1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG दूसरे टी20 में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, सीरीज में हासिल की 2-0 की बढ़त

IND vs AFG दूसरे टी20 में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, सीरीज में हासिल की 2-0 की बढ़त

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा T20 मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को 7 विकेट से जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है।

IND vs AFG, 2nd T20I- India TV Hindi
Image Source : PTI भारत बनाम अफगानिस्तान, दूसरा T20I

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अफगानिस्तान की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाने में कामयाब रही। टीम इंडिया ने 160 रन के टारगेट को 14.5 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। इसके साथ ही भारतीय टीम अब इस सीरीज में 2-0 से आगे हो चुकी है। इस मैच के लिए टीम इंडिया ने अपने स्क्वॉड में एक बदलाव किया था। वरुण चक्रवर्ती की जगह रवि बिश्नोई को इस मैच में मौका मिला।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पारी का पहला ओवर मेडन फेंका और दूसरे ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने अफगानी टीम को पहला झटका भी दिया। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज इस मैच में खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। उसके बाद दूसरे विकेट के लिए इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल के बीच 51 रन की साझेदारी हुई। जादरान 37 रन बनाकर आउट हुए और रुके आउट होने के बाद अफगानी टीम लगातार विकेट गंवाती रही। अंत में मोहम्मद नबी और राशिद खान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंच गई। राशिद ने इस मैच में 28 और मोहम्मद नबी ने 20 रन बनाए। भारत की तरफ से गेंदबाजी में नितीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को एक बार फिर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक इस मैच में 19 बॉल पर 39 रन बनाकर आउट हुए। वहीं संजू सैमसन ने 22 बॉल पर 57 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए। कप्तान श्रेयस अय्यर 11 रन बनाकर आउट हुए। अंत में ईशान किशन और तिलक वर्मा जीत दिलाकर वापस लौटे। ईशान किशन 38 रन बनाकर नाबाद रहे। तिलक वर्मा ने नाबाद 15 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए इस मैच में तीनों विकेट राशिद खान ने लिए। सीरीज का तीसरा टी20 मैच इसी मैदान पर 17 सितंबर को खेला जाएगा। 

दूसरे टी20 मैच के लिए भारत और अफगानिस्तान की प्लेइंग XI

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई। 

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदिन नायब, दारविश रसूली, अजमातुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी। 

Latest Cricket News

Live updates : IND vs AFG 2nd T20I Live

  • 10:43 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    नितीश रेड्डी को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

    नितीश रेड्डी ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए और इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला है।

  • 10:29 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    भारत ने 7 विकेट से जीता मुकाबला

    टीम इंडिया ने दूसरे टी20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अब इस सीरीज में 2-0 से आगे हो चुकी है।

  • 10:18 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    तिलक वर्मा और ईशान किशन कर रहे हैं बल्लेबाजी

    भारतीय टीम के लिए इस वक्त ईशान किशन और तिलक वर्मा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 29 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत अब जीत के करीब पहुंच गया है।

  • 10:05 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    श्रेयस अय्यर 11 रन बनाकर आउट

    श्रेयस अय्यर के रूप में टीम इंडिया को इस मैच में तीसरा झटका लगा है। वह 11 बॉल पर 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें राशिद खान ने आउट किया।

  • 10:00 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर

    10 ओवर का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं। भारत को यहां से जीत के लिए 60 बॉल पर 43 रन की जरूरत है।

  • 9:49 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    अर्धशतक लगाकर आउट हुए संजू सैमसन

    टीम इंडिया को इस मैच में दूसरा झटका संजू सैमसन के रूप में लगा है। वह 22 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए।

  • 9:45 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    अभिषेक शर्मा 39 रन बनाकर आउट

    भारत को इस मैच में पहला झटका लग चुका है। वह 19 बॉल पर 39 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर इस वक्त एक विकेट के नुकसान पर 89 रन है। अब ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

  • 9:36 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    भारत ने छुआ 50 का आंकड़ा

    टीम इंडिया ने पांचवें ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। 5 ओवर खत्म होने के बाद भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 55 रन है। भारतीय टीम इस मैच में 160 रन का टारगेट चेज कर रही है।

  • 9:27 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    अभिषेक और संजू कर रहे हैं जबरदस्त बैटिंग

    अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने इस मैच में टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई है। तीन ओवर के खत्म होने तक दोनों ने मिलकर 27 रन बना लिए हैं। संजू 8 और अभिषेक 17 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।

  • 9:05 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 160 रन का टारगेट

    अफगानिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए हैं। भारत को अब इस मैच को जीतने के लिए 160 रन बनाने होंगे।

  • 9:02 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    राशिद खान का विकेट नितीश रेड्डी ने लिया

    राशिद खान इस मैच में 28 रन बनाकर आउट हुए हैं और उनका विकेट नितीश रेड्डी ने लिया है। इसके साथ ही आखिरी ओवर में अफगानिस्तान ने 150 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया।

  • 8:57 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    नबी 20 रन बनाकर आउट

    मोहम्मद नबी इस मैच में 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनका विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया है। अफगानिस्तान का स्कोर 18.5 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 148 रन है।

  • 8:47 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    17 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर

    17 ओवर का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान की टीम ने विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं। मोहम्मद नबी 15 और राशिद खान 11 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 8:36 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    अर्शदीप सिंह ने दारविश रसूली को भेजा पवेलियन

    अफगानिस्तान को इस मैच में छठा झटका लग चुका है। दारविश रसूली 15 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट अर्शदीप सिंह ने लिया है। अफगानी टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 101 रन है।

