A
Hindi News खेल क्रिकेट IND-A vs NAM Live Score T20 World Cup Warm Up Match: इंडिया-ए की धमाकेदार जीत, नामीबिया को 130 रनों से दी मात
Live now

IND-A vs NAM Live Score T20 World Cup Warm Up Match: इंडिया-ए की धमाकेदार जीत, नामीबिया को 130 रनों से दी मात

IND-A vs NAM Live Score T20 World Cup Warm Up Match: इंडिया-ए टीम ने नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच में 130 रनों से जीत हासिल की है, जिसमें गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

इंडिया-ए बनाम नामीबिया- India TV Hindi Image Source : X/ICC इंडिया-ए बनाम नामीबिया

IND-A vs NAM Live Score T20 World Cup 2026 Warm Up Match: 6 फरवरी को नामीबिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अपनी तैयारियों को परखने के लिए इंडिया-ए टीम के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबला खेला। इस मैच में इंडिया-ए टीम के कप्तान आयुष बडोनी ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। दोनों टीमों के बीच में ये वॉर्मअप मुकाबला बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 में खेला गया। जिसमें इंडिया-ए की टीम एकतरफा 130 रनों से मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में इंडिया-ए टीम ने नामीबिया को 20 ओवर्स में 198 रनों का टारगेट दिया था। वहीं नामीबिया टीम की काफी खराब शुरुआत देखने को मिली, जिसमें उन्होंने अपने शुरुआती 2 विकेट बिना स्कोर के ही गंवा दिए थे। वहीं 27 के स्कोर तक नामीबिया की टीम अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। वहीं इसके बाद उनके लिए वापसी करना कठिन हो गया था, जिसमें नामीबिया की टीम 67 रनों पर ही सिमट गई। इंडिया-ए की तरफ से गेंदबाजी में गुरजापनीत सिंह, मयंक यादव, अशोक शर्मा और विपराज निगम ने 2-2 विकेट हासिल किए।

नामीबिया के खिलाफ इंडिया-ए टीम की काफी खराब शुरुआत देखने को मिली थी, जिसमें दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाज 25 के स्कोर तक पवेलियन लौट गए थे, इसमें उर्विल पटेल 14 और प्रियांश आर्य सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं इसके बाद रियान पराग और नमन धीर ने पारी को संभाल लिया था। जिसमें पराग के बल्ले से शानदार 69 रनों की पारी देखने को मिली। इसके अलावा नमन धीर 39 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। यहां से इंडिया-ए की पारी में लगातार अंतराल में विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला, जिसमें अंतिम ओवर्स में आशुतोष शर्मा ने 21 गेंदों में 35 रनों की पारी खेलने के साथ स्कोर को 197 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। नामीबिया की तरफ से गेंदबाजी में गेरार्ड इरास्मस, रूबेन ट्रम्पेलमैन और  मैक्स हेंगो ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

नामीबिया - लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, मालन क्रूगर, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो, मैक्स हेंगो, डायलन लीचर, जैक ब्रासेल, जान बाल्ट, विलेम मायबर्ग।

इंडिया-ए - प्रियांश आर्य, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी (कप्तान), रियान पराग, नमन धीर, उर्विल पटेल, आशुतोष शर्मा, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव, अशोक शर्मा, विपराज निगम, गुरजपनीत सिंह, मानव सुथार।

 

Latest Cricket News

Live updates : IND-A vs NAM Live Score T20 World Cup 2026 Warm Up Match

  • 8:00 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    इंडिया-ए ने 130 रनों से मुकाबला किया अपने नाम

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले नामीबिया की टीम ने इंडिया-ए के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबला खेला जिसमें उन्हें 198 रनों का टारगेट मिला था और वह इसका पीछा करते हुए 12.1 ओवर्स में 67 रन बनाकर सिमट गई, जिससे इंडिया-ए टीम ये मैच 130 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। इंडिया-ए की तरफ से गेंदबाजी में गुरजापनीत सिंह, मयंक यादव, अशोक शर्मा और विपराज निगम ने 2-2 विकेट हासिल किए।

