IND-M vs AUS-M: खत्म हुआ इंडिया मास्टर्स की जीत का सिलसिला, ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने 95 रनों से दी मात
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में 05 मार्च को इंडिया मास्टर और ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स की टीमें आमने-सामने थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के लिए शेन वॉटसन और बेन डंक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया।

5 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक और धमाकेदार मुकाबला खेला गया। ये मैच इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का था, जिसमें इंडिया मास्टर्स और ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स की टीमें आमने-सामने थी। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने 50 रनों से अपना नाम किया। मुकाबले में इंडिया मास्टर्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स की टीम ने 20 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स की तरफ से शेन वॉटसन और बेन डंक ने शतक लगाया। वॉटसन 52 गेंदों में 110 रन बनाकर नाबाद लौटे। तो वहीं बेन डंक ने 53 गेंदों में 132 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली। इंडिया मास्टर्स के लिए एकमात्र विकेट पवन नेगी ने लिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया मास्टर्स को कप्तान सचिन तेंदुलकर ने अच्छी शुरुआत दिलाई। तेंदुलकर ने 33 गेंदों में 64 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। लेकिन उनके आउट होने के बाद इंडिया मास्टर्स का बैटिंग ऑर्डर पूरी तरह से लड़खड़ा गया। पूरी टीम 20 ओवर में मात्र 174 रन ही बना सकी। सचिन के अलावा इस मैच में युसूफ पठान ने 15 गेंदों में 25 रन बनाए। वहीं पवन नेगी ने 14 और राहुल शर्मा ने 18 रन बनाए।
इंडिया मास्टर्स बनाम ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के बीच मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
Live updates : IND vs AUS International Masters League T20 Match
-
March 05, 2025 11:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंडिया मास्टर्स को मिली करारी हार
ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने इस मैच में इंडिया मास्टर्स को 95 रनों से मात दी।
-
March 05, 2025 10:57 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
18 ओवर के बाद इंडिया मास्टर्स का स्कोर
18 ओवर का खेल खत्म होने के बाद इंडिया मास्टर्स ने 9 विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए हैं। अभिमन्यु मिथुन 5 और राहुल शर्मा 11 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 05, 2025 10:33 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंडिया मास्टर्स की आधी टीम लौटी पवेलियन
13.2 ओवर में इंडिया मास्टर्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। क्रीज पर पवन नेगी और स्टुअर्ट बिन्नी मौजूद हैं।
-
March 05, 2025 10:20 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
सचिन तेंदुलकर हुए आउट
सचिन तेंदुलकर इस मैच में 33 गेंदों में 64 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। भारत का स्कोर अब 4/100 है।
-
March 05, 2025 10:11 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
9 ओवर के बाद इंडिया मास्टर्स का स्कोर
9 ओवर का खेल खत्म होने के बाद इंडिया मास्टर्स ने 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। तेंदुलकर 29 गेंदों में 56 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। इंडिया मास्टर्स को यहां से जीत के लिए 66 गेंदों में 189 रन बनाने होंगे।
-
March 05, 2025 10:08 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
तेंदुलकर का अर्धशतक
सचिन तेंदुलकर ने इस मैच में 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए।
-
March 05, 2025 9:54 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पांच ओवर के बाद इंडिया मास्टर्स का स्कोर
इंडिया मास्टर्स ने पांच ओवर का खेल खत्म होने के बाद 59 रन बना लिए हैं। सचिन 18 गेंदों में 37 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
-
March 05, 2025 9:44 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
तेंदुलकर कर रहे हैं शानदार बैटिंग
270 रनों के जवाब में सचिन तेंदुलकर इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वो इस मैच में 13 गेंदों में 28 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। तीन ओवर का खेल खत्म होने के बाद इंडिया मास्टर्स ने बिना किसी नुकसान के 34 रन बना लिए हैं।
-
March 05, 2025 9:37 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
एक ओवर के बाद इंडिया मास्टर्स का स्कोर
इंडिया मास्टर्स ने एक ओवर के बाद 9 रन बना लिए हैं। पहले ओवर में सचिन तेंदुलकर और नमन ओझा दोनों ने एक-एक चौका लगाया।
