1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: क्या बवाल खिलाड़ी है ये, पहले गेंदबाजी में किया कमाल, फिर फील्डिंग में पकड़ा लाजवाब कैच

IND vs ENG: क्या बवाल खिलाड़ी है ये, पहले गेंदबाजी में किया कमाल, फिर फील्डिंग में पकड़ा लाजवाब कैच

लॉर्ड्स टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन इंग्लिश तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने वॉशिंगटन सुंदर को आउट करने के लिए एक शानदार कैच पकड़ा जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Jofra Archer Catch- India TV Hindi
Image Source : GETTY जोफ्रा आर्चर ने पकड़ा कमाल का कैच

Jofra Archer Catch Video: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मैच के लिए इंग्लैंड की टीम में जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई। आर्चर के टीम में आने के बाद से इंग्लैंड की बॉलिंग यूनिट में अलग ही धार नजर आ रही है। हालांकि आर्चर ने इस मैच में गेंदबाजी के साथ-साथ फील्डिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया है। मुकाबले के पांचवें और आखिरी दिन इंग्लिश तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने लॉर्ड्स टेस्ट में एक शानदार कैच पकड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जोफ्रा आर्चर ने पकड़ा कमाल का कैच

दरअसल आर्चर ने भारत की दूसरी पारी में वाशिंगटन सुंदर को आउट करने के लिए अपनी ही गेंद पर एक लाजवाब कैच पकड़ा। यह सब कुछ इंडिया की दूसरी पारी के 25वें ओवर में देखने को मिला। इस ओवर में आर्चर खुद गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने सुंदर को आउट किया। आर्चर ने राउंड द विकेट से ऑफ स्टंप की लाइन पर यह गेंद डाली थी, पिच पर पड़ने के बाद गेंद एंगल के साथ बल्लेबाज के अंदर की तरफ आई। सुंदर ने खुद को बचाने के लिए एक शॉट खेला और गेंद बल्ले से लगने के बाद आर्चर की दाईं तरफ गई। यहीं पर आर्चर ने कमाल की फुर्ती दिखाई और अपनी दाईं और ड्राइव लगाते हुए एक हाथ से बेहद ही गजब का कैच पकड़ा।

लॉर्ड्स टेस्ट मैच में वाशिंगटन सुंदर ने की शानदार गेंदबाजी

आपको बता दें कि सुंदर ने इस मैच में दूसरी पारी में शानदार बॉलिंग की थी। वहां उन्होंने जो रूट और बेन स्टोक्स समेत चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। इसी मैच में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 विकेट भी पूरे किए। लेकिन रन चेज के दौरान वह बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। भारत के लिए दूसरी पारी में सुंदर चार गेंदों में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। वहीं पहली पारी में उन्होंने बल्ले से 23 रनों का योगदान दिया था। अब सुंदर को अगले टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिलेगा या नहीं यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

लॉर्ड्स टेस्ट मैच का हाल

इस मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 193 रन का टारगेट रखा था। जवाब में भारतीय टीम पांचवें दिन के लंच ब्रेक तक 8 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना चुकी है। इस मैच को जीतने के लिए यहां से भारत को 81 रन और बनाने होंगे, जो मौजूदा हालात को देखते हुए काफी मुश्किल लग रहा है।

Latest Cricket News