IND vs AUS Semifinal: ऑस्ट्रेलिया को पीटकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
IND vs AUS Semifinal: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल खेला गया। इस मैच को जीतकर भारत ने फाइनल में जगह पक्की की।

IND vs AUS: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई में खेला गया। इस मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम करके भारत ने फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। भारत की इस जीत में गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाज तक सभी ने अपना अहम योगदान दिया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 49.3 ओवर में 264 रनों पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौका और 1 छक्का लगाया। उनके अलावा ट्रैविस हेड ने 33 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। वहीं एलेक्स कैरी ने 57 गेंदों में 61 रन की पारी खेली। गेंदबाजी की बात करें तो भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज गिल 8 रन बनाकर आउट हुए। वहीं रोहित शर्मा 28 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए विराट और श्रेयस अय्यर के बीच 91 रनों की पार्टनरशिप हुई। विराट 84 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं श्रेयस अय्यर ने 45 रनों की पारी खेली। अंत में केएल राहुल 34 गेंदों में 42, हार्दिक पांड्या ने 24 गेंदों में 28 रनों की तेज पारी खेलकर भारत को एक बड़ी जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन एलिस और एडम जंपा ने 2-2 विकेट लिए।
IND vs AUS सेमीफाइनल मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
Live updates : IND vs AUS Semifinal Live
-
March 04, 2025 9:36 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत ने 4 विकेट से जीता मैच
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की। टीम इंडिया की तरफ से विनिंग शॉट केएल राहुल ने लगाया।
-
March 04, 2025 9:32 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
हार्दिक हुए आउट
हार्दिक पांड्या ने 24 गेंदों में 28 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। भारत जीत के करीब पहुंच गया है।
-
March 04, 2025 9:21 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
46 ओवर के बाद भारत का स्कोर
46 ओवर का खेल खत्म होने के बाद भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 238 रन बना लिए हैं। केएल और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद। भारत को जीत के लिए 25 गेंदों में 27 रन की जरूरत।
-
March 04, 2025 9:09 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन
टीम इंडिया को लगा पांचवां झटका, विराट कोहली 98 गेंदों में 84 रन बनाकर हुए आउट। भारत को अब जीत के लिए 39 रनों की जरूरत।
-
March 04, 2025 9:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
42 ओवर के बाद भारत का स्कोर
42 ओवर खत्म होने के बाद भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 217 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 83 और केएल राहुल 24 रन पर बैटिंग कर रहे हैं। भारत को अब जीत के लिए 48 रनों की जरूरत है।
-
March 04, 2025 8:54 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत का 200 हुआ पूरा
40 ओवर का खेल खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 4/200 है। विराट कोहली 80 और केएल राहुल 10 पर कर रहे हैं बल्लेबाजी।
-
March 04, 2025 8:44 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
विराट 70 के पार
37 ओवर का खेल खत्म होने के बाद भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना लिए हैं। विराट 73 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं, क्रीज पर केएल राहुल उनका साथ दे रहे हैं।
-
March 04, 2025 8:35 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अक्षर पटेल हुए आउट
भारत को लगा चौथा झटका। नाथन एलिस ने अक्षर पटेल को 27 के निजी स्कोर पर आउट किया।
-
March 04, 2025 8:31 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
34 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर
34 ओवर का खेल खत्म होने के बाद भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना लिए हैं। विराट 67 और अक्षर 27 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
-
March 04, 2025 8:14 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
29 ओवर के बाद भारत का स्कोर
29 ओवर का खेल खत्म होने के बाद भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं। विराट 58 रन पर बैटिंग कर रहे हैं और अक्षर पटेल 6 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
-
March 04, 2025 8:05 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
श्रेयस अय्यर लौटे पवेलियन
श्रेयस अय्यर के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा है। अय्यर 62 गेंदों में 45 रन बनाकर एडम जंपा की गेंद पर बोल्ड हुए। भारत 3 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना चुका है।
-
March 04, 2025 8:02 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
विराट कोहली का अर्धशतक
एक बार फिर ICC जैसे बड़े टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में विराट कोहली का बल्ला चला है। उन्होंने इस मैच में 53 गेंदों में अर्धशतक लगाया। यह उनके वनडे करियर का 74वां अर्धशतक है।
-
March 04, 2025 7:50 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
क्रीज पर जमे कोहली और अय्यर
21 ओवर का खेल खत्म होने के बाद भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 32 और विराट कोहली 36 रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
-
March 04, 2025 7:37 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
18 ओवर के बाद भारत का स्कोर
