IND vs BAN: भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से हराया, सीधे फाइनल में एंट्री
IND vs BAN: टीम इंडिया ने एशिया कप के सुपर 4 में अपना लगातार दूसरा मैच भी जीत लिया है। अब भारत ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि भारतीय टीम अभी 26 सितंबर को श्रीलंका से भी अखिरी मैच खेलेगी। फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा।

IND vs BAN: भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 6 विकेट खोलकर 168 रन बनाए थे। इसके जवाब में पूरी बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवर में 127 रन ही बना सकी।
भारत बनाम बांग्लादेश मैच का स्कोर जानने के लिए यहां क्लिक करें
Live updates : IND vs BAN Live Cricket Score
-
September 24, 2025 11:23 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
सैफ हसन बड़ी पारी खेलकर आउट
सैफ हसन के आउट होने के साथ ही टीम इंडिया की जीत पक्की हो गई है। सैफ ने अपनी टीम के लिए एक बेहरीन पारी खेली। उन्होंने 51 बॉल पर 69 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह की बॉल पर उन्हें अक्षर पटेल ने आउट किया। हालांकि इससे पहले सैफ के तीन कैच भी छूट, जिससे वे इतनी बड़ी पाी खेल पाए। उन्होंने तीन चौके और पांच छक्के लगाए।
-
September 24, 2025 11:17 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
कुलदीप यादव का कमाल
कुलदीप यादव ने दो बॉल पर दो विकेट लेकर बांग्लादेश को हार की ओर भेज दिया है। पहले कुलदीप ने रिशाद हुसैन को दो रन पर तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया, इसके बाद तंजीम हसन साकिब को बिना खाता खोले ही बोल्ड कर दिया।
-
September 24, 2025 11:11 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
वरुण को मिला दूसरा विकेट
वरुण चक्रवर्ती ने एक और विकेट ले लिया है। उन्होंने सात बॉल पर चार ही रन बनाए। उनका कैच तिलक वर्मा ने पकड़ा। बांग्लादेश का स्कोर अब 109 रन हो गया है और टीम के छह विकेट गिर चुके हैं।
-
September 24, 2025 11:00 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
कप्तान जाकेर अली आउट
बांग्लादेश के कप्तान जाकेर अली आउट हो गए हैं। उन्हें सूर्यकुमार यादव ने डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट किया। उन्होंने पांच बॉल पर चार ही रन बनाए। बांग्लादेश का स्कोर अब 5 विकेट नुकसान पर 87 रन हो गया है।
-
September 24, 2025 10:53 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
शमीम हुसैन आउट, वरुण को मिला विकेट
बांग्लादेश के अब चार विकेट गिर गए हैं। शमीम हुसैन तीन बॉल खेलकर भी अपना खाता नहीं खोल पाए और शून्य पर आउट हो गए। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने क्लीन बोल्ड किया। बांग्लादेश का स्कोर 11 ओवर के बाद चार विकेट पर 75 रन है।
-
September 24, 2025 10:46 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
तौहीद ह्दोय आउट
बांग्लादेश को तीसरा झटका लगा है। तौहीद आउट हो गए हैं। वे 10 बॉल पर केवल सात ही रन बना पाए थे। उन्हें अक्षर पटेल की बॉल पर अभिषेक शर्मा ने कैच किया।
-
September 24, 2025 10:36 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
बांग्लादेश को दूसरा झटका
बांग्लादेश के दो विकेट गिर गए हैं। परवेज हुसैन 19 बॉल पर 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें कुलदीप यादव ने अभिषेक शर्मा के हाथों कैच करा दिया।
-
September 24, 2025 10:33 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
6 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर
छह ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 44 रन हो गया है। टीम का एक विकेट गिर चुका है। सैफ असन और परवेज हुसैन इस वक्त क्रीज पर हैं। तंजीद हसन तमीम एक रन बनाकर आउट हो गए हैं।
-
September 24, 2025 10:09 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जसप्रीत बुमराह को मिला पहला विकेट
बांग्लादेश का पहला विकेट गिर गया है। तंजीद हसन केवल एक रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें जसप्रीत बुमराह की बॉल पर शिवम दुबे ने कैच आउट किया। अपने पहले और पारी के दूसरे ओवर में बुमराह ने सफलता हासिल की।
-
September 24, 2025 10:01 PM (IST) Posted by Govind Singh
हार्दिक पांड्या ने संभाली गेंदबाजी की जिम्मेदारी
भारतीय टीम की तरफ से पहले ओवर में गेंदबाजी की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या ने संभाली है और बांग्लादेश की तरफ से सैफ हुसैन और तंजीम हुसैन तमीम ने बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाली है।
-
