिया

    टीम इंडिया ने 16वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। तेजल और राधा यादव के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी हो गई है। बांग्लादेश की टीम अब विकेट के लिए तरसती नजर आ रही है।

  • 1:35 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    70 रन स्कोरबोर्ड पर लगे

    तेजल और राधा लड़खड़ाती पारी को संभालने में लगी हैं। 13 ओवर में टीम इंडिया ने 70 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं। बांग्लादेश को अब 5वें विकेट का इंतजार है।

  • 1:20 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    10 ओवर समाप्त

    टीम इंडिया ने 10 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। 10 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर- 53/4. तेजल और राधा 7-7 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं। बांग्लादेश को अब 5वें विकेट की तलाश है।

  • 1:14 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    9वें ओवर में गिरा चौथा विकेट

    भारतीय टॉप आर्डर बुरी तरह लड़खड़ा गया है। 44 रन के स्कोर पर टीम इंडिया ने चौथे बल्लेबाज का विकेट खो दिया है। अनुष्का शर्मा 8 रन के निजी स्कोर पर कप्तान फाहिमा खातून का शिकार बन गई हैं।

  • 1:06 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    एक ही ओवर में गिरे 2 बड़े विकेट

    भारतीय पारी अचानक लड़खड़ा गई है। बांग्लादेशी गेंदबाजों ने 33 रन पर भारतीय टीम के 3 विकेट गिरा दिए हैं। 7वें ओवर की पहली 2 गेंदों पर भारतीय टीम के 2 बल्लेबाज आउट हो गए हैं। ओवर की पहली गेंद पर नंदिनी रन आउट हो गईं। अगली गेंद पर मिन्नू मणि बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं।

  • 12:59 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    भारतीय टीम को लगा पहला झटका

    भारतीय टीम को छठे ओवर में लग गया है पहला झटका। वृंदा दिनेश 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं। फातिमा जहान ने बांग्लादेश-ए को दिलाई पहली सफलता।

  • 12:49 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    तीसरा ओवर रहा महंगा

    भारतीय टीम के लिए तीसरा ओवर बेहतरीन साबित हुआ। इस ओवर से आए 14 रन। 3 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर- 18/1. नंदिनी 1 और वृंदा 14 रन बनाकर नाबाद हैं।

  • 12:40 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    भारतीय पारी का आगाज

    भारतीय पारी का आगाज करने के लिए नंदिनी कश्यप और वृंदा दिनेश की सलामी जोड़ी मैदान में उतर चुकी है। पहले ओवर में फरिहा त्रिसना ने सिर्फ 2 रन खर्च किए। नंदिनी का खाता खुल गया है।

  • 12:22 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    इंडिया-ए की प्लेइंग 11

    नंदिनी कश्यप, वृंदा दिनेश, तेजल हसबनीस, अनुष्का शर्मा, राधा यादव (C), ममता मडिवाल (WK), तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, मिन्नू मणि, सोनिया मेंढिया, साइमा ठाकोर।

  • 12:21 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    बांग्लादेश-ए की प्लेइंग 11

    फाहिमा खातून (C), फरजाना इस्मीन, शमीमा सुल्ताना (WK), शोरिफा खातून, इश्मा तंजीम, सरमीन सुल्ताना, शंजीदा अख्तर, फरिहा त्रिसना, फातिमा जहान, लता मोंडोल, सादिया अख्तर

  • 12:06 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    इंडिया-ए ने जीता टॉस

    इंडिया-ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया बड़ा स्कोर बनाना चाहेगी। 

  • 11:58 AM (IST) Posted by Vanson Soral

    वृंदा दिनेश से बड़ी पारी की उम्मीद

    भारत की वृंदा दिनेश टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। फाइनल में वृंदा की नजरें टॉप रन स्कोरर बनने पर लगी होंगी। उनके बल्ले से अब तक 4 मैचों में 152 रन आ चुके हैं। नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा करने के लिए उन्हें सिर्फ 49 रनों की दरकार है।

  • 11:49 AM (IST) Posted by Vanson Soral

    कुछ देर में टॉस

    इंडिया-ए और बांग्लादेश-ए के बीच दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर मुकाबले का आगाज होगा। आधा घंटा पहले टॉस होगा। बैंकॉक में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

  • 11:42 AM (IST) Posted by Vanson Soral

    बांग्लादेश ए

    इश्मा तंजीम, शमीमा सुल्ताना (विकेट कीपर), सरमिन सुल्ताना, फहीमा खातून (कप्तान), लता मोंडल, फरजाना इस्मिन, शोरिफा खातून, सादिया अख्तर, फातिमा जहान सोनिया, संजीदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिसना, जन्नतुल फरदुस, सुमैया अख्तर, रुबिया हैदर झेलिक, ताज नेहर

  • 11:42 AM (IST) Posted by Vanson Soral

    इंडिया ए

    नंदिनी कश्यप, वृंदा दिनेश, अनुष्का शर्मा, तेजल हसबनीस, राधा यादव (कप्तान), ममता मदिवाला (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, जिंतीमानी कलिता, सोनिया मेंधिया, हुमैरा काज़ी, नंदनी शर्मा, दीया यादव।

  • 11:18 AM (IST) Posted by Vanson Soral

    फाइनल में इंडिया-ए और बांग्लादेश-ए के बीच भिड़ंत

    थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में वूमेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें इंडिया-ए और बांग्लादेश-ए के बीच जबरदस्त भिड़ंत होगी।