IND-M vs SA-M: इंडिया मास्टर्स ने साउथ अफ्रीका मास्टर्स को चटाई धूल, जीता लगातार तीसरा मैच
IND Masters vs SA Masters IML 2025 Cricket Score: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 में इंडिया मास्टर्स ने साउथ अफ्रीका मास्टर्स को 8 विकेट से हरा दिया। मैच में इंडिया मास्टर्स के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

India Masters vs South Africa Masters Cricket Update: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 में सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली इंडिया मास्टर्स और जैक कैलिस की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका मास्टर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में इंडिया मास्टर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद साउथ अफ्रीका मास्टर्स के बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया और पूरी टीम सिर्फ 85 रनों पर ऑल आउट हो गई। इंडिया मास्टर्स के लिए युवराज सिंह और राहुल शर्मा ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। इसके बाद अंबाती रायडू और पवन नेगी ने दमदार बल्लेबाजी से इंडिया मास्टर्स की टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी।
इंडिया मास्टर्स बनाम साउथ अफ्रीका मास्टर्स के बीच मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
Live updates : IND M vs SA M Live
-
March 01, 2025 10:11 PM (IST) Posted by Govind Singh
इंडिया मास्टर्स की टीम ने जीता लगातार तीसरा मैच
इंडिया मास्टर्स की टीम ने साउथ अफ्रीका मास्टर्स की टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई है। इंडिया मास्टर्स ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 में अपना लगातार तीसरा मुकाबला जीता है। इससे पहले टीम ने श्रीलंका मास्टर्स और इंग्लैंड मास्टर्स की टीम को पटखनी दी थी।
-
March 01, 2025 10:08 PM (IST) Posted by Govind Singh
अंबाती रायडू और पवन नेगी ने किया शानदार प्रदर्शन
अंबाती रायडू और पवन नेगी ने दमदार प्रदर्शन किया है। इन दोनों ने मिलकर इंडिया मास्टर्स को जीत दिलाई है। रायडू ने 41 रन और पवन नेगी ने 21 रनों की पारी खेली है। इन दोनों की वजह से ही इंडिया मास्टर्स की टीम 8 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही है।
-
March 01, 2025 10:06 PM (IST) Posted by Govind Singh
8 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
8 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अंबाती रायडू 26 रन और पवन नेगी 6 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
March 01, 2025 9:43 PM (IST) Posted by Govind Singh
पावरप्ले के बाद इंडिया मास्टर्स का स्कोर
पावरप्ले के बाद इंडिया मास्टर्स की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अंबाती रायडू और पवन नेगी मौजूद हैं। इरफान पठान बड़ी पारी नहीं खेल पाए और सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए।
-
March 01, 2025 9:36 PM (IST) Posted by Govind Singh
सचिन तेंदुलकर हुए आउट
थांडी थसबाला ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को आउट कर दिया है। वह मैच में सिर्फ 6 रन बना सके हैं।
-
March 01, 2025 9:07 PM (IST) Posted by Govind Singh
इंडिया मास्टर्स के ओपनर्स बल्लेबाजी करने उतरे
इंडिया मास्टर्स की तरफ से अंबाती रायडू और सचिन तेंदुलकर ओपनिंग करने उतरे हैं।
-
March 01, 2025 8:54 PM (IST) Posted by Govind Singh
युवराज सिंह ने हासिल किए तीन विकेट
इंडिया मास्टर्स की टीम के लिए राहुल शर्मा ने तीन विकेट। उन्होंने ही मैच में हैट्रिक लेकर साउथ अफ्रीकी बैटिंग ऑर्डर की कमर तोड़ दी। उनके अलावा युवराज सिंह ने भी तीन विकेट चटकाए। पवन नेगी और स्टुअर्ट बिन्नी ने दो-दो विकेट हासिल किए।
-
March 01, 2025 8:51 PM (IST) Posted by Govind Singh
85 रनों पर ऑल आउट हुई साउथ अफ्रीकी टीम
साउथ अफ्रीका मास्टर्स की टीम के बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है। हेनरी डेविडस ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी प्लेयर विकेट पर टिककर बैटिंग नहीं कर पाया। सिर्फ हेनरी और डेन विलास ही दोहरे अंक में पहुंचने में सफल रहे हैं। पूरी टीम 85 रनों पर ऑल आउट हो गई।
-
March 01, 2025 8:49 PM (IST) Posted by Govind Singh
स्टुअर्ट बिन्नी ने एक ही ओवर में हासिल किए दो विकेट
स्टुअर्ट बिन्नी ने 14वां ओवर फेंका और इस ओवर में उन्होंने दो विकेट हासिल किए। उन्होंने पहली ही गेंद पर मखाया नतिनी और पांचवीं थांडी थसबाला को पवेलियन भेजा है। इसी के साथ साउथ अफ्रीका मास्टर्स की पारी का अंत हो गया है।
-
March 01, 2025 8:48 PM (IST) Posted by Govind Singh
युवराज सिंह को मिला विकेट