September 24, 2025 9:42 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत ने 20 ओवर में बनाए 168 रन
भारत की पारी समाप्त हो गई है। टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए हैं। यानी बांग्लादेश को अब जीत के लिए 169 रन बनाने होंगे। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 75 रन अभिषेक शर्मा ने बनाए हैं। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने 35 रन ही पारी खेली।
-
September 24, 2025 9:28 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
17 ओवर के बाद भारत का स्कोर
17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 141 रन है और भारत के पांच विकेट गिर चुके हैं। हार्दिक पांड्या 17 और अक्षर पटेल 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब तीन ओवर का खेल बचा हुआ है।
-
September 24, 2025 9:17 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
तिलक वर्मा आउट
तिलक वर्मा भी आउट हो गए हैं। भारत के अब पांच विकेट गिर चुके हैं। तिलक ने सात बॉल पर केवल 5 रन बनाए और आउट हो गए। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 132 रन है।
-
September 24, 2025 9:04 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
सूर्यकुमार यादव भी आउट
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी आउट हो गए हैं। उन्होंने 11 बॉल पर केवल 5 ही रन बनाए। अचानक कई विकेट गिरने से टीम पर संकट आ गया है। 12 ओवर में भारत का स्कोर 114 रन है। चार विकेट के नुकसान पर।
-
September 24, 2025 9:00 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जबरदस्त बल्लेबाजी के बाद अभिषेक आउट
भारत का तीसरा विकेट गिर गया है। अभिषेक शर्मा एक आक्रामक पारी के बाद आउट हो गए हैं। उन्होंने 37 बॉल पर 75 रन बना दिए थे और शतक की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन कप्तान सूर्या के साथ एक गलतफहमी में वे रन आउट हो गए। अभिषेक ने छह चौके और पांच छक्के लगाने का काम किया है। भारत का स्कोर 113 रन है।
-
September 24, 2025 8:51 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
10 ओवर बाद भारत का स्कोर
10 ओवर का खेल हो गया है। भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 60 और सूर्यकुमार यादव 3 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।
-
September 24, 2025 8:42 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
शिवम दुबे दो रन बनाकर आउट
भारत के दो विकेट गिर गए हैं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शिवम दुबे भी आउट हो गए हैं। उन्हें प्रमोट किया गया था, लेकिन तीन बॉल पर केवल दो ही रन बनाकर वे आउट हो गए। 8.1 ओवर में भारत का स्कोर दो विकेट पर 83 रन हो गया है।
-
September 24, 2025 8:34 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत का पहला विकेट गिरा
भारत का पहला विकेट गिर गया है। शुभमन गिल 29 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने 19 बॉल का सामना किया। शुभमन गिल ने दो चौके और एक छक्क लगाया। भारत का स्कोर अब एक विकेट के नुकसान पर 77 रन हो गया है।
-
September 24, 2025 8:31 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
छह ओवर के बाइ भारत का स्कोर
छह ओवर का खेल खत्म हो चुका है। यानी भारतीय पारी का पावरप्ले समाप्त हो गया है। अभी तक भारत का कोई भी विकेट नहीं गिरा है। भारत ने छह ओवर पूरे होने तक बिना किसी नुकसान के 72 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 25 और अभिषेक शर्मा 48 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
September 24, 2025 8:21 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
एक ओवर में 21 रन आए
भारत की शुरुआत पहले तीन ओवर में धीमी थी, लेकिन चौथे ओवर में 21 रन आ गए। इस ओवर में दो छक्के और एक चौका आया। भारत का स्कोर अब 38 रन हो गया है। भारत का कोई विकेट नहीं गिरा है।
-
September 24, 2025 8:15 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर
तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 17 रन हो गया है। अभिषेक और गिल आठ आठ रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की ये धीमी शुरुआत कही जाएगी।
-
September 24, 2025 8:06 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
पहले ओवर के बाद स्कोर
पहले ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर तीन रन है। शुभमन गिल दो और अभिषेक शर्मा एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
