1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चौतरफा हो रही इंग्लैंड के गेंदबाजों की धुनाई, लॉर्ड्स ही नहीं बेकेनहम में भी टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने जमकर लगाई क्लास

चौतरफा हो रही इंग्लैंड के गेंदबाजों की धुनाई, लॉर्ड्स ही नहीं बेकेनहम में भी टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने जमकर लगाई क्लास

IND vs ENG: भारतीय अंडर-19 टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जिसमें वह यूथ वनडे सीरीज को अपने नाम करने के बाद अब मेजबान टीम के खिलाफ 12 जुलाई से 2 मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसके पहले मुकाबले के पहले दिन का खेल पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा।

IND vs ENG- India TV Hindi
Image Source : SCREENGRAB/X भारत बनाम इंग्लैंड पहला यूथ टेस्ट मैच

लॉर्ड्स के मैदान पर जहां भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले के तीसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड टीम के पहली पारी के स्कोर के बराबर पहुंचने में कामयाब रहे। वहीं भारतीय अंडर-19 टीम जो इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है उसका 2 मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले पहले दिन के खेल में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। केंट क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम ने दिन का खेल खत्म होने पर अपनी पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 450 रन बना लिए थे।

कप्तान आयुष म्हात्रे ने लगाया शतक, अभिज्ञान कुंडू ने भी खेली बेहतरीन पारी

इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ पहले यूथ टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, जिसमें 17 के स्कोर पर टीम इंडिया ने अपना पहला विकेट वैभव सूर्यवंशी के रूप में गंवा दिया जो सिर्फ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं इसके बाद कप्तान आयुष म्हात्रे को विहान मल्होत्रा का साथ मिला और दोनों ने मिलकर इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। आयुष और विहान के बीच दूसरे विकेट के लिए 173 रनों की बड़ी साझेदारी हुई जिसने टीम इंडिया के लिए पहली पारी में बड़े स्कोर की नींव को रख दिया था। विहान 67 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे। वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे के बल्ले से 102 रनों की शतकीय पारी देखने को मिली जिसमें उन्होंने 15 चौके और 2 छक्के भी लगाए।

206 के स्कोर तक भारतीय अंडर-19 टीम ने अपने चार विकेट गंवा दिए थे, यहां से अभिज्ञान कुंडू और राहुल कुमार ने पारी को संभाला जिसमें दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 179 रनों की बड़ी साझेदारी ने टीम इंडिया का स्कोर 400 रनों के करीब पहुंचा दिया। अभिज्ञान कुंडू अपना शतक पूरा करने से सिर्फ 10 रनों से चूक गए जिसमें उन्होंने 95 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 90 रनों की पारी खेली।

अम्बरीष पर स्कोर 500 के पार पहुंचाने की जिम्मेदारी

राहुल कुमार को लेकर बात की जाए तो वह भी पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले 85 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। पहले दिन टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 88 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 450 रन बना लिए थे, जिसमें अम्बरीष 31 और हेनिल पटेल 6 रन बनाकर खेल रहे थे। दूसरे दिन टीम इंडिया की कोशिश स्कोर 500 रनों के पार पहुंचाने की होगी। इंग्लैंड अंडर-19 टीम के लिए अभी तक एलेक्स ग्रीन, जैक होम और आर्ची वॉन 2-2 विकेट हासिल कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें

4 खिलाड़ियों की अचानक कीवी टीम में हो गई एंट्री, 1 साल बाद T20I खेलेगा धाकड़ बल्लेबाज

IND vs ENG: केएल राहुल का आया गिल-क्राउली की बहस पर बयान, इंग्लैंड की घटिया हरकत पर दिखाया उनको आईना

Latest Cricket News