India vs Australia 3rd T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बेलेरिव ओवल मैदान पर खेला गया जिसे टीम इंडिया 5 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। इसी के साथ अब ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसके बाद मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 186 रनों का स्कोर बनाया है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टिम डेविड ने 74 रनों की तो वहीं मार्कस स्टोइनिस के बल्ले से 64 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली। भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट हासिल किए तो वहीं वरुण चक्रवर्ती 2 जबकि शिवम दुबे एक विकेट लेने में कामयाब रहे।
टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, जिसमें उन्होंने अपना पहला विकेट 33 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा के रूप में गंवा दिया था। एक समय टीम इंडिया 111 के स्कोर पर चार विकेट गंवा चुकी थी, जिसके बाद एक छोर से वाशिंगटन सुंदर ने पारी को संभालने के साथ 23 गेंदों में नाबाद 49 रनों की पारी खेली और टीम को इस मैच में जीत दिलाकर वापस लौटे। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 6 नवंबर को खेला जाएगा।
Latest Cricket News