  • 7:49 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    नामीबिया ने गंवाया 9वां विकेट

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने से पहले नामीबिया की टीम इंडिया-ए के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबला खेल रही है, जिसमें उन्हें 198 रनों का टारगेट मिला है। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 60 के स्कोर पर अपना 9वां विकेट गंवा दिया। नामीबिया को 9वां झटका डारेन लिचर के रूप में लगा जो विपराज निगम का शिकार बने।

  • 7:39 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    नामीबिया को लगा 8वां झटका

    इंडिया-ए टीम के गेंदबाजों का नामीबिया के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबले में शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसमें 198 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम ने अपना 8वां विकेट 40 के स्कोर पर गंवा दिया है।

  • 7:32 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    नामीबिया ने गंवाए 6 विकेट

    नामीबिया की टीम ने इंडिया-ए के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबले में 198 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए छठा ओवर खत्म होने पर 31 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी थी, जिसमें उन्होंने अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। डेलन लिचर 2 और जाने ग्रीन एक रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 7:27 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    नामीबिया ने 27 के स्कोर पर गंवाया 5 विकेट

    इंडिया-ए टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच में नामीबिया की टीम को 198 रनों का टारगेट मिला है, जिसमें उन्होंने 27 के स्कोर तक अपना 5वां विकेट गंवा दिया है। नामीबिया को पांचवा झटका जेजे स्मिट के रूप में लगा जो सिर्फ एक रन बनाकर अशोक शर्मा का शिकार बने।

  • 7:10 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    नामीबिया ने तीन ओवर्स में बनाए 8 रन

    नामीबिया की टीम ने इंडिया-ए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच में 198 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए तीन ओवर्स का खेल खत्म होने पर 3 विकेट के नुकसान पर 8 रन बना लिए हैं। जैन फ्रेलिंक 2 और लॉफी-ईटन एक रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 7:05 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    नामीबिया ने गंवाए 2 विकेट

    इंडिया-ए टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच में नामीबिया टीम 198 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए शुरुआत काफी खराब देखने को मिली है, जिसमें उन्होंने बिना खाता खोले ही अपने 2 विकेट गंवा दिए हैं। नामीबिया ने 2 ओवर्स का खेल खत्म होने पर दो विकेट के नुकसान पर सिर्फ तीन रन ही बनाए थे।

  • 6:39 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    इंडिया-ए ने बनाए 197 रन

    नामीबिया के खिलाफ इंडिया-ए टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 197 रनों का स्कोर बनाया है। इंडिया-ए की तरफ से रियान पराग ने 69 तो वहीं नमन धीर ने 39 रनों की पारी खेली। इसके अलावा आशुतोष शर्मा के बल्ले से 35 रनों की पारी देखने को मिली।

  • 6:27 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    इंडिया-ए ने 18 ओवर्स में बनाए 169 रन

    नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मुकाबले में इंडिया-ए टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन बना लिए हैं। आशुतोष शर्मा 15 और अशोक शर्मा 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 6:16 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    इंडिया ए ने गंवाया छठा विकेट

    इंडिया-ए टीम की पारी नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच में अच्छी शुरुआत के बाद अब लड़खड़ाती हुई दिख रही है, जिसमें उन्होंने अपना छठा विकेट 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर 147 के स्कोर पर छठा विकेट विपराज निगम के रूप में गंवा दिया है।

  • 6:10 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    आयुष बडोनी सिर्फ 5 रन बनाकर हुए आउट

    नामीबिया के खिलाफ इंडिया ए टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मुकाबले में 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर 5वां झटका कप्तान आयुष बडोनी के रूप में लगा है, जो सिर्फ 4 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। अब आशुतोष शर्मा और विपराज निगम बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 6:08 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    नमन धीर 39 रन बनाकर हुए आउट

    इंडिया-ए टीम ने नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट नमन धीर के रूप में गंवा दिया है, जो 39 रनों की पारी खेलने के बाद आउट हो गए।

  • 6:03 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    रियान पराग 69 रन बनाकर हुए आउट

