1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पांड्या के पास युजवेंद्र चहल को पीछे करने का सुनहरा मौका, बस हासिल करने होंगे इतने विकेट

हार्दिक पांड्या के पास युजवेंद्र चहल को पीछे करने का सुनहरा मौका, बस हासिल करने होंगे इतने विकेट

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में हार्दिक पांड्या तीन विकेट लेते ही एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं और उनके पास युजवेंद्र चहल को पीछे करने का सुनहरा मौका है।

युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या- India TV Hindi
Image Source : GETTY युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya T20I Wickets: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वह पिछले कुछ समय से दमदार खेल दिखा रहे हैं। वह अपनी बेहतरीन गेंदबाजी और दमदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे और चौथे मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। पांचवें टी20 मैच में भी फैंस को उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की आस होगी। उनके पास वह काबिलियत है कि वह चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल सकें।

हार्दिक पांड्या ने T20I क्रिकेट में हासिल किए हैं 94 विकेट

हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अभी तक पांच विकेट हासिल किए हैं। वहीं, टीम इंडिया के लिए उन्होंने 113 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 94 विकेट हासिल किए हैं। वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं। अब अगर इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में वह तीन विकेट और लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह भारत के लिए T20I क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन जाएंगे और युजवेंद्र चहल को पीछे कर देंगे। चहल ने भारत के लिए अभी तक T20I क्रिकेट में 96 विकेट अपने नाम किए हैं। 

भारत के लिए T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर: 

  • अर्शदीप सिंह- 99 विकेट
  • युजवेंद्र चहल- 96 विकेट
  • हार्दिक पांड्या- 94 विकेट
  • भुवनेश्वर कुमार- 90 विकेट
  • जसप्रीत बुमराह- 89 विकेट

भारत के लिए जीत चुके हैं टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम के लिए साल 2016 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। इसके बाद वह भारतीय टीम की अहम कड़ी बन गए और उन्होंने टीम इंडिया के लिए 113 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1803 रन बनाए। इसके अलावा 94 विकेट हासिल किए। वह भारत के लिए 86 वनडे और 11 टेस्ट भी खेल चुके हैं। हार्दिक टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे हैं। 

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड: 

भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या,  रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई।

इंग्लैंड- जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, ब्रायडन कारसे, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद , मार्क वुड।

यह भी पढ़ें: 

भारतीय टीम के विकेटकीपर ने किया संन्यास का ऐलान, बेहतरीन करियर पर लग गया ब्रेक

Sachin Tendulkar: लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजे गए सचिन तेंदुलकर, अश्विन को मिला खास सम्मान

Latest Cricket News