18 ओवर का खेल खत्म होने के बाद भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं। यहां से मैच जीतने के लिए भारत को बड़ी साझेदारी करनी होगी।
-
March 04, 2025 7:28 PM (IST) Posted by Govind Singh
विराट और श्रेयस की सधी हुई बल्लेबाजी
विराट कोहली और श्रेयस अय्यर सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे हैं। ये दोनों ही प्लेयर्स अगर क्रीज पर टिके रहते हैं, तो टीम इंडिया जीत के मुहाने पर पहुंच सकती है। भारतीय टीम ने अभी 15 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। क्रीज पर विराट कोहली 18 रन और श्रेयस अय्यर 19 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
March 04, 2025 7:25 PM (IST) Posted by Govind Singh
14 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर
14 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। क्रीज पर श्रेयस अय्यर 17 रन और विराट कोहली 16 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
March 04, 2025 7:12 PM (IST) Posted by Govind Singh
पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर
पावरप्ले के बाद भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 9 रन और श्रेयस अय्यर 8 रन बनाकर मौजूद हैं। अब दोनों बल्लेबाजों को यहां से सधी हुई बल्लेबाजी करनी होगी।
-
March 04, 2025 7:12 PM (IST) Posted by Govind Singh
9 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर
भारतीय टीम ने अभी तक 9 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं। क्रीज पर विराट कोहली और श्रेयस अय्यर मौजूद हैं।
-
March 04, 2025 7:05 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
रोहित भी हुए आउट
रोहित शर्मा के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा है। उनको कूपर कोनोली ने 28 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। 43 के स्कोर पर भारत दूसरा विकेट गंवा चुका है।
-
March 04, 2025 6:56 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत ने गंवाया पहला विकेट, शुभमन गिल सस्ते में हुए आउट
शुभमन गिल 11 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए। उनको Dwarshuis ने आउट किया।
-
March 04, 2025 6:46 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
4 ओवर के बाद भारत का स्कोर
4 ओवर का खेल खत्म होने के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिए हैं। रोहित 16 और गिल 3 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 04, 2025 6:34 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पहले ओवर में भारत ने बनाए 7 रन
शुभमन गिल और रोहित शर्मा भारत के लिए पारी की शुरुआत करने आए हैं। एक ओवर खत्म होने के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 7 रन बना लिए हैं।
-
March 04, 2025 6:05 PM (IST) Posted by Govind Singh
मोहम्मद शमी ने हासिल किए तीन विकेट
भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। उनके अलावा वरुण चक्रवर्ती ने दो और रवींद्र जडेजा के साथ दो विकेट हासिल किए।
-
March 04, 2025 6:03 PM (IST) Posted by Govind Singh
ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 264 रन
ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही थी। जब कूपर कोनोली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद ट्रेविस हेड ने तेजी के साथ रन बनाए, लेकिन वह 39 रनों पर वरुण चक्रवर्ती गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद स्टीव स्मिथ ने अर्धशतक लगाया और वह 73 रन बनाकर आउट हुए। एलेक्स कैरी ने भी 61 रनों की पारी खेली। इन प्लेयर्स की वजह से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 264 रन बनाने में सफल रही।
-
March 04, 2025 5:48 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
एलेक्स कैरी हुए आउट
एलेक्स कैरी 61 रन बनाकर हुए आउट। उनको श्रेयस अय्यर ने अपनी शानदार थ्रो से रन आउट किया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 250/8 है।
-
March 04, 2025 5:38 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ड्वारशुइस लौटे पवेलियन
वरुण चक्रवर्ती ने ड्वारशुइस को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका दिया है। वह 29 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए।
-
March 04, 2025 5:34 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
कैरी का अर्धशतक
ऑस्ट्रेलिया के लिए एलेक्स कैरी महत्वपूर्ण पारी खेल रहे हैं। उन्होंने 47 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है।
-
March 04, 2025 5:20 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
41 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर
41 ओवर का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बना लिए हैं। कैरी 45 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
March 04, 2025 5:09 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
मैक्सवेल भी लौटे पवेलियन
ग्लेन मैक्सवेल के रूप में ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका लगा है। ग्लेन मैक्सवेल 7 के निजी स्कोर पर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 206/6 है।
-
March 04, 2025 5:03 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
स्मिथ लौटे पवेलियन
मोहम्मद शमी ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने स्मिथ को 73 के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। आधी ऑस्ट्रेलिया की टीम पवेलियन लौट चुकी है।
-
March 04, 2025 4:52 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
स्मिथ पहुंचे 70 के पार
35 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 186 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर से रोकने के लिए भारत को यहां विकेट लेने की सख्त जरूरत है। स्मिथ 71 पर बैटिंग कर रहे हैं।
-
March 04, 2025 4:39 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
