1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG: टीम इंडिया ने घर पर बनाया पहले दिन चौथा सबसे ज्यादा स्कोर, राहुल शतकीय पारी के दम पर की रोहित की बराबरी

IND vs AFG: टीम इंडिया ने घर पर बनाया पहले दिन चौथा सबसे ज्यादा स्कोर, राहुल शतकीय पारी के दम पर की रोहित की बराबरी

IND vs AFG: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर के स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच का आगाज काफी शानदार तरीके से किया है, जिसमें पहले दिन के खेल में जहां कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली।

KL Rahul And Shubman Gill- India TV Hindi
Image Source : AP केएल राहुल और शुभमन गिल

भारत और अफगानिस्तान के बीच में एक मैच की टेस्ट सीरीज जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे संस्करण का हिस्सा नहीं है, वह मुल्लांपुर के स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले का पहला दिन पूरी तरह से मेजबान टीम इंडिया के नाम रहा जिसमें केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल के बल्ले का कमाल देखने को मिला। भारतीय कप्तान गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जिसके बाद टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर तीन विकेट के नुकसान पर 368 रनों का स्कोर बना लिया था जो टेस्ट क्रिकेट में भारत में पहले दिन के खेल में किसी पारी में सर्वाधिक चौथा स्कोर है। वहीं राहुल ने टेस्ट में शतक लगाने के मामले में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली।

राहुल ने टेस्ट में लगाया अपना 12वां शतक

केएल राहुल का पिछले कुछ सालों में टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में जब अपना शतक पूरा किया तो ये उनके करियर का 12वां शतक था। इसी के साथ राहुल ने टेस्ट में शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली जिनके नाम भी टेस्ट क्रिकेट में 12 शतकीय पारियां दर्ज हैं। इसके अलावा टेस्ट में ठीक 100 के निजी स्कोर पर तीसरी बार आउट हुए हैं और इसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ग्रेमी वुड की बराबरी कर ली है जिसमें वह भी तीन बार 100 रन बनाकर हुए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी लेन ह्यूटन का नाम है जो चार बार टेस्ट क्रिकेट में 100 के निजी स्कोर पर आउट हुए हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट में बतौर भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज सबसे ज्यादा बार फिफ्टी रनों की पारियां खेलने के मामले में अब राहुल चौथे नंबर पर आ गए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेलने वाले खिलाड़ी

  • सुनील गावस्कर - 75 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां
  • वीरेंद्र सहवाग - 51 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां
  • गौतम गंभीर - 31 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां
  • केएल राहुल - 28 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां
  • मुरली विजय - 27 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां

पंत बने धोनी-किरमानी के क्लब का हिस्सा, 100 टेस्ट छक्कों तीन कदम दूर

पहले दिन के खेल में टीम इंडिया की तरफ से नंबर-3 पर खेलने वाले उतरे साई सुदर्शन के बल्ले से 81 रनों की साझेदारी देखने को मिली। वहीं दिन के आखिरी सेशन में बल्लेबाजी करने उतरे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अब भारत की तरफ से 50 या उससे अधिक टेस्ट खेलने वाले एमएस धोनी और सैयद किरमानी के बाद तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं पंत दिन का खेल खत्म होने पर 50 रन बनाकर नाबाद खेल रहे थे, जिसमें वह तीन छक्के भी लगा चुके थे। ऐसे में दूसरे दिन के खेल में पंत यदि तीन छक्के और लगाने में कामयाब होते हैं तो वह टेस्ट में 100 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

ये भी पढ़ें

VIDEO: श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर सूर्यकुमार यादव का आया बयान, रोहित शर्मा ने भी दी बधाई

वैभव सूर्यवंशी के सिलेक्शन पर सूर्यकुमार यादव ने जताई खुशी, पोस्ट कर लिखा तुमने इसे कमाया है

Latest Cricket News