1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG : एडिलेड से टीम इंडिया के लिए आई अच्छी खबर, जानिए अपडेट

IND vs ENG : एडिलेड से टीम इंडिया के लिए आई अच्छी खबर, जानिए अपडेट

IND vs ENG : भारत बनाम इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल से पहले सभी की नजर एडिलेड के मौसम पर टिकी हुई हैं।

KL Rahul - India TV Hindi
Image Source : BCCI TWITTER KL Rahul

IND vs ENG T20 World Cup 2022 :  टी20 विश्व कप 2022 में अब सेमीफाइनल का दौर शुरू हो चुका है। गुरुवार को दूसरे सेमीफाइन में एडिलेड में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला जाना है। हालांकि इस विश्व कप में बारिश ने मैचों में बहुत खलल डाला है और अभी भी इसका खतरा बना ही रहता है। हालांकि आईसीसी ने सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे की भी व्यवस्था रखी है, यानी अगर मैच के दिन खेल नहीं हो पाता है, तो अगले दिन इसे पूरा किया जाएगा। इस बीच सभी की नजरें एडिलेड के मौसम पर है। जहां से भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है। 

Image Source : ptiRohit Sharma

टीम इंडिया ने टॉप के साथ किया है सेमीफाइनल में प्रवेश 
टीम इंडिया ने सुपर 12 के अपने पांच में से चार मुकाबले जीते हैं और आठ अंकों के साथ टेबल टॉपर होकर टीम सेमीफाइनल में एंट्री करने में कामयाब रही है। भारत को केवल दक्षिण अफ्रीका ने ही हराया है। पहले भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई और उसके बाद नीदरलैंड को हराया। दक्षिण अफ्रीका से मैच हराने के बाद भारत ने बांग्लादेश और आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को हराया है। ऐसे में भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन करती हुई यहां तक पहुंची है। अभी तक के मैचों की बात की जाए तो पूर्व कप्तान विराट कोहली और सूर्य कुमार यादव गजब के फार्म में हैं और शानदार खेल दिखा रहे हैं। वहीं मौका पड़ने पर केएल राहुल और रोहित शर्मा ने भी अपने हाथ खोले। वहीं हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया है। 

एडिलेड में 10 नवंबर को बारिश की आशंका नहीं 
दूसरा सेमीफाइनल मैच जिसमें भारत और इंग्लैंड आमने सामने होंगे, वो एडिलेड में खेला जाएगा। अभी तक जो रिपोर्ट सामने आ रही है, उससे पता चलता है कि मौसम ठीक रहेगा, हालांकि मैच के दिन सुबह बारिश की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मैच के दौरान भी बरसात होगी, इसकी आशंका काफी कम है। इस दौरान तापमान भी 16 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। यानी बारिश का फिलहाल तो कोई खतरा नहीं है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया का मौसम अचानक अपना रुख बदलने के लिए जाना जाता है, इसलिए कभी भी कुछ भी हो सकता है। लेकिन मैच होगा, चाहे 10 नवंबर को या फिर 11 नवंबर को, इसलिए घबराने की कोई बात अभी तो नजर नहीं आती। 

Latest Cricket News