  • 8:32 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    अक्षर पटेल ने अजमतुल्लाह ओमरजई को भेजा पवेलियन

    अक्षर पटेल ने इस मैच में अफगानिस्तान को पांचवां झटका दिया है। अजमतुल्लाह ओमरजई 10 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। 14 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 100 रन है।

  • 8:18 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    गुलबदीन नायब भी लौटे पवेलियन

    दूसरे टी20 में नितीश रेड्डी को दूसरी सफलता मिली है। उन्होंने गुलबदीन नायब को पवेलियन भेजा है। वह 10 रन बनाकर आउट हुए। टीम का स्कोर इस वक्त 4 विकेट के नुकसान पर 67 रन है।

  • 8:12 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    सेदिकुल्लाह अटल 12 रन बनाकर आउट

    दूसरे टी20 में अफगानिस्तान की टीम को तीसरा झटका लगा चुका है। रवि बिश्नोई ने सेदिकुल्लाह अटल को पवेलियन भेज दिया है। अफगानी टीम का स्कोर इस वक्त 3 विकेट के नुकसान पर 59 रन है।

  • 8:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    नितीश रेड्डी ने इब्राहिम जादरान को भेजा पवेलियन

    दूसरे टी20 मैच में नितीश रेड्ड ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने इब्राहिम जादरान को पवेलियन भेजा है। वह 33 बॉल पर 27 रन बनाकर आउट हुए।

  • 8:02 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    अफगानिस्तान के 50 रन हुए पूरे

    अफगानिस्तान ने दूसरे टी20 में 8वें ओवर में 50 का आंकड़ा पार कर लिया है। 8 ओवर के बाद टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसानपर 51 रन है।

  • 7:57 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    पावरप्ले के बाद अफगानिस्तान का स्कोर

    अफगानिस्तान की पारी में 6 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 41 रन है। इब्राहिम जादरान 29 और सेदिकुल्लाह अटल 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 7:49 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    अर्शदीप सिंह का महंगा ओवर

    पारी के चौथे ओवर में अर्शदीप सिंह के खिलाफ अफगानी बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की और 13 रन बटोरे। चार ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 24 रन है। भारत को यहां एक और विकेट की तलाश है।

  • 7:39 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    रहमानुल्लाह गुरबाज बिना खाता खोले आउट

    अफगानिस्तान को इस मैच में पहला झटका रहमानुल्लाह गुरबाज के रूप में लगा है। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए और उन्हें अर्शदीप सिंह ने आउट किया। उनके आउट होने के बाद सेदिकुल्लाह अटल बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

  • 7:34 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    बुमराह की जबरदस्त गेंदबाजी

    भारत की तरफ से पहला ओवर जसप्रीत बुमराह फेंक रहे थे। उनके खिलाफ इस ओवर में अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान एक भी रन नहीं बना पाए। बुमराह ने ये मेडन ओवर फेंका।

  • 7:28 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    ईशान किशन हैं 2026 में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज

    टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन साल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस साल उन्होंने अब तक 25 मैचों की 24 पारियों में 854 रन बनाए हैं।

  • 7:14 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला आज भी मौका

    फैंस की नजरें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर थी लेकिन वो इस मैच में भी नहीं खेल रहे हैं। दूसरे टी20 में भी अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन पारी का आगाज करेंगे।

  • 7:09 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    अफगानिस्तान की प्लेइंग XI

    रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी

  • 7:07 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    टीम इंडिया की प्लेइंग XI

    भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई

  • 7:06 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    टीम इंडिया ने प्लेइंग XI में किया एक बदलाव

    दूसरे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम ने प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है। वरुण चक्रवर्ती की जगह लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को इस मैच में मौका मिला है।

  • 7:02 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    टॉस अपडेट

    दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

  • 6:56 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    पहले टी20 में अभिषेक ने की थी जबरदस्त बल्लेबाजी

    अभिषेक शर्मा ने पहले टी20 में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 32 बॉल पर 82 रन की पारी खेली थी। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 छक्के लगाए थे। दूसरी पारी में भी वह इसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे।

  • 6:50 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    क्या दिल्ली में बारिश बिगाड़ेगी खेल?

    भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 के दौरान बारिश होने की संभावना न के बराबर है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक मैच के दौरान बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

     
  • 6:46 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    वरुण चक्रवर्ती की जगह किसे मिल सकता है मौका

    मिस्ट्री स्पिनर चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि दूसरे टी20 में वरुण चक्रवर्ती की जगह किसे मौका मिलेगा। टीम इंडिया के स्क्वॉड में रवि बिश्नोई हैं, जो इस मैच में वरुण की जगह खेल सकते हैं।

  • 6:41 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    वैभव सूर्यवंशी नहीं खेले थे पहला मैच

    15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। उनकी जगह अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ने ओपनिंग की थी। अब देखना ये होगा कि दूसरे टी20 में वैभव को मौका मिलता है या नहीं।

  • 6:33 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    टीम इंडिया को लग चुका है बड़ा झटका

    दूसरे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका वरुण चक्रवर्ती के रूप में लगा है। वह साइड स्ट्रेन चोट की वजह से बचे हुए दो मैचों से बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह किसे मौका मिलता है ये देखने वाली बात होगी।

  • 6:27 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    अफगानिस्तान टीम का स्क्वॉड दूसरे टी20 के लिए

    रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नैब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, नांगेयालिया खरोती, अब्दुल्ला अहमदजई, नूर उल रहमान

  • 5:53 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    दूसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

    संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई