1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND W vs AUS W: वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के पास इतिहास रचने का मौका, बस करना होगा ये काम

IND W vs AUS W: वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के पास इतिहास रचने का मौका, बस करना होगा ये काम

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 20 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

India vs Australia- India TV Hindi
Image Source : PTI भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम आगामी वनडे वर्ल्ड कप से पहले घर पर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के शुरुआती दो मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर स्टेडियम में खेले गए, जिसमें पहले मैच को कंगारू टीम ने जहां अपने नाम किया तो वहीं दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार वापसी करने के साथ सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। अब दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 20 सितंबर को खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया के पास वर्ल्ड कप से पहले इतिहास रचने का मौका होगा।

टीम इंडिया के पास पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने का मौका

महिला क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा साफतौर पर देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने वनडे और टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को बाकी किसी भी टीम के मुकाबले सबसे ज्यादा बार अपने नाम किया है। भारतीय महिला टीम के खिलाफ भी ऑस्ट्रेलिया का वनडे में एकतरफा रिकॉर्ड देखने को मिलता है, जिसमें दोनों टीमों के बीच अब तक 58 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया को जहां सिर्फ 11 मैचों में जीत हासिल हुई है तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने 47 मुकाबलों को अपने नाम किया है। भारतीय महिला टीम अब तक एकबार भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है, ऐसे में यदि टीम इंडिया हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में दिल्ली के मैदान पर खेले जाने वाले मुकाबले को अपने नाम करती है तो वह इतिहास रचने में कामयाब जरूर हो जाएगी।

वर्ल्ड कप से पहले तैयारी परखने का आखिरी मौका

भारत की मेजबानी में 30 सितंबर से महिला वनडे वर्ल्ड कप का आगाज हो जाएगा, जिसमें उससे पहले टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे मैच में अपनी तैयारी को परखने का आखिरी मौका होगा। अभी तक शुरुआती 2 मुकाबलों में भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी में सिर्फ स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल का कमाल देखने को मिला है, इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्ला खामोश दिखा है जो मेगा टूर्नामेंट से पहले टीम के लिए एक टेंशन की बात जरूर हो सकती है।

ये भी पढ़ें

Asia Cup 2025 में इन 2 टीमों ने हारे अपने सभी मैच, बाहर होकर टूटा खिताब का सपना

श्रीलंकाई टीम से वापस जुड़ेगा स्टार खिलाड़ी, एशिया कप 2025 के बीच में लौट गया था घर

Latest Cricket News