1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फ्री में कैसे देखें इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरे टी20 मैच, जानिए लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी डिटेल्स

फ्री में कैसे देखें इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरे टी20 मैच, जानिए लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी डिटेल्स

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच 4 जुलाई को खेला जाएगा। मुकाबले को देखने के लिए पहले मैच की तरह इस बार फैंस को देर रात तक जागना नहीं पड़ेगा। चलिए जानते हैं कि आप इस मैच को लाइव कहां और कैसे देख सकते हैं।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
Image Source : PTI वैभव सूर्यवंशी

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच 4 जुलाई को मेनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले के दौरान एक बार फिर फैंस की नजरें वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर रहने वाली है। सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि दूसरे टी20 मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या नहीं। भारत ने पहले मैच में कोर ग्रुप को बरकरार रखा था जिससे वैभव का डेब्यू का इंतजार जारी रहा था। इस बीच हम आपको बताएंगे कि आप कब और कहां इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरा टी20 कब और कहां देख सकते हैं लाइव? 

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट को लेकर बात करें तो इस मुकाबले को देखने के लिए फैंस के पास दो ऑप्शन हैं। क्रिकेट फैंस भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला ये दूसरा टी20 मैच अपने मोबाइल पर 'सोनी लिव' (Sony LIV) और 'जियोहॉटस्टार' (JioHotstar) ऐप्स पर देख सकते हैं। वहीं अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर किया जाएगा।

फ्री में कैसे देख पाएंगे दूसरा टी20 मैच

आप भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच का फ्री में मजा 'डीडी स्पोर्ट्स' (DD Free Dish) पर ले सकते हैं। इस मैच को डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल मुफ्त में लाइव दिखाया जाएगा। इसके लिए आपके घर में फ्री डिश कनेक्शन का होना जरूरी है।

कितने बजे से शुरू होगा दूसरा टी20 मैच

भारत और इंग्लैंड की टी-20 सीरीज के मैचों का समय भारतीय फैंस को थोड़ा परेशान कर रहा है। पहला मैच रात 10 बजे शुरू हुआ था, लेकिन शनिवार को होने वाले दूसरे मैच के लिए दर्शकों को देर रात तक जागना नहीं पड़ेगा। यह मैच पहले मुकाबले के समय पर शुरू नहीं होगा, जिससे लोग आराम से मैच का मजा ले सकेंगे। दूसरा टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे से शुरू होगा। वहीं टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान आधा घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे मैदान पर आएंगे।

श्रेयस अय्यर को पहली जीत का है इंतजार

बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए यह दूसरी टी20 सीरीज है। इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ हुई 2 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। कप्तान के रूप में श्रेयस की शुरुआत बेहद खराब रही है, क्योंकि उनकी अगुवाई में भारतीय टीम अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। ऐसे में श्रेयस अय्यर को कप्तान के तौर पर अपनी पहली जीत का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि इस सीरीज का पहला टी20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

यह भी पढ़ें

अभिषेक शर्मा के पास दूसरे टी20 में दो बड़े कारनामे करने का मौका, हार्दिक और सूर्यकुमार यादव को छोड़ सकते हैं पीछे

वैभव सूर्यवंशी को क्या दूसरे टी20 मैच में मिलने जा रहा है मौका? सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया इशारा

Latest Cricket News