IND vs AUS, 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को दो विकेट से दी मात
IND vs AUS, 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को दो विकेट से दी मात
Written By : Vanson Soral
Published : Oct 23, 2025 07:52 am IST,
Updated : Oct 23, 2025 05:12 pm IST
IND vs AUS: एडिलेड में खेले गए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे मुकाबले में भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया लगातार दो मैच गवां चुकी है।
Image Source : APभारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
IND vs AUS 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मैच भी टीम इंडिया हार गई है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।