IND-M vs WI-M: इंडिया मास्टर्स को मिली रोमांचक जीत, वेस्टइंडीज को 7 रनों से हराया
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का 12वां मुकाबला 8 मार्च को इंडिया मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इंडिया मास्टर्स को अपने पिछले मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस मैच में उन्होंने रोमांचक जीत दर्ज की।

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) 2025 का 12वां मुकाबला इंडिया मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज मास्टर्स के कप्तान ब्रायन लारा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहल बल्लेबाजी करते हुए इंडिया मास्टर्स ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। भारत की तरफ से अंबाती रायुडू (63), सौरभ तिवारी (60) और युवराज सिंह (49) ने शानदार पारियां खेली। वहीं जवाब में वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से ड्वेन स्मिथ ने 79, विलियम पर्किन्स ने 52 और लेंडल सिमंस ने 38 रन बनाए। इनके अलावा वेस्टइंडीज का और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया और अंत में उन्हें 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत की तरफ से स्टुअर्ट बिन्नी ने 3 विकेट लिए। वहीं पवन नेगी को दो विकेट मिले।
यहां देखें इस मैच का लाइव स्कोर
Live updates : IND vs WI International Masters League T20 Match
-
March 08, 2025 11:48 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंडिया मास्टर्स ने जीता मुकाबला
रोमांचक मुकाबले में इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को 7 विकेट से मात दी।
-
March 08, 2025 11:30 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
17 ओवर के बाद वेस्टइंडीज मास्टर्स का स्कोर
17 ओवर का खेल खत्म होने के बाद वेस्टइंडीज मास्टर्स ने पांच विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिए हैं। यहां से वेस्टइंडीज को मैच जीतने के लिए 18 गेंदों में 40 रन की जरूरत है।
-
March 08, 2025 11:18 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
15 ओवर के बाद वेस्टइंडीज मास्टर्स का स्कोर
15 ओवर का खेल खत्म होने के बाद वेस्टइंडीज मास्टर्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 190 रन बना लिए हैं। पिछले कुछ ओवरों में इंडिया मास्टर्स के गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की है।
-
March 08, 2025 11:02 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ड्वेन स्मिथ हुए आउट
ड्वेन स्मिथ 34 गेंदों में 79 रन बनाकर हुए आउट। उनको स्टुअर्ट बिन्नी ने बोल्ड किया। वेस्टइंडीज को अभी जीत के लिए 68 रनों की जरूरत।
-
March 08, 2025 10:54 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
लेंडल सिमंस लौटे पवेलियन
13 गेंदों में 38 रनों की तूफानी पारी खेलकर लेंडल सिमंस हुए आउट। उनको पवन नेगी ने कैच आउट करवाया। टीम के लिए ड्वेन स्मिथ अभी भी 75 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 08, 2025 10:41 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
लेंडल सिमंस ने एक ओवर में जड़ दिए 34 रन
लेंडल सिमंस ने राहुल शर्मा के एक ओवर में जड़ दिए 34 रन। उन्होंने इस ओवर में पांच छक्के और एक चौका लगाया। 10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज मास्टर्स का स्कोर 1/156 है।
-
March 08, 2025 10:25 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
स्मिथ का अर्धशतक
ड्वेन स्मिथ ने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं पर्किन्स 46 रन बनाकर उनका बखूबी साथ दे रहे हैं। टीम का स्कोर 99/0 है।
-
March 08, 2025 10:17 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वेस्टइंडीज को मिली तूफानी शुरुआत
छह ओवर का समाप्त होने तक वेस्टइंडीज मास्टर्स ने बिना कोई विकेट गंवाए 68 रन बना लिए हैं। ड्वेन स्मिथ 21 गेंदों में 46 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
March 08, 2025 10:03 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
चार ओवर के बाद वेस्टइंडीज मास्टर्स का स्कोर
चार ओवर का खेल खत्म होने के बाद वेस्टइंडीज मास्टर्स ने बिना कोई विकेट गंवाए 43 रन बना लिए हैं। ड्वेन स्मिथ 31 और विलियम पर्किंस 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 08, 2025 9:54 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वेस्टइंडीज मास्टर्स की बैटिंग शुरू