September 24, 2025 8:00 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतर आई है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल इस वक्त मैदान में आ चुके हैं। टीम की कोशिश होगी कि एक बड़ा स्कोर बांग्लादेश के सामने खड़ा किया जाए।
-
September 24, 2025 7:52 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
सुपर 4 की अंक तालिका
एशिया कप के फाइनल में जाने की रेस दिलचस्प हो गई है। अभी तक तीन टीमों के पास दो दो अंक हैं। एक टीम का खाता खाली है, इसके बाद भी अभी तक टीम फाइनल की दौड़ से बाहर नहीं हुई है। भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के दो दो अंक हैं।
-
September 24, 2025 7:46 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
टॉस के वक्त क्या बोले कप्तान सूर्या
टॉस के वक्त भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वे पहले बल्लेबाजी करके खुश हैं।पिछले 4-5 मैचों में हमें जो चाहिए था, वो मिल गया है और हम पहले बल्लेबाजी करके खुश हैं। हमें उन चीजों पर ध्यान देना होगा जो हम कर रहे हैं और नतीजे खुद जाएंगे। मौसम बहुत सुहावना है। भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
-
September 24, 2025 7:37 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
-
September 24, 2025 7:36 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली (विकेटकीपर/कप्तान), मोहम्मद सैफुद्दीन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।
-
September 24, 2025 7:19 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत के सुपर 4 के दो मैच बाकी
भारतीय टीम अब से कुछ ही देर बाद बांग्लादेश से भिड़ेगी, इसके बाद शुक्रवार को भारत और श्रीलंका की टीमें आमने सामने होंगी। इसके बाद 28 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसी दिन एशिया कप का चैंपियन भी मिल जाएगा।
-
September 24, 2025 7:14 PM (IST) Posted by Govind Singh
टूर्नामेंट में अजेय रही है भारतीय क्रिकेट टीम
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने ग्रुप स्टेज में अपनी तीनों ही मुकाबले जीते थे। इसके बाद सुपर-4 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से धूल चटाई थी। अब भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश की टीम से होगा। भारतीय टीम अभी तक टूर्नामेंट में अजेय रही है।
-
September 24, 2025 6:56 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
आज की जीत खोलेगी फाइनल की राह
भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, उसके लिए फाइनल की सीट करीब करीब तय हो जाएगी। अभी तक दोनों टीमें दो दो अंक हासिल कर चुकी हैं और इस जीत के बाद चार अंक हो जाएंगे।
-
September 24, 2025 6:25 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
-
September 24, 2025 6:09 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन
सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली, महेदी हसन/रिशद हुसैन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम/तनजीम साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।
-
September 24, 2025 5:53 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत और बांग्लादेश का हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक 17 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने 16 मैचों में बाजी मारी है, जबकि बांग्लादेश को केवल एक मैच में जीत मिली है। बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ एकमात्र मैच साल 2019 में जीता था। दोनों टीमों के बीच अब तक एशिया कप में 15 बार भिड़ंत हुई हैं, जिसमें से भारत को 13 बार जीत मिली हैं और दो बार बांग्लादेश को जीत नसीब हुई है।
-
September 24, 2025 5:35 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
कैसी रहेगी दुबई की पिच
भारत और बांग्लादेश के बीच ये मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। दुबई की पिच काफी ज्यादा सूखी होती है, जिसपर तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर्स में मदद मिलती है तो वहीं खेल आगे बढ़ने के साथ स्पिनर्स की भी भूमिका अहम होती है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को कम से कम 160 से 180 का स्कोर बनाने की कोशिश करनी होगी। वहीं दूसरी पारी के दौरान ओस पड़ने पर बल्ले पर गेंद अच्छी आती है, जिससे टारगेट का पीछा करने वाली टीम के लिए बल्लेबाजी आसान हो जाती है। एशिया कप 2025 में अभी तक दुबई के मैदान पर कुल 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से सिर्फ 2 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत हासिल हुई है तो वहीं 5 बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने मुकाबले को अपने नाम किया है।