1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के लिए आई बुरी खबर, एक साथ 2 बड़ी खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के लिए आई बुरी खबर, एक साथ 2 बड़ी खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर

IND vs AUS: भारत के खिलाफ ODI सीरीज से 2 ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी बाहर हो गई हैं। दोनों खिलाड़ियों को तीसरे T20I मैच के दौरान चोट लगी थी।

australia- India TV Hindi
Image Source : AFP ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेट टीम

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर ODI सीरीज का आगाज हो चुका है। खास बात यह है कि यह दोनों टीमें 2025 ODI वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद पहली बार आमने-सामने हैं, जहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचा था। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। हालांकि, तीन मैचों की इस सीरीज के आगाज से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को दो बड़े झटके लगे है, जिससे मुकाबले का रोमांच और बढ़ गया है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की 2 बड़ी खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गई हैं। 

पेरी और गार्थ सीरीज से बाहर

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी और तेज गेंदबाज किम गार्ड पहले ODI ही नहीं, बल्कि पूरी सीरीज से बाहर हो गई हैं। दोनों खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ तीसरे T20 मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने टॉस के दौरान इस खबर की पुष्टि की। हीली ने कहा कि यह टीम के लिए दो बड़े बदलाव हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह खुद भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद संन्यास लेंगी और यह उनकी आखिरी ODI सीरीज है। हीली ने माना कि टीम को सीरीज में मजबूत शुरुआत करनी होगी, खासकर तब जब भारतीय टीम हालिया मुकाबलों में बेहतरीन फॉर्म में है। 

भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत के लिए बड़ी राहत की खबर यह रही कि प्रतिका रावलl एंकल इंजरी से उबरकर टीम में लौट आई हैं। वहीं शैफाली वर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है और वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रही हैं। हरलीन देओल इस मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं हैं। गाबा की ताजा पिच पर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद है। एक ओर ऑस्ट्रेलिया को अपने दो प्रमुख खिलाड़ियों की कमी खल रही है, तो दूसरी तरफ भारत आत्मविश्वास से लबरेज नजर आ रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस हाई-वोल्टेज सीरीज में कौन बाजी मारता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग XI): एलिसा हीली (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, अलाना किंग, मेगन शट, डार्सी ब्राउन।

भारतीय महिला (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, प्रतीक रावल, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, काश्वी गौतम, श्री चरणी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर।

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup: क्या कोलकाता से छिन जाएगी सेमीफाइनल की मेजबानी? फैंस के सामने खड़ी हुई बड़ी परेशानी

वानखेड़े में आया शिमरन हेटमायर का तूफान, 19 गेंदों में ठोक दी फिफ्टी, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

Latest Cricket News