32 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर
32 ओवर का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 165 रन बना लिए हैं। स्मिथ 67 और एलेक्स कैरी 13 रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
-
March 04, 2025 4:22 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंग्लिस हुए आउट
जोश इंग्लिस इस मैच में 12 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जडेजा ने कोहली के हाथों कैच आउट करवाया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 144/4
-
March 04, 2025 4:19 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
स्मिथ का अर्धशतक
स्टीव स्मिथ ने 68 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 26 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3/133 है।
-
March 04, 2025 4:08 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
लाबुशेन हुए आउट
110 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा है। लाबुशेन 36 गेंदों में 29 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर LBW आउट हुए।
-
March 04, 2025 3:57 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार
20 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2/105 है। स्मिथ 36 और लाबुशेन 24 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
-
March 04, 2025 3:52 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 18 ओवर के बाद
18 ओवर का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। स्मिथ 30 और लाबुशेन 16 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 04, 2025 3:33 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 70 के पार
ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवर का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। स्मिथ 23 और लाबुशेन 4 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 04, 2025 3:24 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर
10 ओवर का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2/63 है। स्मिथ 17 और लाबुशेन 1 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 04, 2025 3:18 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ट्रैविस हेड हुए आउट
54 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा है। ट्रैविस हेड 39 के निजी स्कोर पर हुए आउट। उनको वरुण चक्रवर्ती ने शुभमन गिल के हाथों कैच आउट करवाया।
-
March 04, 2025 3:14 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
8 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर
8 ओवर का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं। हेड 39 और स्मिथ 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
March 04, 2025 3:02 PM (IST) Posted by Govind Singh
5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर
5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं। क्रीज पर ट्रेविस हेड 31 रन और स्टीव स्मिथ जीरो रन बनाकर मौजूद हैं।
-
March 04, 2025 2:49 PM (IST) Posted by Govind Singh
3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर
3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक विकेट के नुकसान पर चार रन बना लिए हैं। क्रीज पर ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ मौजूद हैं।
-
March 04, 2025 2:48 PM (IST) Posted by Govind Singh
भारतीय टीम को मिली सफलता
भारतीय टीम को हार्दिक पांड्या ने बड़ी सफलता दिलाई है। कूपन कोनोली को शमी ने पवेलियन की राह दिखा दी है। वह मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए।
-
March 04, 2025 2:37 PM (IST) Posted by Govind Singh
1 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर
एक ओवर के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बिना किसी नुकसान के 2 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कूपर कोनोली और ट्रेविस हेड मौजूद हैं।
-
March 04, 2025 2:15 PM (IST) Posted by Govind Singh
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में नहीं हुआ बदलाव
कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया है। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में उन प्लेयर्स को ही मौका दिया है, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे।
-
March 04, 2025 2:13 PM (IST) Posted by Govind Singh
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स केरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन द्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, तनवीर सांघा
-
March 04, 2025 2:13 PM (IST) Posted by Govind Singh
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
-
March 04, 2025 2:04 PM (IST) Posted by Govind Singh
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीता टॉस
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
-
March 04, 2025 1:37 PM (IST) Posted by Govind Singh
ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा है भारी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे क्रिकेट में अभी तक 151 मुकाबलो में आमना-सामना हुआ है। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने 84 बार जीत हासिल की है जबकि भारत 57 बार जीता है। 10 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका। इस तरह से वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है।
-
March 04, 2025 12:34 PM (IST) Posted by Govind Singh
भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।
-
March 04, 2025 12:34 PM (IST) Posted by Govind Singh
ऑस्ट्रेलिया टीम:
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), एलेक्स केरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, स्पेंसर जॉनसन, सीन एबॉट, एरोन हार्डी, तनवीर सांघा, कूपर कोनोली