Rohit-Virat Records: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने एक और द्विपक्षीय श्रृंखला अपने नाम कर ली है। भारतीय टीम ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को हैदराबाद में खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में छह विकेट से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज पर अपना कब्जा जमाया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में टी20 सीरीज जीतने में कामयाब रही।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार घर में टी20 सीरीज जीत
भारतीय टीम ने मोहाली में पहला मैच हारने के बाद सीरीज में जोरदार वापसी की। उसने रोहित की कप्तानी में नागपुर में खेले गए दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी की और इसके बाद रविवार को हैदराबाद के उप्पल में खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले को छह विकेट से जीतकर मेहमान टीम के सीरीज जीतने के सपने को चकनाचूर कर दिया।
रोहित ने विराट को पीछे किया
रोहित इस मैच में बल्लेबाजी में भले ही कुछ कमाल नहीं दिखा पाए लेकिन एक बार फिर से उन्होंने कप्तानी में कमाल कर दिया। टीम इंडिया के मैच जीतने के बाद रोहित अब टी20I में भारत के दूसरे सफल कप्तान बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी विराट कोहली को पीछे कर दिया है। रोहित की कप्तानी में यह भारतीय टीम की 33वीं जीत रही। जबकि विराट की कप्तानी में भारत 32 मैचों में जीता था। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी अब भी भारत के सबसे सफल कप्तान बने हुए हैं। धोनी की कप्तानी में टीम ने कुल 42 मुकाबले जीते थे।
धोनी से भी बेहतर रोहित का रिकॉर्ड
टी20 में कप्तानी की बात करें तो रोहित का जीत प्रतिशत धोनी से भी बेहतर है। उनकी कप्तानी में भारत ने करीब 80 प्रतिशत मुकाबले जीते हैं। जबकि धोनी के मामले में यह 59.20 प्रतिशत और विराट के मामले में 64.58 प्रतिशत है।
भारत के लिए टी20I में सबसे सफल कप्तान
| कप्तान |
मैच |
जीत |
हार |
टाई |
कोई परिणाम नहीं |
जीत प्रतिशत |
| महेंद्र सिंह धोनी |
72 |
41 |
28 |
1 |
2 |
59.28 |
| रोहित शर्मा |
42 |
33 |
9 |
0 |
0 |
78.57 |
| विराट कोहली |
50 |
30 |
16 |
2 |
2 |
64.58 |
Latest Cricket News