1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एजबेस्टन टेस्ट मैच के हीरो आकाश दीप कितनी संपत्ति के हैं मालिक, जानिए उनकी नेट वर्थ

एजबेस्टन टेस्ट मैच के हीरो आकाश दीप कितनी संपत्ति के हैं मालिक, जानिए उनकी नेट वर्थ

Akash Deep Net Worth एजबेस्‍टन टेस्‍ट में भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 10 विकेट अपने नाम किए।

Akash Deep- India TV Hindi
Image Source : GETTY आकाश दीप

Akash Deep Net Worth: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने एजबेस्टन टेस्ट मैच में भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इस मैच में कुल 10 विकेट अपने नाम किए। पहली पारी में आकाश दीप ने 4 विकेट झटके थे, तो वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 6 विकेट लिए। इस मैच के खत्म होने के बाद चारों तरफ इस वक्त आकाश दीप का नाम छाया हुआ है। इस बीच हम आपको बताएंगे कि आकाश दीप की कितनी नेट वर्थ और वह कितना कमाते हैं।

कितनी है आकाश दीप की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आकाश दीप की कुल संपत्ति 30 से 40 करोड़ रुपये के बीच है। वह BCCI के ग्रेड C कैटेगरी के खिलाड़ी हैं और सालाना 1 करोड़ रुपये की सैलरी पाते हैं। इसके अलावा हर इंटरनेशनल मैच के लिए अलग से फीस मिलती है। इसके साथ ही वह आईपीएल से भी काफी मोटी रकम पाते हैं।

2022 से IPL में खेल रहे हैं आकाश दीप

आपको बता दें कि आकाश दीप 2022 से आईपीएल टीम का हिस्‍सा हैं। 15वें सीजन से पहले हुए मेगा ऑक्‍शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्‍हें 20 लाख रुपये में खरीदा था। वह 3 सीजन तक आरसीबी की टीम का हिस्‍सा रहे। इस दौरान उन्‍होंने 60 लाख रुपये कमाए और 7 विकेट अपने नाम किए। 18वें सीजन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 करोड़ रुपये में खरीदकर उन्हें टीम में शामिल किया था।

कहां-कहां से पैसा कमाते हैं आकाश दीप

आकाश दीप की इनकम का सबसे प्रमुख सोर्स आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट और बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट है। इसके अलावा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) से उन्हें सालाना वेतन मिलता है। वहीं इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए भी उन्हें फीस मिलती है। वह कुछ ब्रांड का एंडोर्समेंट भी करते हैं। इन सब के जरिए आकाश दीप काफी अच्छा पैसा कमा रहे हैं।

यह भी पढ़ें

बुमराह का नाम सुनते ही कांपने लगे बेन स्टोक्स, डर में आकर दिया ऐसा बयान

इंग्लैंड में खेलेगा गुजरात टाइटंस का खिलाड़ी, अचानक ले लिया ये बड़ा फैसला

Disclaimer: (इस आर्टिकल में नेटवर्थ के आंकड़े सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी पर आधारित अनुमान हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Cricket News