1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS 2nd Youth ODI: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, तीन प्लेयर्स ने जड़ी फिफ्टी

IND vs AUS 2nd Youth ODI: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, तीन प्लेयर्स ने जड़ी फिफ्टी

IND vs AUS U19: भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर्स में 300 रनों का स्कोर बनाया और बाद में जीत दर्ज कर ली।

Vaibhav Suryavanshi- India TV Hindi
Image Source : AP भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 दूसरा यूथ वनडे मैच।

IND vs AUS U19 2nd Youth ODI Match: भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे का आगाज काफी शानदार तरीके से करते हुए तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया था। वहीं दोनों टीमों के बीच इस यूथ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के इयान हीली ओवल के मैदान पर खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जिसके बाद भारतीय अंडर-19 टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर्स में 300 रन बनाकर सिमट गई। टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी में अभिज्ञान कुंडू ने जहां 71 रनों की पारी खेली तो वहीं वैभव सूर्यवंशी और विहान मल्होत्रा के बल्ले से 70-70 रनों की पारी देखने को मिली। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम की तरफ से गेंदबाजी में विल बायरोम ने तीन जबकि यश देशमुख ने 2 विकेट हासिल किए। 

बाद में ऑस्ट्रेलिया के लिए जेडन ड्रेपर ने दमदार शतक लगाया। उन्होंने 72 गेंदों में 107 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और पांच छक्के लगाए। आर्यन शर्मा के बल्ले से 38 रन निकले। इन दोनों प्लेयर्स के अलावा बाकी के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसी वजह से टीम को हार का मुंह देखना पड़ा।

Latest Cricket News