1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-U19 vs AUS-U19: भारत ने 2 दिन के भीतर जीता मैच, टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ

IND-U19 vs AUS-U19: भारत ने 2 दिन के भीतर जीता मैच, टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ

IND-U19 vs AUS-U19: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैकॉय में दूसरा यूथ टेस्ट मैच खेला गया। दूसरे दिन भारत ने 7 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को हराकर टेस्ट सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया।

AUS-U19 vs IND-U19 - India TV Hindi
Image Source : BCCI भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

INDU19 vs AUSU19, 2 Test Day 2 LIVE Scorecard: भारतीय अंडर-19 टीम और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के बीच दूसरा यूथ टेस्ट मैच खेला गया। पहले दिन कुल 17 विकेट गिरे। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 135 रनों पर सिमट गई जबकि भारतीय टीम ने 171 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम 36 रनों की बढ़त हासिल करने में सफल रही। भारत के लिए पुछल्ले बल्लेबाजों ने बल्ले से अहम योगदान दिया। दीपेश ने 28 जबकि खिलेन पटेल ने 26 रनों की पारी खेली। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 116 रन ही बना सकी। जीत के लिए 81 रनों का लक्ष्य मिला, जो भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस तरह दूसरा यूथ टेस्ट 2 के भीतर खत्म हो गया। ऑस्ट्रेलिया को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा जबकि भारतीय टीम ने लगातार 5वीं जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे का समापन किया। इससे पहले भारतीय टीम ने 3 मैचों की ODI सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी।

Latest Cricket News