A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: 42 साल बाद टीम इंडिया का हुआ इतना बुरा हाल, जायसवाल और सुदर्शन की वजह से देखना पड़ा ये दिन

IND vs ENG: 42 साल बाद टीम इंडिया का हुआ इतना बुरा हाल, जायसवाल और सुदर्शन की वजह से देखना पड़ा ये दिन

मैनचेस्टर में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही है। बिना कोई रन बनाए टीम इंडिया के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।

Sai Sudarshan & yashasvi Jaiswal- India TV Hindi
Image Source : GETTY साईं सुदर्शन & यशस्वी जायसवाल

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मैच की दूसरी पारी में इंडिया चैंपियंस की शुरुआत बेहद खराब रही है। दरअसल इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 669 रन बनाकर 311 रनों का बढ़त हासिल करने में कामयाब रही। इसके बाद जब टीम इंडिया दूसरी पारी में बैटिंग करने के लिए उतरी वहां उनकी शुरुआत काफी ज्यादा निराशाजनक रही। भारतीय टीम ने पहले ही ओवर में दो विकेट गंवा दिए। पहले ओवर में दो विकेट गंवाकर भारत ने 42 साल पुराने इतिहास को दोहराया है।

बिना खाता खोले आउट हुए जायसवाल और सुदर्शन

दूसरी पारी में भारत की तरफ से केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने के लिए उतरे। इंग्लैंड की तरफ से ये ओवर क्रिस वोक्स फेंक रहे थे। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर यशस्वी जायसवाल और पांचवीं गेंद पर साईं सुदर्शन को आउट करके भारत को दोहरा झटका दिया। जायसवाल चार गेंदें खेलने के बाद बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं सुदर्शन गोल्डन डक बनाकर आउट हुए। इन दो विकेट के साथ टीम इंडिया का 42 साल पुराना जख्म फिर से ताजा हो गया।

1983 में भारतीय टीम के साथ हुआ था ऐसा

दरअसल, 1983 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय टीम ने टेस्ट मैच की किसी पारी में खाता खोले बिना 2 विकेट गंवा दिए हों। इससे पहले भारत ने टेस्ट मैच में बिना कोई रन बनाए अपने पहले दो विकेट दिसंबर 1983 में चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ गंवा दिए थे। इसी पारी थी भारत के लिए सुनील गावस्कर ने 236 रन बनाए थे, यह एकमात्र मौका था जब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में नंबर 4 पर बल्लेबाजी की थी।

शुभमन गिल और केएल राहुल से बड़ी पारी की उम्मीद

मैनचेस्टर टेस्ट की दूसरी पारी में टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार पहुंच चुका है। भारत की तरफ से कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाजों से फैंस एक बड़ी पारी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ये दोनों बल्लेबाज यहां से ज्यादा से ज्यादा समय तक बल्लेबाजी करना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें

एशिया कप से हटे संकट के बादल, इस तारीख से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत; एक ही ग्रुप में होंगे भारत और पाकिस्तान

शर्मनाक! जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड में पिटवाई भद्द, टेस्ट करियर में पहली बार हुआ बेहद खराब काम

Latest Cricket News