-
March 05, 2025 9:13 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंडिया मास्टर्स के सामने जीत के लिए बड़ा लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाए। इंडिया मास्टर्स को मैच जीतने के लिए अब 270 रनों की जरूरत है।
-
March 05, 2025 8:58 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
बेन डंक की सेंचुरी
बेन डंक ने इस मैच में 43 गेंदों में शतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 7 छक्के लगाए।
-
March 05, 2025 8:57 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शेन वॉटसन का शतक हुआ पूरा
इस मैच में शेन वॉटसन ने 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी शतकीय पारी के दौरान कई बड़े शॉट्स लगाए।
-
March 05, 2025 8:42 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स का स्कोर
15 ओवर का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने एक विकेट के नुकसान पर 183 रन बना लिए हैं। वॉटसन 75 और बेन डंक 36 गेंदों में 85 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
-
March 05, 2025 8:17 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
बेन डंक कर रहे हैं तूफानी बल्लेबाजी
10 ओवर का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। बेन डंक ने इस मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। उन्होंने 23 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। वॉटसन भी 31 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 05, 2025 8:07 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
आठ ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स का स्कोर
आठ ओवर का खेल समाप्त होने के बाद ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने 1 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। बेन डंक 35 और वॉटसन 18 रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
-
March 05, 2025 7:57 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स को लगा पहला झटका
पवन नेगी ने इंडिया मास्टर्स को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने शॉन मार्श को 22 रन के निजी स्कोर पर रन आउट किया।
-
March 05, 2025 7:49 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
चार ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया अफ्रीका मास्टर्स का स्कोर
चार ओवर का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने बिना कोई विकेट गंवाए 29 रन बना लिए हैं। शेन वॉटसन 11 और शॉन मार्श 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
March 05, 2025 7:36 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
एक ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स का स्कोर
एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने बिना किसी नुकसान के 14 रन बना लिए हैं। शॉन मार्श ने इस मैच में विनय कुमार के खिलाफ लगातार 3 चौके लगाए।
-
March 05, 2025 7:13 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स की प्लेइंग XI
ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स (प्लेइंग इलेवन): शेन वॉटसन (कप्तान), शॉन मार्श, बेन डंक (विकेटकीपर), डैनियल क्रिश्चियन, नाथन रियरडन, बेन कटिंग, बेन लॉफलिन, नाथन कूल्टर-नाइल, जेवियर डोहर्टी, ब्राइस मैकगेन, बेन हिल्फेनहास
-
March 05, 2025 7:12 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंडिया मास्टर्स की प्लेइंग XI
इंडिया मास्टर्स (प्लेइंग इलेवन): सचिन तेंदुलकर (कप्तान), नमन ओझा (विकेटकीपर), इरफान पठान, पवन नेगी, सौरभ तिवारी, गुरकीरत सिंह मान, यूसुफ पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, अभिमन्यु मिथुन, राहुल शर्मा, विनय कुमार
-
March 05, 2025 7:11 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंडिया मास्टर्स की टीम ने जीता टॉस
इंडिया मास्टर्स की टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
-
March 05, 2025 6:27 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स का स्क्वॉड
शेन वॉटसन (कप्तान), शॉन मार्श, बेन डंक (विकेटकीपर), डेनियल क्रिश्चियन, नाथन रियरडन, बेन कटिंग, पीटर नेविल, नाथन कूल्टर-नाइल, जेवियर डोहर्टी, बेन हिल्फेनहॉस, बेन लॉफलिन, कैलम फर्ग्यूसन, ब्राइस मैकगेन, जेसन क्रेजा और जेम्स पैटिंसन
-
March 05, 2025 6:12 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंडिया मास्टर्स का स्क्वॉड
इंडिया मास्टर्स टीम: अंबाती रायुडू (विकेट कीपर), सचिन तेंदुलकर (कप्तान), इरफान पठान, पवन नेगी, गुरकीरत सिंह मान, स्टुअर्ट बिन्नी, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, धवल कुलकर्णी, अभिमन्यु मिथुन, राहुल शर्मा, सौरभ तिवारी, नमन ओझा, सुरेश रैना, विनय कुमार और शाहबाज नदीम