1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व दिग्गज ने दी रोहित को खास सलाह, चक्रवर्ती को लेकर भी कह दी बड़ी बात

IND vs AUS: सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व दिग्गज ने दी रोहित को खास सलाह, चक्रवर्ती को लेकर भी कह दी बड़ी बात

Champions Trophy 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में रोहित शर्मा ने वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया। उन्होंने इस मैच में पांच विकेट लेकर कप्तान के इस फैसले को सही साबित किया और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Varun Chakaravarthy- India TV Hindi
Image Source : AP वरुण चक्रवर्ती

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 04 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने इससे पहले ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था और वहां 44 रनों से जीत दर्ज की थी। भारत की इस जीत के हीरो श्रेयस अय्यर और वरुण चक्रवर्ती रहे। अय्यर ने बल्लेबाजी में 79 रनों की अहम पारी खेली, वहीं गेंदबाजी में चक्रवर्ती ने 5 विकेट लिए। चक्रवर्ती के इस प्रदर्शन को देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने भी वरुण की तारीफ की है।

वरुण चक्रवर्ती की तारीफ में अनिल कुंबले ने क्या कहा

पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने वरुण शानदार गेंदबाजी की सराहना की और कहा कि उनके प्रदर्शन से भारत को कॉन्फिडेंस मिलेगा। कुंबले ने ESPNcricinfo के हवाले से कहा कि उन्हें लगता है कि वरुण पिछले 1 से 1.5 सालों में शानदार रहे हैं, उन्होंने जिस भी टीम के लिए खेला है, उस टीम को उन्होंने लगातार मैच जिताए हैं, चाहे वह तमिलनाडु हो या KKR हो या टी20 में भारत के लिए हो। और अब उन्हें वनडे में मौका मिल रहा है, वहां भी वो अपनी छाप छोड़ रहे हैं।

सेमीफाइनल में चारों स्पिनर को खेलते हुए देखना चाहते हैं कुंबले

पूर्व लेग स्पिनर ने आगे अहा कि लेकिन पिच और परिस्थितियों को देखते हुए यह भारत के लिए अच्छा संकेत है कि उनके स्पिनर्स अभी अच्छे फॉर्म में हैं। और अगर दुबई में भारत इसी तरह की पिच पर खेलना जारी रखेगा, तो यह चार स्पिन गेंदबाज वास्तव में किसी भी टीम के लिए एक चुनौती होगी। ऑस्ट्रेलिया के लिए इन चार स्पिनरों को खेलना बेहद मुश्किल होगा। कुंबले के इस बयान से यह कहा जा सकता है कि वो चाहते हैं कि भारत सेमीफाइनल में चार स्पिनर्स के साथ खेले।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद वरुण का बयान

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद वरुण ने कहा कि, वह शुरू में घबराए हुए थे लेकिन सीनियर्स प्लेयर से बात करने से उन्हें शांत होने में मदद मिली। उन्‍होंने आगे कहा, "उन्हें मैच से एक रात पहले पता चला कि वो इस मैच में खेलेंगे। वो देश के लिए खेलने की उम्मीद कर रहे थे और इसके लिए उत्सुक भी थे लेकिन दूसरी तरफ वो थोड़ा घबराया महसूस कर रहे थे क्योंकि उनके पास वनडे मैच खेलने का अनुभव नहीं था।

यह भी पढ़ें

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानें ICC नॉकआउट में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

KKR की कप्तानी मिलते ही गदगद हुए रहाणे, इतने साल बाद फिर जुड़ा कनेक्शन

Latest Cricket News