A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs AUS: गाबा में बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? किस खिलाड़ी की खुलेगी किस्मत

IND vs AUS: गाबा में बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? किस खिलाड़ी की खुलेगी किस्मत

भारतीय क्रिकेट टीम गाबा में T20I सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेगी। मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है।

ind vs aus- India TV Hindi Image Source : PTI भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

India Playng 11 against Australia: भारत ने गोल्ड कोस्ट में खेले गए चौथे T20 मुकाबले में शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की। अब सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा में खेला जाना हैं। टीम इंडिया अगर आखिरी मैच हार भी जाती है, तो सीरीज 2-2 की बराबरी पर रहेगी। ऐसे में भारतीय टीम आखिरी T20I में कुछ बदलाव जरूर कर सकती है।

संजू की खुल सकती है किस्मत

टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी मैच में संजू सैमसन की टीम में वापसी का रास्ता खुल सकता है। तिलक वर्मा या विकेटकीपर जितेश शर्मा की जगह संजू की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हो सकती है। इस सीरीज तिलक वर्मा का बल्ला अब तक शांत रहा है। ऐसे में उन्हें आखिरी मैच में बाहर रखा जा सकता है। अगर टीम कुछ खिलाड़ियों को रोटेट करती है तो नितीश कुमार रेड्डी और रिंकू सिंह को भी मौका मिलने की संभावना है। ऐसे में शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर को आराम दिया जा सकता है। 

गेंदबाजी विभाग में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। जसप्रीत बुमराह को आराम मिल सकता है। अगर बुमराह नहीं खेलते हैं, तो हर्षित राणा को टीम में शामिल किया जा सकता है। हर्षित राणा पहले और दूसरे T20I में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए थे। पहला मैच बारिश में धुलने के कारण हर्षित को गेंदबाजी का मौका नहीं मिला। दूसरे मैच में हर्षित 2 ओवर गेंदबाजी करने के बावजूद खाली हाथ रहे। हालांकि, उस मैच में उन्होंने बल्ले से 35 रनों का योगदान दिया।

गेंदबाजी में भी बदलाव संभव

स्पिन विभाग में कुलदीप यादव के बाहर होने के बाद अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती अपनी भूमिका निभाते रहेंगे, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की स्पिन के खिलाफ कमजोरी किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में 2-3 बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान सूर्या किन खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें T20I मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा/रिंकू सिंह, जितेश शर्मा/संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे/नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह/हर्षित राणा।

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: गाबा में कितने बजे से खेला जाएगा आखिरी मुकाबला? फ्री में कैसे देख पाएंगे LIVE मैच

IND vs PAK: पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, भारतीय टीम से 16 नवंबर को होगी भिड़ंत

Latest Cricket News