254 रनों के लक्ष्य के जवाब में वेस्टइंडीज मास्टर्स की बैटिंग की शुरुआत हो चुकी है। विलियम पर्किन्स और ड्वेन स्मिथ कर रहे हैं बैटिंग।
-
March 08, 2025 9:27 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वेस्टइंडीज के सामने 254 रनों का लक्ष्य
इंडिया मास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। अंत में युवराज सिंह ने 20 गेंदों में नाबाद 49 रनों की पारी खेली।
-
March 08, 2025 9:06 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
16 ओवर के बाद इंडिया मास्टर्स का स्कोर
16 ओवर का खेल खत्म होने के बाद इंडिया मास्टर्स ने टीम विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए हैं। सौरभ तिवारी पिछले ओवर में 37 गेंदों में 60 रन बनाकर आउट हुए।
-
March 08, 2025 8:43 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
सौरभ तिवारी का अर्धशतक
13 ओवर का खेल खत्म होने तक यूपी की टीम का स्कोर 1/ 138 है। फिलहाल सौरभ तिवारी अपना अर्द्धषक पूरा कर चुके हैं। वहीं गुरकीरत सिंह 15 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
-
March 08, 2025 8:29 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
10 ओवर के बाद इंडिया मास्टर्स का स्कोर
10 ओवर का खेल खत्म होने के बाद इंडिया मास्टर्स ने एक विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 25 और गुरकीरत सिंह मान 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
March 08, 2025 8:22 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अंबाती रायुडू लौटे पवेलियन
64 रनों की शानदार पारी खेलकर अंबाती रायुडू हुए आउट। उन्हें टीनो बेस्ट ने पवेलियन भेजा। अपनी 35 गेंदों की इस पारी के दौरान उन्होंने आठ चौके और चार छक्के लगाए।
-
March 08, 2025 8:03 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंडिया मास्टर्स की अच्छी शुरुआत
छह ओवर का खेल खत्म होने के बाद इंडिया मास्टर्स ने बिना किसी नुकसान के 51 रन बना लिए हैं। अंबाती रायुडू 26 और सौरभ तिवारी 22 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
-
March 08, 2025 7:49 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
तीन ओवर के बाद इंडिया मास्टर्स का स्कोर
तीन ओवर का खेल खत्म होने के बाद इंडिया मास्टर्स ने बिना किसी नुकसान के 30 रन बना लिए हैं। अंबाती रायुडू 22 और मनोज तिवारी 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 08, 2025 7:22 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंडिया मास्टर्स की प्लेइंग XI
इंडिया मास्टर्स (प्लेइंग इलेवन): अंबाती रायुडू (विकेटकीपर), गुरकीरत सिंह मान, सौरभ तिवारी, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, पवन नेगी, राहुल शर्मा, धवल कुलकर्णी, अभिमन्यु मिथुन
-
March 08, 2025 7:17 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वेस्टइंडीज मास्टर्स की प्लेइंग XI
वेस्टइंडीज मास्टर्स: ड्वेन स्मिथ, किर्क एडवर्ड्स, लेंडल सिमंस, ब्रायन लारा (कप्तान), विलियम पर्किन्स (विकेटकीपर), जोनाथन कार्टर, नरसिंह देवनारायण, एश्ले नर्स, जेरोम टेलर, टीनो बेस्ट, सुलेमान बेन
-
March 08, 2025 7:06 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वेस्टइंडीज मास्टर्स ने जीता टॉस
वेस्टइंडीज मास्टर्स के कप्तान ब्रायन लारा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया मास्टर्स की टीम बोर्ड पर बड़ा स्कोर लगाना चाहेगी।
-
March 08, 2025 6:51 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वेस्टइंडीज मास्टर्स का स्क्वॉड
ब्रायन लारा (कप्तान), क्रिस गेल, किर्क एडवर्ड्स, लेंडल सिमंस, नरसिंह देवनारायण, एश्ले नर्स, ड्वेन स्मिथ, चैडविक वाल्टन (विकेट कीपर), दिनेश रामदीन (विकेट कीपर), विलियम पर्किन्स (विकेट कीपर), फिडेल एडवर्ड्स, जेरोम टेलर, रवि रामपॉल, सुलेमान बेन, टीनो बेस्ट।
-
March 08, 2025 6:33 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंडिया मास्टर्स का स्क्वॉड
गुरकीरत सिंह मान, सचिन तेंदुलकर (कप्तान), युवराज सिंह, अंबाती रायुडू (विकेट कीपर), स्टुअर्ट बिन्नी, यूसुफ पठान, इरफान पठान, पवन नेगी, अभिमन्यु मिथुन, धवल कुलकर्णी, विनय कुमार, सुरेश रैना, नमन ओझा, सौरभ तिवारी, राहुल शर्मा, शाहबाज नदीम।