A
Hindi News खेल क्रिकेट रोहित शर्मा छूट जाएंगे पीछे? धाकड़ इंग्लिश बल्लेबाज के पास बड़ा मुकाम हासिल करने का मौका

रोहित शर्मा छूट जाएंगे पीछे? धाकड़ इंग्लिश बल्लेबाज के पास बड़ा मुकाम हासिल करने का मौका

T20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज के पास रोहित शर्मा को पछाड़ने का मौका है। इसके लिए सिर्फ 7 छक्कों की दरकार है।

Rohit Sharma- India TV Hindi Image Source : AFP रोहित शर्मा और जोस बटलर

Jos Buttler: T20 वर्ल्ड कप 2026 में अब नॉकआउट चरण स्टार्ट होगा, जहां हारने वाली टीम का बोरिया बिस्तर बंध जाएगा। वहीं, जीतने वाली टीम फाइनल का टिकट हासिल कर लेगी। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया की इंग्लैंड से टक्कर होगी। 

टीम इंडिया जब इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी, तो उसका लक्ष्य लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में प्रवेश करने का होगा। इस मैच में वैसे तो दोनों ही टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन पर सभी की खास निगाहें टिकी होंगी। ऐसे ही बल्लेबाज हैं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर, जो भारतीय गेंदबाजों के लिए सिरदर्द साबित हो सकते हैं। 

रोहित शर्मा छूट सकते हैं पीछे

जोस बटलर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। इसका अंदाजा उनके आंकड़ों से लगाया जा सकता है। बटलर ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान T20I क्रिकेट में 4000 रन पूरे किए। ऐसा करने वाले वह दुनिया के सिर्फ चौथे बल्लेबाज बने। अब बटलर एक और बड़ा कारनामा करने के बेहद नजदीक हैं।

वैसे तो बटलर T20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। पिछली 5 पारियों में वह सिर्फ सिंगल डिजिट स्कोर ही बना सके हैं। इसके बावजूद उन्हें भारतीय टीम के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक माना जा रहा है। अगर सेमीफाइनल में बटलर का बल्ला चलता है, तो वह T20 वर्ल्ड कप में 50 छक्के जड़ने का कारनामा कर सकते हैं। अब तक सिर्फ 2 ही बल्लेबाज इस खास मुकाम को हासिल कर पाए हैं। पहले स्थान पर हैं क्रिस गेल और दूसरे नंबर पर हैं भारत के रोहित शर्मा। बटलर ने T20 वर्ल्ड कप में अब तक 44 छक्के जड़े हैं। 7 छक्के जड़ते ही बटलर न केवल 50 छक्कों का आंकड़ा पार कर लेंगे, बल्कि रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ देंगे।

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

  • क्रिस गेल - 63
  • रोहित शर्मा  - 50
  • जोस बटलर - 44
  • डेविड वॉर्नर - 40
  • रहमानुल्लाह गुरबाज - 36

यह भी पढ़ें:

19 साल पहले खेले गए IND vs PAK मैच को रोहित शर्मा ने बताया अपना फेवरेट, विराट को लेकर दिया बड़ा बयान

सूर्या के पास केन विलियमसन और ABD जैसे दिग्गजों को पछाड़ने का मौका, सिर्फ 17 रनों की दरकार

Latest Cricket News