युवराज सिंह बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्होंने डेन विलास को आउट कर दिया है। वह मैच में सिर्फ 21 रन ही बना सके हैं। साउथ अफ्रीका मास्टर्स की टीम ने 13 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान 84 रन बना लिए हैं।
-
March 01, 2025 8:38 PM (IST) Posted by Govind Singh
युवराज सिंह ने लगातार दो गेंदों में हासिल किए दो विकेट
युवराज सिंह ने 11वां ओवर किया। इस ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने वर्नोन फिलेंडर को आउट किया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर उन्होंने गार्नेंट क्रुगर को पवेलियन की राह दिखाई है। 11 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका मास्टर्स की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं।
-
March 01, 2025 8:24 PM (IST) Posted by Govind Singh
पवन नेगी ने हासिल किया एक और विकेट
पवन नेगी ने अच्छी बैटिंग कर रहे हेनरी डेविडस को पवेलियन की राह दिखा दी है। उन्होंने मैच में 28 गेंदो में 38 रन बनाए हैं। 10 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका मास्टर्स की टीम ने 63 रन बना लिए हैं।
-
March 01, 2025 8:15 PM (IST) Posted by Govind Singh
पवन नेगी को मिला विकेट
पवन नेगी ने फरहान बेहारडियन को आउट कर दिया है। वह मैच में सिर्फ 9 रन बना पाए। अफ्रीकी टीम ने 8 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए हैं।
-
March 01, 2025 8:14 PM (IST) Posted by Govind Singh
पावरप्ले के बाद साउथ अफ्रीका मास्टर्स का स्कोर
पावरप्ले के बाद साउथ अफ्रीका मास्टर्स की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं। क्रीज पर हेनरी डेविडस 31 रन और फरहान बेहारडियन 3 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
March 01, 2025 8:13 PM (IST) Posted by Govind Singh
राहुल शर्मा की शानदार गेंदबाजी
पांचवें ओवर में राहुल शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी की और इस ओवर में सिर्फ एक रन दिया। पांच ओवर के बाद साउथ अफ्रीका मास्टर्स की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं।
-
March 01, 2025 7:56 PM (IST) Posted by Govind Singh
राहुल शर्मा ने हासिल कर ली हैट्रिक
राहुल शर्मा शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्होंने मैच में हैट्रिक हासिल कर ली है। उन्होंने जैक्स रूडोल्फ को आउट करके हैट्रिक ली है।
-
March 01, 2025 7:55 PM (IST) Posted by Govind Singh
राहुल शर्मा ने लगातार गेंदों में लिए विकेट
राहुल शर्मा ने जैक कैलिस को LBW आउट कर दिया है। उन्होंने कैलिस को खाता खोलने का मौका नहीं दिया। वह लगातार दो गेंदों में दो विकेट ले चुके हैं।
-
March 01, 2025 7:53 PM (IST) Posted by Govind Singh
राहुल शर्मा ने हासिल किया विकेट
राहुल शर्मा ने हाशिम अमला को पवेलियन की राह दिखा दी है। उन्होंने मैच में सिर्फ 9 रन बनाए हैं। इसी के साथ साउथ अफ्रीका मास्टर्स का एक विकेट गिर गया है।
-
March 01, 2025 7:49 PM (IST) Posted by Govind Singh
चार ओवर के बाद साउथ अफ्रीका मास्टर्स का स्कोर
चार ओवर के बाद साउथ अफ्रीका मास्टर्स की टीम ने बिना किसी नुकसान के 35 रन बना लिए हैं। क्रीज पर हाशिम अमला 9 रन और हेनरी डेविडस 26 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
March 01, 2025 7:37 PM (IST) Posted by Govind Singh
एक ओवर के बाद साउथ अफ्रीका मास्टर्स का स्कोर
एक ओवर के बाद साउथ अफ्रीका मास्टर्स की टीम ने बिना किसी नुकसान के 9 रन बना लिए हैं। क्रीज पर हाशिम अमला और हेनरी डेविडस मौजूद हैं। हेनरी ने इस ओवर में धवल कुलकर्णी को दो चौके मारे।
-
March 01, 2025 7:09 PM (IST) Posted by Govind Singh
दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स की प्लेइंग इलेवन:
हाशिम अमला, जैक्स रूडोल्फ, जैक्स कैलिस (कप्तान), डेन विलास (विकेटकीपर), हेनरी डेविड्स, फरहान बेहार्डियन, वर्नोन फिलेंडर, एडी लेई, गार्नेट क्रूगर, मखाया एनतिनी, थांडी तशबालाला।
-
March 01, 2025 7:09 PM (IST) Posted by Govind Singh
इंडिया मास्टर्स की प्लेइंग इलेवन:
सचिन तेंदुलकर (कप्तान), अंबाती रायडू (विकेटकीपर), गुरकीरत सिंह मान, स्टुअर्ट बिन्नी, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान, पवन नेगी, धवल कुलकर्णी, अभिमन्यु मिथुन, राहुल शर्मा।
-
March 01, 2025 7:02 PM (IST) Posted by Govind Singh
इंडिया मास्टर्स की टीम ने जीता टॉस
इंडिया मास्टर्स की टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
-
March 01, 2025 5:52 PM (IST) Posted by Govind Singh
इंडिया मास्टर्स ने जीते हैं दोनों मुकाबले
सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली इंडिया मास्टर्स की टीम ने अभी तक इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 में कुल दो मुकाबले खेले हैं और दोनों ही जीते हैं। पहला मैच श्रीलंका मास्टर्स के खिलाफ 4 रन से और दूसरा मैच इंग्लैंड मास्टर्स के खिलाफ 9 विकेट से अपने नाम किया था।