    इंडिया-ए टीम ने नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच में अपना तीसरा विकेट रियान पराग के रूप में गंवा दिया है, जो 39 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 69 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए।

  • 5:57 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    इंडिया-ए टीम ने 13 ओवर्स में बनाए 136 रन

    नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच में इंडिया-ए टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं। रियान पराग 69 और नमन धीर 39 रन बनाकर खेल रहे हैं, जिसमें अब नजरें बड़े स्कोर की तरफ हैं।

  • 5:48 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    रियान पराग ने जड़ी फिफ्टी

    नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मुकाबले में इंडिया-ए टीम के स्टार खिलाड़ी रियान पराग के बल्ले से बेहतरीन अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। इंडिया-ए टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं। रियान पराग 59 और नमन धीर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 5:42 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    इंडिया-ए ने 9 ओवर्स में बनाए 88 रन

    नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मुकाबले में इंडिया-ए टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं। रियान पराग 33 रन और नमन धीर 28 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं।

  • 5:38 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    इंडिया-ए ने 8 ओवर्स में बनाए 72 रन

    इंडिया-ए टीम ने नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। रियान पराग 24 और नमन धीर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 5:27 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    6 ओवर्स में इंडिया-ए ने बनाए 56 रन

    नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच में इंडिया-ए टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। रियान पराग 16 और नमन धीर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले प्रियांश आर्य 5 और उर्विल पटेल 14 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं।

  • 5:18 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    इंडिया-ए ने 4 ओवर्स में बनाए 37 रन

    इंडिया-ए टीम ने नामीबिया के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं। नमन धीर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं रियान पराग ने चार रन बना लिए हैं।

  • 5:16 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    उर्विल पटेल 14 रन बनाकर हुए आउट

    नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मुकाबले में इंडिया-ए टीम ने अपना दूसरा विकेट 25 के स्कोर पर तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर उर्विल पटेल के रूप में गंवा दिया है, जिसमें उर्विल 14 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। अब बल्लेबाजी करने रियान पराग मैदान पर उतरे हैं।

  • 5:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    प्रियांश आर्य 5 रन बनाकर हुए आउट

    इंडिया-ए टीम को नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे ओवर में 23 के स्कोर पर पहला झटका प्रियांश आर्य के रूप में लगा है, जो सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अब बल्लेबाजी करने नमन धीर उतरे हैं।

  • 5:08 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    इंडिया-ए ने एक ओवर में बनाए 16 रन

    नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच में इंडिया-ए टीम टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें पहला ओवर खत्म होने के बाद 16 रन बना लिए हैं। उर्विल पटेल 11 और प्रियांश आर्य 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 4:44 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    इंडिया-ए ने जीता टॉस

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंडिया-ए और नामीबिया की टीम के बीच में खेले जा रहे वॉर्मअप मुकाबले में भारतीय-ए टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। इस मैच में सभी की नजरें आयुष बडोनी और रियान पराग पर रहने वाली हैं।

  • 4:31 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    नामीबिया ने पहले वॉर्मअप मैच में दर्ज की थी जीत

    नामीबिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने से पहले ये दूसरा वॉर्मअप मुकाबला खेल रही है, जिसमें उन्होंने इससे पहले स्कॉटलैंड की टीम के खिलाफ अभ्यास मैच खेला था, जिसमें उनके बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था। नामीबिया की टीम ने इस मैच को 6 रनों से जीता था।

  • 4:20 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    इंडिया-ए टीम का स्क्वाड

    प्रियांश आर्य, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी (कप्तान), रियान पराग, नमन धीर, उर्विल पटेल, आशुतोष शर्मा, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव, अशोक शर्मा, विपराज निगम, गुरजपनीत सिंह, मानव सुथार।

  • 4:16 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    नामीबिया टीम का स्क्वाड

    लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, मालन क्रूगर, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो, मैक्स हेंगो, डायलन लीचर, जैक ब्रासेल, जान बाल्ट, विलेम मायबर्ग।