IND vs AFG: बारिश की वजह से रद्द हुआ मुकाबला, टीम इंडिया पहुंची सेमीफाइनल में
भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाना था। लेकिन बारिश की वजह से ये मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया।

एशियन गेम्स 2026 का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाना था। लेकिन भारी बारिश की वजह से इस मैच में एक भी गेंद नहीं फेंका गया और इसे रद्द कर दिया गया। इस मैच के रद्द होने के साथ ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। इससे पहले इसी मैदान पर पाकिस्तान और हांगकांग का मुकाबला भी बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहां भी बेहतर रैंकिंग की वजह से पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। पाकिस्तान को बिना 1 गेंद खेले सेमीफाइनल का टिकट मिल गया।
एशियन गेम्स में अपने अभियान का आगाज करने से पहले भारतीय टीम ने सानो में जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच खेला था। वो मुकाबला भी बारिश की वजह से सिर्फ 5-5 ओवर का खेला गया था, जिसमें अंत में भारतीय टीम ने जापान को रोमांचक अंदाज में 2 रनों से हराया था। उस मैच के बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स के लिए नागोया पहुंची थी।
भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 मैचों में हमेशा भारतीय टीम का ही पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 12 T20 मैचों में से 11 में भारत ने जीत हासिल की है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा था। अफगानिस्तान की टीम 2024 में भारत को हराने के सबसे करीब पहुंची थी, जब मुकाबला टाई हुआ था, लेकिन दो-दो सुपर ओवर खेलने के बाद आखिरकार भारत ने बाजी मार ली थी। इसके अलावा, इस साल की शुरुआत में नई दिल्ली में हुई तीन मैचों की T20 सीरीज में भी भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को पूरी तरह हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम की थी।
भारतीय क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, विपराज निगम, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम: दरविश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक, इमरान मीर, नजीबुल्लाह ज़दरान, इस्मत आलम, करीम जनत, नंगेलिया खरोती, अब्दुल्ला अहमदज़ई, खालिद तनीवाल, मोहम्मद अकरम, फरीदून दाऊदज़ई, फरमानुल्लाह साफी, हसन ईसाखिल, फैसल शिनोज़ादा, अरब गुल मोमंद
Live updates : IND vs AFG Asian Games Live
-
September 28, 2026 10:06 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
सेमीफाइनल में किस टीम से होगा टीम इंडिया का सामना
भारतीय क्रिकेट टीम क्वार्टर फाइनल मैच में बिना एक भी गेंद खेले सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला नेपाल और श्रीलंका में से किसी एक टीम से होगा। इन दोनों टीमों के बीच तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा।
-
September 28, 2026 9:55 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
एशियन गेम्स 2026 में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला मेंस का क्रिकेट क्वार्टर फाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। लगातार हो रही बारिश और मैदान खराब होने के कारण मैच में टॉस भी नहीं हो सका। मैच रद्द होने के बावजूद भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।
-
September 28, 2026 9:44 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
टॉस में देरी
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच में अब गीले मैदान की वजह से टॉस में देरी हुई है। इस मैच के लिए टॉस सुबह 10 बजे होना था।
-
September 28, 2026 9:41 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
नागोया में बारिश रुकी
नागोया में बारिश तो थम गई है, लेकिन मैदान के हालात अभी ठीक नहीं हैं। भारत और अफगानिस्तान के मैच से पहले मैदान के पूरी तरह सूखने की उम्मीद बहुत कम दिख रही है। इस वजह से मैच का अपने तय समय पर शुरू होना मुश्किल लग रहा है।
-
September 28, 2026 9:21 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
अफगानिस्तान का स्क्वॉड
दरविश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक, इमरान मीर, नजीबुल्लाह ज़दरान, इस्मत आलम, करीम जनत, नंगेलिया खरोती, अब्दुल्ला अहमदज़ई, खालिद तनीवाल, मोहम्मद अकरम, फरीदून दाऊदज़ई, फरमानुल्लाह साफी, हसन ईसाखिल, फैसल शिनोज़ादा, अरब गुल मोमंद
-
September 28, 2026 9:12 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी