1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में गरजा सूर्यकुमार का बल्ला, तूफानी शतक के साथ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में गरजा सूर्यकुमार का बल्ला, तूफानी शतक के साथ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच मे बनाए 117 रन।

Suryakumar Yadav, ind vs eng, india vs england- India TV Hindi
Image Source : GETTY Suryakumar Yadav

Highlights

  • सूर्यकुमार ने तीसरे टी20 में लगाया शतक
  • महज 48 गेंदों में पूरी की सेंचुरी
  • टी20 करियर का पहला शतक लगाया

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में सूर्यकुमार यादव का बल्ला खूब गरजा। भारतीय बल्लेबाज ने ट्रेंट ब्रिज में खेले गए मैच में अकेले दम पर इंग्लिश गेंदबाजों की क्लास लगाई। उन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए।

सूर्या ने इंग्लैंड के 216 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 48 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके टी20 करियर का पहला शतक रहा। वह टी20 में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बने। सूर्या ने 55 गेंदों में 117 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होने 92 रन सिर्फ चौके-छक्के से बटोरे। उन्होंने अपनी पारी में कुल 14 चौके और छह छक्के लगाए। 31 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज ने चौथे विकेट के लिए श्रेयस के साथ मिलकर 119 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। 

सूर्या ने भारत की तरफ से टी20I में तीसरा सबसे तेज शतक लगाया। जबकि रोहित शर्मा ने 35 और केएल राहुल ने 46 गेंदों में इस मुकाम को हासिल किया था। सूर्या टी20I में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विश्व के दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने 2013 में 156 रन बनाए थे। 

सूर्यकुमार ने लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया। उनसे पहले एविन लुईस (125*) ने भारत के खिलाफ 2017 में सबसे बड़ी पारी खेली थी। इसके बाद बाबर आजम (122) और रिचर्ड लेवी (117*) ने बड़ी पारियां खेली है। 

Latest Cricket News